Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings

“कोरोना” – काव्य प्रतियोगिता

Status: Finished
This competition has ended.

नव वर्ष के अवसर पर “साहित्यपीडिया” लेकर आया है एक नयी काव्य प्रतियोगिता जिसका विषय है- “कोरोना”। कोरोना ने हम सभी को किसी न किसी रूप में अवश्य प्रभावित किया है और इस प्रतियोगिता के द्वारा आप कोरोना के बारे में अपने विचार सभी तक पहुंचा सकते हैं।

  • लोकप्रियता (वोटों) के आधार पर शीर्ष 100 रचनाओं में से पूर्णतः गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया जायेगा।
  • 25 या उससे अधिक वोट पाने वाली रचनाओं को सहभागिता एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।
  • 25 या उससे अधिक वोट पाने वाली रचनाओं में से गुणवत्ता के आधार पर चुनी हुई रचनाओं का काव्य संग्रह पेपरबैक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं को अमेजॉन गिफ्ट कार्ड (Amazon Gift Card) एवं सम्मान पत्र दिए जायेंगे। इसके साथ ही एक उत्कृष्ट काव्य संग्रह पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा जो पूरे विश्व में उपलब्ध होगी।

इस प्रतियोगिता के द्वारा हमारी कोशिश है कि हम हिंदी साहित्यकारों को प्रोत्साहित करें और साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने लाने के लिए एक बेहतरीन पटल उपलब्ध करवाएं।

पुरस्कार (अमेजॉन गिफ्ट कार्ड)-

  • प्रथम पुरस्कार- 2000/- रूपये
  • द्वितीय पुरस्कार- 1000/- रूपये
  • 4 सांत्वना पुरस्कार- 250/- रूपये प्रत्येक

25 या उससे अधिक वोट पाने वाली रचनाओं को सहभागिता एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

इसके साथ ही 25 या उससे अधिक वोट पाने वाली रचनाओं में से गुणवत्ता के आधार पर चुनी हुई रचनाओं का काव्य संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह साहित्यपीडिया के पुस्तक प्रकाशन विभाग, “साहित्यपीडिया पब्लिशिंग” द्वारा पेपरबैक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा और यह पुस्तक पूरे विश्व में उपलब्ध होगी।

सभी सम्मान पत्र ई-सर्टिफिकेट के रूप में भेजे जाएंगे। इसके साथ ही काव्य संग्रह मंगवाने पर सर्टिफिकेट को पुस्तक के साथ भेजने की सुविधा भी रहेगी जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है।

प्रतियोगिता की अवधि- 15 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021

स्वीकृत विधाएं- कोई भी काव्य विधा

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कृपया नीचे दिए गए नियम, रचना भेजने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी पढ़ें।

रचना प्रकाशन के नियम-

  • एक साहित्यकार द्वारा केवल एक ही रचना इस प्रतियोगिता में स्वीकार की जाएगी।
  • रचना स्वरचित एवं मौलिक होनी चाहिए।
  • रचना हिंदी में होनी चाहिए और केवल हिंदी (देवनागरी) में टंकित होनी चाहिए।
  • रचना सिर्फ दिए गए विषय (कोरोना) पर ही लिखी होनी चाहिए।
  • रचना में न्यूनतम 10 एवं अधिकतम 20 पंक्तियाँ होनी चाहियें। अगर बहुत लम्बी पंक्तियाँ होंगी तो एक पंक्ति को दो या उससे अधिक पंक्तियों के बराबर माना जायेगा।
  • रचना के अंत में हिंदी (देवनागरी) में अपना नाम एवं अपने शहर का नाम लिखें। अगर आपकी रचना साहित्य संग्रह के लिए चुनी जाती है तो आपकी रचना के साथ यही जानकारी प्रकाशित होगी। इस जानकारी के अलावा रचना के साथ और कुछ न लिखें।
  • रचना में किसी भी प्रकार का विज्ञापन या लिंक नहीं होना चाहिए।
  • रचना किसी भी काव्य विधा में हो सकती है।
  • साहित्यपीडिया के एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को नियमों के उल्लंघन, गुणवत्ता या किसी भी अन्य कारण से प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई करने का पूर्ण अधिकार है।

रचना भेजने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता के लिए रचनाएं 15 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच ही स्वीकार की जाएंगी।
  • 15 दिसंबर 2020 को इसी पेज पर रचना भेजने का लिंक दिखाई देने लगेगा। आप उस लिंक पर जाकर सीधे अपनी रचना इस प्रतियोगिता में प्रकाशित कर सकेंगे।

विजेता का चुनाव-

  • इस प्रतियोगिता में विजेताओं का चुनाव गुणवत्ता एवं वोटों के आधार पर होगा।
  • पहले 15 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 के बीच रचनाओं पर वोटिंग की जा सकेगी।
  • वोटिंग अवधि समाप्त होने पर वोटों के आधार पर शीर्ष 100 रचनाओं को लिया जायेगा।
  • फिर उन 100 रचनाओं में से हमारे जज पैनल द्वारा पूर्णतः गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चुनाव किया जायेगा। इस चुनाव में वोटों का कोई महत्त्व नहीं होगा।
  • अगर जज पैनल को किन्ही दो या अधिक रचनाओं के समान रूप से अच्छा होने की वजह से विजेता चुनने में कठिनाई होती है तो उन रचनाओं पर आये वोट, लाइक्स, कमेंट एवं व्यूज को भी महत्त्व दिया जा सकता है।

रचनाओं पर वोट करने की प्रक्रिया-

  • इस प्रतियोगिता में सम्मलित हर रचना पर वोट का बटन दिखाई देगा जिसपर क्लिक करके वोट किया जा सकेगा। वोट करने की प्रणाली फेसबुक से जुड़ी है जिससे वास्तविक वोट ही किये जा सकें और प्रतियोगिता निष्पक्ष रहे।
  • किसी भी रचना पर 25 वोट आ जाने पर या प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद किसी भी रचना को बदला या हटाया नहीं जा सकेगा। आपको जो भी बदलाव करना हो वह उससे पहले ही करें।
  • अपनी रचना को ज़्यादा से ज़्यादा पाठकों तक पहुँचा कर उस पर वोट लाने के लिए आपके पास 15 जनवरी 2021 तक का समय रहेगा।

न्यूनतम वोट सीमा-

  • इस प्रतियोगिता में वही रचनाएं मान्य होंगी जिन्हें न्यूनतम 25 वोट मिले होंगे।
  • किसी भी रचना के कोई भी पुरस्कार या प्रशस्ति पत्र मिलने के लिए या संग्रह में प्रकाशन इत्यादि के लिए चुने जाने के लिए न्यूनतम 25 वोट होना अनिवार्य है।

काव्य संग्रह (पुस्तक)-

  • प्रतियोगिता में सम्मलित की गयीं रचनाओं में से चुनी हुई रचनाओं का काव्य संग्रह प्रकाशित किया जायेगा। यह संग्रह भारत के साथ साथ पूरे विश्व में उपलब्ध होगा।
  • काव्य संग्रह के लिए रचनाओं का चुनाव गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। एडिटर पैनल के पास किसी भी रचना को गुणवत्ता के आधार पर या किसी भी अन्य कारण से संग्रह में शामिल न करने का अधिकार है। फिर चाहे उस रचना पर अधिकतम वोट ही क्यों न हों।
  • काव्य संग्रह के प्रकाशन की घोषणा प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद की जाएगी।
  • इस काव्य संग्रह के प्रकाशन के लिए किसी भी रचनाकार से कोई सहयोग राशि नहीं ली जाएगी। रचनाकारों को इस संग्रह की प्रति भेंट नहीं की जाएगी।
  • रचनाकार इस संग्रह को खरीदने के लिए बाध्य नहीं हैं। लेकिन अगर रचनाकार चाहें तो संग्रह की प्रति ऑनलाइन आर्डर करके मंगवा सकेंगे।
  • प्रकाशित होने के तुरंत बाद कुछ समय तक संग्रह डिस्काउंटेड मूल्य पर आर्डर किया जा सकेगा। पुरस्कार व प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले रचनाकार अगर उस अवधि में इस पुस्तक को आर्डर करते हैं तो उनका सम्मान पत्र पुस्तक के साथ ही डाक द्वारा भी भेज दिया जाएगा। पुस्तक एवं सम्मान पत्र साथ मंगवाने की प्रक्रिया की घोषणा काव्य संग्रह के प्रकाशन के समय इसी पटल पर की जाएगी।
  • अलग से डाक द्वारा केवल सम्मान पत्र मंगवाने का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है।

नोट-

  • पुरस्कार में दिए गए अमेजॉन गिफ्ट कार्ड विजेताओं के साहित्यपीडिया अकाउंट में दिए गए ईमेल पर भेजे जायेंगे।
  • अगर वोट पाने के लिए किसी भी अनैतिक साधन का प्रयोग पाया गया तो वह रचना तुरंत प्रतियोगिता से डिसक्वालिफाई कर दी जाएगी।
  • साहित्यपीडिया के पास किसी भी समय इस प्रतियोगिता के किसी भी नियम को बदलने का या इस प्रतियोगिता को समाप्त करने का अधिकार सुरक्षित है।
  • किसी भी तरह के विवाद की स्थिति में साहित्यपीडिया एडिटर पैनल का निर्णय ही अंतिम होगा।

इसके साथ ही अगर आप इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं इसका मतलब है कि आप साहित्यपीडिया पटल एवं इस प्रतियोगिता के सभी नियम एवं शर्तें अच्छे से पढ़ चुके हैं और उन नियमों एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हैं। साथ ही आप निम्नलिखित घोषणा करते हैं-

रचनाकार का घोषणा पत्र-

  • यह मेरी स्वरचित एवं मौलिक रचना है जिसको प्रकाशित करने का कॉपीराइट मेरे पास है और मैं स्वेच्छा से इस रचना को साहित्यपीडिया की इस प्रतियोगिता में सम्मलित कर रहा/रही हूँ।
  • मैं साहित्यपीडिया को अपने संग्रह/पुस्तक में इसे प्रकाशित करने का अधिकार प्रदान करता/करती हूँ।
  • मैं इस प्रतियोगिता के एवं साहित्यपीडिया पर रचना प्रकाशन के सभी नियम एवं शर्तों से पूरी तरह सहमत हूँ। अगर मेरे द्वारा किसी नियम का उल्लंघन होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ मेरी होगी।
  • साहित्यपीडिया के काव्य संग्रह में अपनी इस रचना के प्रकाशन के लिए मैं साहित्यपीडिया से किसी भी तरह के मानदेय या भेंट की पुस्तक प्रति का/की अधिकारी नहीं हूँ और न ही मैं इस प्रकार का कोई दावा करूँगा/करुँगी।
  • अगर मेरे द्वारा दी गयी कोई भी सूचना ग़लत निकलती है या मेरी रचना किसी के कॉपीराइट का उल्लंघन करती है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ मेरी है, साहित्यपीडिया का इसमें कोई दायित्व नहीं होगा।
  • मैं समझता/समझती हूँ कि अगर मेरी रचना साहित्यपीडिया के नियमों के अनुसार नहीं हुई तो उसे इस प्रतियोगिता एवं काव्य संग्रह में शामिल नहीं किया जायेगा; रचना के प्रकाशन को लेकर साहित्यपीडिया टीम का निर्णय ही अंतिम होगा और मुझे वह निर्णय स्वीकार होगा।
62 Likes · 37 Comments · 13255 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Join Sahityapedia on Whatsapp

Loading...