Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Mar 2017 · 2 min read

होली संजू बिन

उसको कितना था प्यार इस होली के त्यौहार से।
उठते ही जो सुबह सुबह ही आ जाता था प्यार से।
रंग उड़ाता मस्ती करता वो डांट मार भी खाता था।
प्यार लुटाता था वो सबको और प्यार भी पाता था।
मै बोलूं तू कब सुधरेगा रे संजू मुझको बतला दे।
बच्चो को क्या सिखलाएगा इतना तो तू समझा दे।
वो कहता फिर मुझसे ऐसे जीजू ,मै तो निपट अनाड़ी हूँ।
चला रहा बस जैसे तैसे अपने गृहस्थ की गाडी हूँ।
पर जीजू मेरे जीवन में यह थोड़ी सी जो मस्ती है।
इसको रहने दो यह पूंजी है मेरी दुनियां इस से चलती है।
दीदी डाटेंगी मारेगी तो मार में उसकी खा लूँगा।
हो जाएगा फर्श जो गंदा पौचा खुद ही लगा दूंगा।
पर होली तो खेलूँगा जी भर कर के मै इस घर में।
निकलो बाहर छिपे रहोगे आखिर कब तक बिस्तर नें।
और ना ना करते करते भी आलम रंग से भर जाता था।
क्या मजाल जो उसके रंग से कोई भी बच पाता था।
चला गया पर रंग उड़ा कर हम सब के ही जीवन से।
क्या राखी क्या दिवाली और होली सब चली गई ज्यो जीवन से।
गीली तो अब भी हो रही है चुनर धोती होली में।
पर यह पानी झरता है अब सबकी आँखों से होली में।
जीवन तो फिर भी जीवन है जीना ही जो पड़ता है।
रंग रीत का और प्रीत का जाने अनजाने डलता है।
एक किसी के संग में माना जीवन नही चला जाता।
पर बिन उसके जीवन भी क्या आखिर में है चल पाता।
बने मुबारक सबकी होली रंग बरसे जन जीवन में।
मौज मस्ती में जी लो प्यारे कब तक रंग है जीवन में।

******** मधु गौतम

Language: Hindi
375 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2543.पूर्णिका
2543.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दोगला चेहरा
दोगला चेहरा
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
हर एक चेहरा निहारता
हर एक चेहरा निहारता
goutam shaw
पिछले पन्ने भाग 2
पिछले पन्ने भाग 2
Paras Nath Jha
कवियों से
कवियों से
Shekhar Chandra Mitra
मिष्ठी का प्यारा आम
मिष्ठी का प्यारा आम
Manu Vashistha
बड़ी कथाएँ ( लघुकथा संग्रह) समीक्षा
बड़ी कथाएँ ( लघुकथा संग्रह) समीक्षा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
संत कबीर
संत कबीर
Lekh Raj Chauhan
क्या कहें?
क्या कहें?
Srishty Bansal
मुक्त्तक
मुक्त्तक
Rajesh vyas
!! एक ख्याल !!
!! एक ख्याल !!
Swara Kumari arya
#देसी_ग़ज़ल / #नइयां
#देसी_ग़ज़ल / #नइयां
*Author प्रणय प्रभात*
मां तुम बहुत याद आती हो
मां तुम बहुत याद आती हो
Mukesh Kumar Sonkar
चरम सुख
चरम सुख
मनोज कर्ण
कभी-कभी कोई प्रेम बंधन ऐसा होता है जिससे व्यक्ति सामाजिक तौर
कभी-कभी कोई प्रेम बंधन ऐसा होता है जिससे व्यक्ति सामाजिक तौर
DEVSHREE PAREEK 'ARPITA'
"मायने"
Dr. Kishan tandon kranti
नई नसल की फसल
नई नसल की फसल
विजय कुमार अग्रवाल
*तैयारी होने लगी, आते देख चुनाव (कुंडलिया)*
*तैयारी होने लगी, आते देख चुनाव (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
अच्छे दामों बिक रहे,
अच्छे दामों बिक रहे,
sushil sarna
हमनें अपना
हमनें अपना
Dr fauzia Naseem shad
निर्लज्ज चरित्र का स्वामी वो, सम्मान पर आँख उठा रहा।
निर्लज्ज चरित्र का स्वामी वो, सम्मान पर आँख उठा रहा।
Manisha Manjari
तू सुन ले मेरे दिल की पुकार को
तू सुन ले मेरे दिल की पुकार को
gurudeenverma198
16- उठो हिन्द के वीर जवानों
16- उठो हिन्द के वीर जवानों
Ajay Kumar Vimal
जीवन अप्रत्याशित
जीवन अप्रत्याशित
पूर्वार्थ
मतदान
मतदान
Dr Archana Gupta
इतना तो करम है कि मुझे याद नहीं है
इतना तो करम है कि मुझे याद नहीं है
Shweta Soni
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
- ଓଟେରି ସେଲଭା କୁମାର
Otteri Selvakumar
सहज है क्या _
सहज है क्या _
Aradhya Raj
मत पूछो मेरा कारोबार क्या है,
मत पूछो मेरा कारोबार क्या है,
Vishal babu (vishu)
जब कभी प्यार  की वकालत होगी
जब कभी प्यार की वकालत होगी
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...