?क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो?
क्या? नया है
इस नववर्ष मैं बतलाते नही हो
★ये नववर्ष आते ही बधाई देते हो,,
फिर क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो।।
?चाँद औऱ सूरज निकलते अपने वक्त पर,,
रात और दिन भी आते जाते अपने वक्त पर,,
फिर क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो।।
?न मौसम बदला है,
न फसल बदली है,
न नक्षत्रो के कक्ष,
और न विद्यार्थियों की कक्षा बदली है।।
फिर क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो।।
?पेड़ो और झाड़ियों की रंगत भी वही है,,
चारो कोनो की दिशाओ की संगत वही है,,
सप्तऋषि तारा की दिशा भी नही बदली है।
फिर क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो।
?न संस्कृति बदलती है,
न मन:स्थिति बदलती है,,
न भक्त बदलते है,
न देव बदलते है।।
फिर नया क्या है जनवरी में बतलाते नही हो।।
?न आसमाँ रंग बदलता है,
न ज़मी ढंग बदलती है,
न ठण्ड जाती है,
न गर्मी आती पिघलती है,
फिर क्या नया है जनवरी में बतलाते नही हो।
गायत्री सोनू जैन मन्दसौर