Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“कुछ खत मोहब्बत के” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

“साहित्यपीडिया” लेकर आया है एक नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है- “कुछ खत मोहब्बत के”। यह प्रतियोगिता "राजीव अग्रवाल जी" की पुस्तक "कुछ खत मोहब्बत के" पर आधारित है। यह पुस्तक लाजवाब गीतों और ग़ज़लों का एक बेहद खूबसूरत संग्रह है। इसकी हर रचना प्रेम के विभिन्न रूपों का बहुत सुन्दर चित्रण करती है।

विधि में स्नातक, कामर्स में स्नातकोत्तर, एम. बी. ए., तथा कंपनी सचिव जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त राजीव अग्रवाल जी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ। बचपन से साहित्य साधना में रत रहे। अब तक उनके दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में 200 से अधिक कविताएं और आलेख छप चुके हैं। वर्तमान में राजीव जी बलरामपुर चीनी मिल्स लि0 बलरामपुर में महाप्रबन्धक विधिक एवम् कार्मिक के पद पर कार्यरत हैं।

“कुछ खत मोहब्बत के” पुस्तक साहित्यपीडिया पब्लिशिंग द्वारा पेपरबैक एवं ईबुक के रूप में प्रकाशित की गयी है और पूरे विश्व में उपलब्ध है। यह पुस्तक विश्व के प्रमुख ई-रिटेल पटल जैसे अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, किंडल, गूगल प्ले आदि पर उपलब्ध है।
 

  • लोकप्रियता (वोटों) के आधार पर शीर्ष 25 रचनाओं में से पूर्णतः गुणवत्ता के आधार पर 4 विजेताओं का चयन किया जायेगा।
  • बाकी 21 रचनाओं को विशेष पुरस्कार के रूप में “कुछ खत मोहब्बत के” पुस्तक की प्रति भेंट की जाएगी।
  • लोकप्रियता (वोटों) के आधार पर शीर्ष की 25 रचनाओं को सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं को अमेजॉन गिफ्ट कार्ड (Amazon Gift Card), “कुछ खत मोहब्बत के" पुस्तक की प्रतियाँ एवं सम्मान पत्र दिए जायेंगे।

इस प्रतियोगिता के द्वारा हमारी कोशिश है कि हम हिंदी साहित्यकारों को प्रोत्साहित करें और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने के लिए एक बेहतरीन पटल उपलब्ध करवाएं।

पुरस्कार (अमेजॉन गिफ्ट कार्ड)-

  • प्रथम पुरस्कार- 2100/- रूपये
  • द्वितीय पुरस्कार- 1100/- रूपये
  • 2 सांत्वना पुरस्कार- 500/- रूपये प्रत्येक

लोकप्रियता (वोटों) के आधार पर शीर्ष 25 रचनाओं में से पूर्णतः गुणवत्ता के आधार पर 4 विजेताओं का चयन किया जायेगा। बाकी 21 रचनाओं के लिए विशेष पुरस्कार के रूप में "कुछ खत मोहब्बत के" पुस्तक की प्रति भेंट की जाएगी।

लोकप्रियता (वोटों) के आधार पर शीर्ष की 25 रचनाओं को सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। सभी सम्मान पत्र ई-सर्टिफिकेट के रूप में भेजे जाएंगे।

प्रतियोगिता का विषय- “कुछ खत मोहब्बत के” (प्रेम)

प्रतियोगिता की अवधि- 1 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021

स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया नीचे दिए गए नियम, रचना भेजने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पढ़ें।

रचना प्रकाशन के नियम-

  • एक साहित्यकार द्वारा केवल एक ही रचना इस प्रतियोगिता में स्वीकार की जाएगी।
  • रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  • रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल हिंदी (देवनागरी) में टंकित होनी चाहिए।
  • रचना सिर्फ दिए गए विषय (प्रेम) पर ही लिखी होनी चाहिए।
  • रचना में न्यूनतम 10 पंक्तियाँ होनी चाहियें। अधिकतम पंक्तियों की कोई सीमा नहीं है।
  • रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
  • रचना किसी भी काव्य विधा में हो सकती है।
  • साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 1 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  • 1 फरवरी 2021 को इसी पेज पर रचना भेजने का लिंक दिखाई देने लगेगा। आप उस लिंक पर जाकर सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।

विजेता का चुनाव-

  • इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चुनाव गुणवत्ता एवं वोटों के आधार पर होगा।
  • पहले 1 फरवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 के बीच रचनाओं पर वोटिंग की जा सकेगी।
  • वोटिंग अवधि समाप्त होने पर वोटों के आधार पर शीर्ष 25 रचनाओं को लिया जायेगा।
  • फिर उन 25 रचनाओं में से हमारे जज पैनल द्वारा पूर्णतः गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चुनाव किया जायेगा। इस चुनाव में वोटों का कोई महत्त्व नहीं होगा।
  • अगर जज पैनल को किन्ही दो या अधिक रचनाओं के समान रूप से अच्छा होने की वजह से विजेता चुनने में कठिनाई होती है तो उन रचनाओं पर आये वोट, लाइक्स, कमेंट एवं व्यूज को भी महत्त्व दिया जा सकता है।

रचनाओं पर वोट करने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता में सम्मलित हर रचना पर वोट का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके वोट किया जा सकेगा। वोट करने की प्रणाली फेसबुक से जुड़ी है जिससे वास्तविक वोट ही किये जा सकें और प्रतियोगिता निष्पक्ष रहे।
  • किसी भी रचना पर 25 वोट आ जाने पर या प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद किसी भी रचना को बदला या हटाया नहीं जा सकेगा। आपको जो भी बदलाव करना हो वह उससे पहले ही करें।
  • अपनी रचना को ज़्यादा से ज़्यादा पाठकों तक पहुँचा कर उस पर वोट लाने के लिए आपके पास 15 फरवरी 2021 तक का समय रहेगा।

न्यूनतम वोट सीमा-

  • इस प्रतियोगिता में वही रचनाएं मान्य होंगी जिन्हें न्यूनतम 25 वोट मिले होंगे।
  • किसी भी रचना के कोई भी पुरस्कार या सम्मान पत्र मिलने के लिए न्यूनतम 25 वोट होना अनिवार्य है।

नोट-

  • पुरस्कार में दिए गए अमेजॉन गिफ्ट कार्ड विजेताओं के साहित्यपीडिया अकाउंट में दिए गए ईमेल पर भेजे जायेंगे।
  • विशेष पुरस्कार के रूप में दी जा रही पुस्तक की प्रतियाँ भेजने के पते के लिए विजेताओं से ईमेल द्वारा संपर्क किया जायेगा।
  • अगर वोट पाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दी जाएगी।
  • साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  • किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।

इसके साथ ही अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसका मतलब है कि आप साहित्यपीडिया पटल एवं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ चुके हैं और उन नियमों एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं। साथ ही आप निम्नलिखित घोषणा करते हैं-

रचनाकार का घोषणा पत्र-

  • यह मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचना है जिसको प्रकाशित करने का कॉपीराइट मेरे पास है और मैं स्वेच्छा से इस रचना को साहित्यपीडिया की इस प्रतियोगिता में सम्मलित कर रहा/रही हूँ।
  • मैं इस प्रतियोगिता के एवं साहित्यपीडिया पर रचना प्रकाशन के सभी नियम एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हूँ। अगर मेरे द्वारा किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी होगी।
  • अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी सूचना ग़लत निकलती है या मेरी रचना किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है, साहित्यपीडिया का इसमें कोई दायित्व नहीं होगा।
  • मैं समझता/समझती हूँ कि अगर मेरी रचना साहित्यपीडिया के नियमों के अनुसार नहीं हुई तो उसे इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जायेगा; रचना को लेकर साहित्यपीडिया टीम का निर्णय ही अंतिम होगा और मुझे वह निर्णय स्वीकार होगा।
43 Likes · 34 Comments · 8781 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...