?उसको दे दूंगा?
?उसको दे दूंगा?
आज मेरी जिंदगी का हर सुकून उसको दे दूंगा।।
बहुत हो गया आनाकाना एक जूनून उसको दे दूंगा।।
जमाने से छुपन छुपी बहुत हो गयी अबतो,
मेरे नाम से उसका नाम जोड़ के एक कानून उसको दे दूंगा।।
हर तरफ हवाओं का दौर सा चलता है,
सब शांत हो जाये जिसके बाद ऐसा तूफान उसको दे दूंगा।।
साथ उसका उम्र भर हो ऐसी ख्वाइस है मेरी,
खुशबू से महके जिंदगी एक ऐसा प्रसून उसको दे दूंगा।।
मनु मन मने नहीं अब तो उसके बिन अबतो,
हर एक पल में दिल का मून उसको दे दूंगा।।
मानक लाल मनु