■हौसला अपना बुलन्द कर लो■
?हौसला बुलन्द करलो?
आगे बढो और हौसला बुलन्द करलो,,
मंजिल मिलेंगी खुशियों का स्वागत करलो।।
गगन मैं पंछी उड़े है पंख फैलाये,,
इन्हें देख अपने इरादों को सबल करलो।।
हिम्मत से सब काम आसान होते है,,
जिंदगी के अपने सारे गम तुम खत्म करलो।।
हाथ मैं हाथ लेकर बुलन्दी छूकर,,
पंछी बनकर नीलगगन की सैर करलो।।
आगे कदम बढ़ाकर राह सुगम देखो,,
हरपल को खुशी से जीने का हुनर करलो।।
आँखों को खुशियों से झपकने सुनहरा मौका दे दो,
एहसास और जज़बातों को अपनों से कहलो।।
लबों को हर हाल कहने का वक्त दे दो।
अपनो को दिल से गले लगालो प्यार कर लो।।
सोनुजैन मन्दसौर