***होंगे हर ख्वाब तो पूरे***
दिल में लेकर के अरमान, कदम हमने बढ़ाए है।
होंगे हर ख्वाब तो पूरे,तेरे दर पर हम आए है।
चरणों में जगह देना, हमें अपना बना लेना।
जाएं न छोड़ दर तेरा,है ईश्वर मन्नत लाए है।।
मोह माया का बंधन था, जगत की सारी गलियों में।
तोड़कर नाता सबसे ही, जोड़ने तुझ से आए हैं।।
बसाई दुनियां तूने थी,सभी हिलमिल कर रह लेंगे।
जतन हमने किए नाना, समझ ना कोई पाएं हैं।।
भरोसा अब तो तुमसे है,अनुनय तुम ही समझाना।
हार कर हम तो है स्वामी,गुजारिश करने आए है।।
राजेश व्यास अनुनय