Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Mar 2021 · 2 min read

#कविता//होली मुबारक

?दोहे?

रीत प्रीत होली लिए , ओज मौज के रंग।
कच्चा डालो रंग तन , पक्का हो मन संग।।

खेल मेल उत्साह का , मद हद में शालीन।
होली ऐसी खेलिए , भरदे भाव नवीन।।

?चौपाइयाँ?

रंग बिरंगा उत्सव आया।
नर नारी में ओज जगाया।।
मीठी बोलें सब ही बोली।
रंग लगाएँ आयी होली।।
इंद्रधनुष सम मौसम शोभित।
जनमन को करता ये मोहित।।
रंग बिरंगी भर पिचकारी।
इक दूजे पर जाए मारी।।

जाति धर्म का खेल नहीं है।
मानवता का मेल यही है।।
हिंदू मुस्लिम सिक्ख इसाई।
गले मिलें कह हम सब भाई।।
ऊँच नीच का भेद भुलाए।
होली सबको एक बनाए।।
रंग अनेक सभी सुंदर हैं।
भाव सभी के शुभ अंदर हैं।।

होली हरे बुराई मन की।
फागुन सम शोभा हर जन की।।
चहुँ दिशि ज्यों पुष्प सुरभि भरते।
रंग गुलाल उड़े उर हरते।।
होली सच की नितदिन खेलें।
रीत प्रीत की शिक्षा लेलें।।
रंग खुशी है जल निर्मलता।
तन छूते भरने पावनता।।

?कुंडलिया?

होली राधा श्याम सी , खेल प्रेम के संग।
अमर प्रीत गाथा कहे , सदियों पुलकित अंग।।
सदियों पुलकित अंग , अभीरा करदे तन मन।
स्नेह – सुरा का स्वाद , पिये प्याले भर हरजन।
सुन प्रीतम की बात , रंग की निश्छल बोली।
बद को शुभ हर वर्ष , बनाने आए होली।

?रोला?

होली का त्योहार , करे मस्ती का मौसम।
ढोल नगाड़ा नाद , सुनें झूम उठे आलम।
बरसे रंग गुलाल , बनें जोकर नर नारी।
सम सूरत हर देख , लगे है छवि अति प्यारी।

?सोरठा?

कविता मन रस वीर , अलंकारी तन खिलता।
रंग लगा मुख धीर , गले होली में मिलता।।

?छप्पय छंद?

होली खेलें लोग , उमंग लिए तन मन में।
वैर भाव सब भूल , मिलें जन अपनेपन में।
चाल नयी है आज , बोल हैं मीठे सबके।
जश्न प्रीत का एक , मीत बंदे सब रबके।
गीत सुरीले होली लिए , शोभा फागुन मास की।
रंग बिरंगी गुलशन लगे , रीति प्रीत ये हास की।

?रुबाइयाँ?

भेदभाव को भूलें यारों , इक हो जाएँ होली में।
गले मिलें मिलके संग चलें , मिस्री घोलें बोली में।
स्नेह-सुरा का पान करें हम , मान करें इक दूजे का;
चाहत के सोपान चढ़ें हम , ख़ुशियाँ आएँ झोली में।

हार बुराई की होती है , सच तो हरपल जीता है।
रावण कंश मिटे धरती से , अहं सभी का बीता है।
मिला प्रकृति से उपयोग करो , ज़मा कहाँ ले जाओगे;
गया सिकंदर खाली हाथों , भरा कलस जल रीता है।

लाल गुलाबी पीला नीला , रंग और भी जैसा हो।
हृदय-प्रेम को मिला लगाना , जैसे को ही तैसा हो।
प्रेम इश्क़ मालिक को प्यारा , उसको प्यारा कब हारा;
सदा प्रेम पर मेहर बरसे , टूटे भ्रम भी कैसा हो।

?आर.एस.’प्रीतम’?
#सर्वाधिकार सुरक्षित रचना

Language: Hindi
6 Comments · 731 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
पुष्पदल
पुष्पदल
sushil sarna
पर्यायवरण (दोहा छन्द)
पर्यायवरण (दोहा छन्द)
नाथ सोनांचली
प्यार की कस्ती पे
प्यार की कस्ती पे
Surya Barman
ये जो नखरें हमारी ज़िंदगी करने लगीं हैं..!
ये जो नखरें हमारी ज़िंदगी करने लगीं हैं..!
Hitanshu singh
हर नदी अपनी राह खुद ब खुद बनाती है ।
हर नदी अपनी राह खुद ब खुद बनाती है ।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
दशहरा
दशहरा
मनमोहन लाल गुप्ता 'अंजुम'
इतनी भी
इतनी भी
Santosh Shrivastava
मैं लिखता हूं..✍️
मैं लिखता हूं..✍️
Shubham Pandey (S P)
जानते वो भी हैं...!!
जानते वो भी हैं...!!
Kanchan Khanna
बुद्ध रूप ने मोह लिया संसार।
बुद्ध रूप ने मोह लिया संसार।
Buddha Prakash
*लफ्ज*
*लफ्ज*
Kumar Vikrant
ग़ज़ल _ मिरी #मैयत पे  रोने मे.....
ग़ज़ल _ मिरी #मैयत पे  रोने मे.....
शायर देव मेहरानियां
मोहब्बत का ज़माना आ गया है
मोहब्बत का ज़माना आ गया है
Surinder blackpen
💐प्रेम कौतुक-325💐
💐प्रेम कौतुक-325💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
पसंद प्यार
पसंद प्यार
Otteri Selvakumar
मौसम नहीं बदलते हैं मन बदलना पड़ता है
मौसम नहीं बदलते हैं मन बदलना पड़ता है
कवि दीपक बवेजा
मर्यादा और राम
मर्यादा और राम
Dr Parveen Thakur
सुखों से दूर ही रहते, दुखों के मीत हैं आँसू।
सुखों से दूर ही रहते, दुखों के मीत हैं आँसू।
डॉ.सीमा अग्रवाल
खिल उठेगा जब बसंत गीत गाने आयेंगे
खिल उठेगा जब बसंत गीत गाने आयेंगे
Er. Sanjay Shrivastava
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
काव्य में सत्य, शिव और सौंदर्य
कवि रमेशराज
■ याद रहे...
■ याद रहे...
*Author प्रणय प्रभात*
"सपने"
Dr. Kishan tandon kranti
महिमा है सतनाम की
महिमा है सतनाम की
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
एक दिवस में
एक दिवस में
Shweta Soni
*फिर से बने विश्व गुरु भारत, ऐसा हिंदुस्तान हो (गीत)*
*फिर से बने विश्व गुरु भारत, ऐसा हिंदुस्तान हो (गीत)*
Ravi Prakash
* सुखम् दुखम *
* सुखम् दुखम *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
प्रार्थना
प्रार्थना
Shally Vij
*कैसे हार मान लूं
*कैसे हार मान लूं
Suryakant Dwivedi
अमृत वचन
अमृत वचन
Dinesh Kumar Gangwar
Loading...