Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Jul 2020 · 2 min read

◆【{{{ मै वहाँ नही जाऊँगा }}}】◆

उस शहर की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ बिकता है इंसान
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस गुलशन की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ टूटकर बिखर जाते हैं पत्ते
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस सफर की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ अपने पीछे रह जाएँ
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस प्रेम की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ महबूब बदल जाता है
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस दरिये की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ किनारे पर ही डूब जाऊँ
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस रास्ते की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ मंज़िल का अंत अंधेरा हो
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस ऊँचाई की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ अपने आँखों से ओझल हो जाते हैं
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस ख़ुशी की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ मेरे माँ-बाप को दुःख मिले
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस रोशनी की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ किसी का दिल जलाकर उजाला होता है
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस चमक की ओर
मै नही जाऊँगा
जहाँ पहुँचकर रिश्ते धुंधले हो जाएँ
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस महफ़िल की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ गरीब का मजाक उड़ाया जाता है
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस मकाँ की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ स्वार्थ का बसेरा हो
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस विकास की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ प्रकृति का दोहन हो
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस कर्म की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ मुझे धर्म से विचलित होना पड़े
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस विद्यालय की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ अपने फ़र्ज़ से विमुख होना सिखाया जाए
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस लक्ष्य की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ मुझे मानवता भूलनी पड़े
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस समाज की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ स्त्री कमज़ोर मानी जाती है
मै वहाँ नही जाऊँगा।

उस मोड़ की ओर
मै नही जाऊँगा।
जहाँ से वापसी का रास्ता न हो
मै वहाँ नही जाऊँगा।

कवि-वि के विराज़

Language: Hindi
6 Likes · 10 Comments · 261 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
मुक्तक
मुक्तक
पंकज कुमार कर्ण
💐प्रेम कौतुक-486💐
💐प्रेम कौतुक-486💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ईश्वर की कृपा
ईश्वर की कृपा
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
फूल कुदरत का उपहार
फूल कुदरत का उपहार
Harish Chandra Pande
नींव में इस अस्तित्व के, सैकड़ों घावों के दर्द समाये हैं, आँखों में चमक भी आयी, जब जी भर कर अश्रु बहाये हैं।
नींव में इस अस्तित्व के, सैकड़ों घावों के दर्द समाये हैं, आँखों में चमक भी आयी, जब जी भर कर अश्रु बहाये हैं।
Manisha Manjari
ज़िंदगी के सौदागर
ज़िंदगी के सौदागर
Shyam Sundar Subramanian
" करवा चौथ वाली मेहंदी "
Dr Meenu Poonia
*** एक दौर....!!! ***
*** एक दौर....!!! ***
VEDANTA PATEL
जो माता पिता के आंखों में आसूं लाए,
जो माता पिता के आंखों में आसूं लाए,
ओनिका सेतिया 'अनु '
होली (होली गीत)
होली (होली गीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
महीना ख़त्म यानी अब मुझे तनख़्वाह मिलनी है
महीना ख़त्म यानी अब मुझे तनख़्वाह मिलनी है
Johnny Ahmed 'क़ैस'
रेत पर मकान बना ही नही
रेत पर मकान बना ही नही
कवि दीपक बवेजा
माफ कर देना मुझको
माफ कर देना मुझको
gurudeenverma198
ख्वाब हो गए हैं वो दिन
ख्वाब हो गए हैं वो दिन
shabina. Naaz
"मेरे नाम की जय-जयकार करने से अच्‍छा है,
शेखर सिंह
एक फूल....
एक फूल....
Awadhesh Kumar Singh
"कोशिशो के भी सपने होते हैं"
Ekta chitrangini
नफ़रत
नफ़रत
विजय कुमार अग्रवाल
■ नज़्म (ख़ुदा करता कि तुमको)
■ नज़्म (ख़ुदा करता कि तुमको)
*Author प्रणय प्रभात*
पंचतत्वों (अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश) के अलावा केवल
पंचतत्वों (अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश) के अलावा केवल "हृद
Radhakishan R. Mundhra
जग जननी है जीवनदायनी
जग जननी है जीवनदायनी
Buddha Prakash
"अमीर खुसरो"
Dr. Kishan tandon kranti
1-अश्म पर यह तेरा नाम मैंने लिखा2- अश्म पर मेरा यह नाम तुमने लिखा (दो गीत) राधिका उवाच एवं कृष्ण उवाच
1-अश्म पर यह तेरा नाम मैंने लिखा2- अश्म पर मेरा यह नाम तुमने लिखा (दो गीत) राधिका उवाच एवं कृष्ण उवाच
Pt. Brajesh Kumar Nayak
गंवई गांव के गोठ
गंवई गांव के गोठ
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
ऊंचाई को छूने में गिरना भी लाजमी है
ऊंचाई को छूने में गिरना भी लाजमी है
'अशांत' शेखर
जिंदगी
जिंदगी
Bodhisatva kastooriya
मौत से यारो किसकी यारी है
मौत से यारो किसकी यारी है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मेरे पिता मेरा भगवान
मेरे पिता मेरा भगवान
Nanki Patre
बात जो दिल में है
बात जो दिल में है
Shivkumar Bilagrami
Loading...