Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“बेटियाँ” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

इस प्रतियोगिता में सम्मलित रचनाओं में से चुनी हुई रचनाओं का “प्यारी बेटियाँ” नाम से साहित्यपीडिया के पुस्तक प्रकाशन विभाग "साहित्यपीडिया पब्लिशिंग" द्वारा पेपरबैक पुस्तक के रूप में एक संग्रह प्रकाशित किया गया जो पूरे विश्व में अमेज़न, फ्लिपकार्ट इत्यादि पर उपलब्ध है। इस काव्य संग्रह में 187 रचनाकारों की रचनाओं को शामिल किया गया है| सभी रचनाएं बेहद सुन्दर एवं दिल को छू लेने वाली हैं|

इस संग्रह का लोकार्पण 25 फरवरी 2018 को नॉएडा (दिल्ली एन सी आर) में किया गया। इस सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न प्रदेशों से साहित्यकारों ने भाग लिया।

इस संग्रह में शामिल रचनाओं के रचनाकारों की सूची देखें इस लिंक पर- रचनाकारों की सूची

“प्यारी बेटियाँ” काव्य संग्रह ऑनलाइन उपलब्ध है और आप इसे साहित्यपीडिया स्टोर पर जाकर अभी मंगवा सकते हैं। “प्यारी बेटियाँ” काव्य संग्रह मंगवाने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें- “प्यारी बेटियाँ- साहित्यपीडिया काव्य संग्रह”

नमस्कार,

 

नए वर्ष के उपलक्ष में हिंदी साहित्यकारों के प्रोत्साहन के लिए साहित्यपीडिया लेकर आया है अपनी पहली प्रतियोगिता जिसका विषय है- "बेटियाँ"

पुरस्कार राशि-

  • प्रथम पुरस्कार- 1000/- रूपये
  • द्वितीय पुरस्कार- 500/- रूपये
  • चार सांत्वना पुरस्कार- 250/- रूपये प्रत्येक
  • 200 से अधिक वोट पाने वाली हर रचना को सहभागिता एवं प्रशंसा पत्र

प्रतियोगिता की तिथि-

10 जनवरी से 31 जनवरी, 2017

स्वीकृत विधाएं-

कविता, गीत, ग़ज़ल, गीतिका


इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया नीचे दिए गए नियम, रचना भेजने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पढ़ें।

रचना प्रकाशन के नियम-

  • एक साहित्यकार द्वारा केवल एक ही रचना इस प्रतियोगिता में स्वीकार की जाएगी।
  • रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल देवनागिरी में टंकित होनी चाहिए।
  • रचना सिर्फ दिए गए विषय (बेटियाँ) पर ही लिखी होनी चाहिए।
  • रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  • रचना न्यूनतम 50 शब्दों की होनी चाहियें।
  • रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
  • रचना इन विधाओं में से एक में ही लिखी होनी चाहिए- कविता, गीत, ग़ज़ल, गीतिका।
  • रचना जिस भी विधा में हो उसके सभी नियमों के अनुसार होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर यदि आप ग़ज़ल लिख रहें हैं तो आपकी रचना ग़ज़ल लिखने के सभी नियमों के अनुसार होनी चाहिए। अगर विधा के नियमों को लेकर संशय में हैं तो आप अपनी रचना को कविता में सूचीबद्ध कर सकते हैं।
  • साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन के आधार पर प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।

विजेता का चुनाव-

इस प्रतियोगिता में निष्पक्षता बनाये रखने के लिए विजेता का चुनाव पूर्णत: वोटों के आधार पर होगा। इस प्रतियोगिता में सम्मलित हर रचना पर वोट का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके वोट किया जा सकेगा। वोट करने की प्रणाली फेसबुक से जुड़ी है जिससे वास्तविक वोट ही किये जा सकें और प्रतियोगिता निष्पक्ष रहे।

न्यूनतम वोट सीमा-

  • प्रथम और द्वितीय पुरस्कारों के लिए रचना पर न्यूनतम 500 200 वोट होना अनिवार्य है।
  • सांत्वना पुरस्कारों के लिए रचना पर न्यूनतम 200 वोट होना अनिवार्य है।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 10 जनवरी, 2017 से 31 जनवरी, 2017 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  • 10 जनवरी, 2017 को इस पेज पर रचना भेजने का लिंक दिखाई देने लगेगा। आप उस लिंक पर जाकर सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे। रचना भेजने का लिंक देखें इस पोस्ट के शीर्ष पर।
  • अपनी रचना को ज़्यादा से ज़्यादा पाठकों तक पहुँचा कर उस पर वोट लाने के लिए आपके पास 31 जनवरी, 2017 तक का समय होगा।

नोट-

  • पुरस्कार की धनराशि विजेताओं की इच्छानुसार उनके बैंक खाते या पेटीएम अकाउंट में सीधे भेज दी जाएगी।
  • अगर वोट पाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दी जाएगी।
  • साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  • किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।
15 Comments · 8834 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

More Competitions
Loading...