Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Feb 2019 · 3 min read

【1】 ] संगठन में ही शक्ति है

एक जंगल में बहुत सारे जानवर रहते थे। सारे जानवर जंगल में निर्भीक होकर विचरण करते और खुशी-खुशी रहते। किसी भी जानवर को जंगल में कोई खतरा नहीं था। लेकिन कुछ समय बाद जंगल के पास शिकारियों का एक समूह छावनी बनाकर रहने लगा। दूसरे दिन सुबह शिकारी जंगल में बंदूक, तलवार और भाले जैसे हथियारों के साथ शिकार करने के लिए गए। शिकारियों को देखकर जंगल में खलबली मच गई। लगभग सारे जानवर भागकर कहीं ना कहीं छुप गए। लेकिन एक हिरण का बच्चा कुछ समझ नहीं पाया और वह शिकारियों के बिछाए जाल में फंसकर मारा गया। जब हिरण के मरे बच्चे को लेकर शिकारी चले गए। तब हिरण के बच्चे की मां चीखती चिल्लाती हुई आई। और जोर जोर से रोते हुए भगवान का नाम ले लेकर अपने आप को कोस रही थी। साथ ही कह रही थी कि हे भगवान इस जंगल को किसकी नजर लग गई। जो ये शिकारियों की छावली, इस जंगल के पास आकर रहने लगी। आने वाला भविष्य तय था, कि रोजाना एक न एक जंगल के जीव का शिकार होना तय था। और यह सत्य भविष्यवाणी थी, कि आने वाले समय में शिकारी जंगल के सभी जानवरों को खत्म कर देंगे। जंगल का राजा जो कि शेर था। उसके पास सारे जानवर मिलकर गए और सभी ने निवेदन किया महाराज आपके होते हुये हमें शिकारी तंग कर रहे हैं। और तो और हमारे एक हिरण के बच्चे को भी मार कर ले गए। शेर को शिकारियों की ताकत का पता था। इसलिए शेर ने कहा कि मैं अकेला कुछ नहीं कर सकता। यदि हम सब मिल जायें तो शिकारियों का सामना कर सकते हैं। बस फिर क्या था जंगल के सभी जानवर संगठित हो गए और शिकारियों के लिए कुछ शब्द बोलने लगे। वे शब्द थे। तुम्हारी बंदूक – तलवारों से हम नहीं डरने वाले हैं। हम सब मिलकर एक हो गए। शिकारियों तुमको बरछी – भाले हैं। जोर जोर से जंगल में नारे गूंजने लगे। शिकारियों को भी संगठित जंगल के जानवरों के लगाए जाने वाले नारों की भनक सुनाई पड़ी। शिकारी सोच रहे थे, कि जंगल के जानवर छुपने की जगह ढूंढ रहे हैं। अगले ही दिन शिकारी फिर से हथियारों के साथ जंगल में दाखिल हुए। शिकारी सोच रहे थे, कि हम जंगल के जानवरों पर हमला करेंगे। जबकि जंगल के सभी जानवर शिकारियों पर हमला करने का ध्येय बना चुके । बस फिर क्या था शिकारी जंगल में दाखिल होकर इधर – उधर हथियारों के साथ घूमने लगे। जंगल के सभी जानवर इसी ताक में बैठे थे, कि कब शिकारी आयें। मौका मिलते ही जंगल के सभी जानवरों ने शिकारियों के ऊपर भयंकर हमला कर दिया। जैसे – तैसे शिकारी जान बचाकर भागे लेकिन उनके 1 – 2 साथी जंगल में ही जानवरों के प्रहारों से मारे गए। अगले ही दिन शिकारियों ने जंगल के जानवरों के डर से अपनी छावनी को उठाया और वहाँ से चला चले गए। शिकारी बातचीत कर रहे थे, कि पहला दिन अच्छा था। दूसरे दिन ही हमारे दो साथी मारे गए। पर जंगल के सभी जानवर इतने खूंखार कैसे हो गए ? यदि हम यहाँ पर और कुछ दिन रुकते तो हम सभी शिकारियों को जंगल के जानवर मार डालते। इस तरह से जंगल के सभी जानवरों ने एक साथ मिलकर के संगठन बनाया। और उस संगठन बनाने के कारण ही शिकारियों द्वारा फैलाए जाने वाले आतंक और मौत के मंजर से जानवरों ने अपने आप को बचा लिया। यदि हम संगठन के तथ्य पर विचार करें, तो यही सामने आता है, कि वे तो जानवर थे। हम तो इंसान हैं। जब जानवर मिलजुल कर के हर समस्या का समाधान कर सकते हैं। तो हम क्यों नहीं। हम सभी इंसानों को भी मिल जुल कर रहना चाहिए। हम चाहे हिंदू हों, मुस्लिम होंं, सिख हो या फिर ईसाई हों। हम सब मिलजुल कर रहें, तभी एक अच्छी समाज की कल्पना की जा सकती है।
Arise DGRJ { Khaimsingh Saini }
M.A, B.Ed from University of Rajasthan
Mob. 9266034599

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 499 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
रिश्ते मोबाइल के नेटवर्क जैसे हो गए हैं। कब तक जुड़े रहेंगे,
रिश्ते मोबाइल के नेटवर्क जैसे हो गए हैं। कब तक जुड़े रहेंगे,
Anand Kumar
मेरे देश की मिट्टी
मेरे देश की मिट्टी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
याद तुम्हारी......।
याद तुम्हारी......।
Awadhesh Kumar Singh
जिंदगी में किसी से अपनी तुलना मत करो
जिंदगी में किसी से अपनी तुलना मत करो
Swati
जीवन के बसंत
जीवन के बसंत
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
आज की प्रस्तुति: भाग 7
आज की प्रस्तुति: भाग 7
Rajeev Dutta
तुम्हारा प्यार अब मिलता नहीं है।
तुम्हारा प्यार अब मिलता नहीं है।
सत्य कुमार प्रेमी
स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में....
स्मृति-बिम्ब उभरे नयन में....
डॉ.सीमा अग्रवाल
जिज्ञासा और प्रयोग
जिज्ञासा और प्रयोग
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
23/161.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/161.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
dr arun kumar shastri
dr arun kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
प्रेम ...
प्रेम ...
sushil sarna
कुछ लड़कों का दिल, सच में टूट जाता हैं!
कुछ लड़कों का दिल, सच में टूट जाता हैं!
The_dk_poetry
रंगों का नाम जीवन की राह,
रंगों का नाम जीवन की राह,
Neeraj Agarwal
हर एक शख्स से ना गिला किया जाए
हर एक शख्स से ना गिला किया जाए
कवि दीपक बवेजा
मैं आंसू बहाता रहा,
मैं आंसू बहाता रहा,
अनिल अहिरवार"अबीर"
ग़ज़ल के क्षेत्र में ये कैसा इन्क़लाब आ रहा है?
ग़ज़ल के क्षेत्र में ये कैसा इन्क़लाब आ रहा है?
कवि रमेशराज
कर्ज का बिल
कर्ज का बिल
Buddha Prakash
दम है तो गलत का विरोध करो अंधभक्तो
दम है तो गलत का विरोध करो अंधभक्तो
शेखर सिंह
किसी के प्रति
किसी के प्रति "डाह"
*Author प्रणय प्रभात*
"छ.ग. पर्यटन महिमा"
Dr. Kishan tandon kranti
लेती है मेरा इम्तिहान ,कैसे देखिए
लेती है मेरा इम्तिहान ,कैसे देखिए
Shweta Soni
मार्केटिंग फंडा
मार्केटिंग फंडा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
संघर्ष
संघर्ष
Sushil chauhan
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है।
सुस्त हवाओं की उदासी, दिल को भारी कर जाती है।
Manisha Manjari
स्मृति ओहिना हियमे-- विद्यानन्द सिंह
स्मृति ओहिना हियमे-- विद्यानन्द सिंह
श्रीहर्ष आचार्य
*व्यर्थ में केवल नहीं, मशहूर होना चाहिए【गीतिका】*
*व्यर्थ में केवल नहीं, मशहूर होना चाहिए【गीतिका】*
Ravi Prakash
It is necessary to explore to learn from experience😍
It is necessary to explore to learn from experience😍
Sakshi Tripathi
विवेकवान मशीन
विवेकवान मशीन
Sandeep Pande
Loading...