Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Aug 2017 · 1 min read

? मित्र कैसा हो?…?

?? सच्चा मित्र ??
✏विधान-16-12(सार छंद)
??????????

मित्र बनाओ फूलों जैसे, उर की बगिया महके।
मित्र बनाओ पंछी जैसे, जीवन नित-प्रति चहके।
मित्र बनाओ कलम सरीखा, सृजन करे गुणशीला।
मित्र बनाओ रंग-बिरंगे, जीवन हो रंगीला।

मित्र बना लो सरस पुस्तकें, ज्ञान बढ़ाओ अपना।
मित्र बनाओ सकल चराचर, पूरा हो हर सपना।
कृष्ण बनो जब मिले सुदामा, पूरी कर दो आशा।
हनुमत जैसे मित्र बदलते, रिश्तों की परिभाषा।

अर्जुन जैसे मित्र सारथी, यदुनंदन बन जाते।
कपिभूषण के मित्र रामजी, बाली मार गिराते।
मित्र बने लंकेश विभीषण, राम-नाम गुण गाए ।
परम् मित्रता-भाव जान हरि, साग विदुर घर खाए।

जान-परखकर मित्र बनाओ, यही नीति का कहना।
अज्ञानी यदि मित्र बनाया, दुख पड़ता है सहना।
हित-अनहित जो साथ निभाए, सच्चा मित्र कहाता।
सुख में दुख में बात न टाले, रखे नेह का नाता।

सच्ची राह दिखाने वाला, जीवन का उपकारी।
बिन स्वारथ जो करे मित्रता, मित्र वही सुखकारी।
‘तेज’ जगत के तूफानों में, पकड़ हाथ नहि छोड़े।
कठिन समय जब हो जीवन का, मित्र न मुँह को मोड़े।

??????????
✏तेज

Language: Hindi
523 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नारा पंजाबियत का, बादल का अंदाज़
नारा पंजाबियत का, बादल का अंदाज़
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मां कालरात्रि
मां कालरात्रि
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
जब कोई रिश्ता निभाती हूँ तो
जब कोई रिश्ता निभाती हूँ तो
Dr Manju Saini
जानते हो मेरे जीवन की किताब का जैसे प्रथम प्रहर चल रहा हो और
जानते हो मेरे जीवन की किताब का जैसे प्रथम प्रहर चल रहा हो और
Swara Kumari arya
ग़ज़ल/नज़्म : पूरा नहीं लिख रहा कुछ कसर छोड़ रहा हूँ
ग़ज़ल/नज़्म : पूरा नहीं लिख रहा कुछ कसर छोड़ रहा हूँ
अनिल कुमार
हम जिएँ न जिएँ दोस्त
हम जिएँ न जिएँ दोस्त
Vivek Mishra
क्या है उसके संवादों का सार?
क्या है उसके संवादों का सार?
Manisha Manjari
समूचे साल में मदमस्त, सबसे मास सावन है (मुक्तक)
समूचे साल में मदमस्त, सबसे मास सावन है (मुक्तक)
Ravi Prakash
ख़ुद को ख़ोकर
ख़ुद को ख़ोकर
Dr fauzia Naseem shad
नज़र
नज़र
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
मोहन कृष्ण मुरारी
मोहन कृष्ण मुरारी
Mamta Rani
23/164.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/164.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
नशा और युवा
नशा और युवा
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
क्या बात है फौजी
क्या बात है फौजी
Satish Srijan
ये चांद सा महबूब और,
ये चांद सा महबूब और,
शेखर सिंह
जिसका मिज़ाज़ सच में, हर एक से जुदा है,
जिसका मिज़ाज़ सच में, हर एक से जुदा है,
महेश चन्द्र त्रिपाठी
वाल्मीकि रामायण, किष्किन्धा काण्ड, द्वितीय सर्ग में राम द्वा
वाल्मीकि रामायण, किष्किन्धा काण्ड, द्वितीय सर्ग में राम द्वा
Rohit Kumar
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*मेरे पापा*
*मेरे पापा*
Shashi kala vyas
मेरी औकात
मेरी औकात
साहित्य गौरव
बुलंदियों पर पहुंचाएगा इकदिन मेरा हुनर मुझे,
बुलंदियों पर पहुंचाएगा इकदिन मेरा हुनर मुझे,
प्रदीप कुमार गुप्ता
भुला देना.....
भुला देना.....
A🇨🇭maanush
रही प्रतीक्षारत यशोधरा
रही प्रतीक्षारत यशोधरा
Shweta Soni
गाँधी जी की लाठी
गाँधी जी की लाठी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सीख ना पाए पढ़के उन्हें हम
सीख ना पाए पढ़के उन्हें हम
The_dk_poetry
जीवन
जीवन
Rekha Drolia
🙅🤦आसान नहीं होता
🙅🤦आसान नहीं होता
डॉ० रोहित कौशिक
संस्कारों के बीज
संस्कारों के बीज
Dr. Pradeep Kumar Sharma
अनंतनाग में शहीद हुए
अनंतनाग में शहीद हुए
Harminder Kaur
औरत
औरत
नूरफातिमा खातून नूरी
Loading...