होली
खेलें अबर -गुलाल होली में ,
प्रेम से हो निहाल होली में।
प्रेम का हो बोलवाला सदा –
न हो कोई बवाल होली में।
प्रेम-पुष्प हो गले की माला,
न हो कोई सवाल होली में।
प्रेम रंगों की हो रंगोली,
हो प्यार का गुलाल होली में।
प्रेम चासनी की गुंजिया हो ,
बहे प्रेम इस साल होली में।