Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Jul 2020 · 2 min read

श्री महावीर हनुमत चालीसा

दोहे :

हे हनुमत, हे विश्व गुरु, प्रभु भक्त महावीर
उत्तम फल वाको मिले, जो सुमिरे रघुवीर //1.//
बिसरायें दुष्कर्म को, हम तुच्छ बुद्धिहीन
हे बलधामा भक्त को, न रखिए दीन हीन //2.//

चौपाई :

हे कपीस करुणा की मूरत
सब से न्यारी तेरी सूरत //1.//

भक्त अनोखे तुम रघुवर के
काज किये सब जी भर भर के //2.//

हो बलशाली अंजनी नन्दन
करता यह जग तेरा वन्दन //3.//

हो पवन पुत्र आप अनूठे
आपसे कोई सन्त न रूठे //4.//

युग सहस्त्र योजन की दूरी
पलक झपक कर डाली पूरी //5.//

तेज प्रताप ऐसा निराला
सूरज का कर लिया निवाला //6.//

नाम सुनी सब कांपे बैरी
शनि की दृष्टि न तुमपे ठहरी //7.//

शोभित घुंघराले केशों में
रहें छिपकर साधु वेशों में //8.//

कंचन काया, छवि निर्मल है
हाथों में ज्यों गंगा जल है //9.//

हनुमत का बल बज्र समाना
सम्मुख शत्रु तनिक ना आना //10.//

कांधे उन के सजा जनेऊ
राम लखन-सा करते नेहू //11.//

रामचरित कंठस्त उन्हें है
पल पल प्रभु की याद जिन्हें है //12.//

जो बजरंग बली को जपते
जन्म-जन्म के संकट मिटते //13.//

हनुमत नाम को कम न आंके
भूत पिचाश निकट ना झाँके //14.//

महाबली हो, बाहुबली हो
जग में इक बजरंग बली हो //15.//

ज्ञानी तुम, विज्ञानी तुम हो
राम भक्ति के दानी तुम हो //16.//

उत्तम हर व्यवहार किये हो
रामभक्ति को अर्थ दिये हो //17.//

लघु रूप में सिया ने देखा
मिटी विषाद की तभी रेखा //18.//

बजा हनुमत नाम का डंका
पूँछ जली तो फूंकी लंका //19.//

दुष्ट असुर इक-इक कर तारे
खलनायक रावण के प्यारे //20.//

माता का सन्देशा लाये
राम लखन दोनों हर्षाये //21.//

हे हनुमत तुम प्यारे ऐसे
भाई भरत दुलारे जैसे //22.//

प्रभु सेवक ऐसा ना दूजा
जिसकी सब करते हों पूजा //23.//

भक्तों में है नाम तिहारा
दीन दुःखी का आप सहारा //24.//

दिगपाल करें पल-पल वन्दन
देवी, देव करें अभिनन्दन //25.//

यम, कुबेर हैं भक्त तुम्हारे
ऋषि-मुनि भी आरती उतारे //26.//

राम मिले तो बाली तारा
यूँ सुग्रीवहिं काज सँवारा //27.//

शरणागत को मित्र बनाये
काम प्रभु के विभीषण आये //28.//

जब जीता प्रभु ने रण भीषण
लंकापति बने, प्रिय विभीषण //29.//

हैं प्रसन्न सारे नारी – नर
रामभक्ति में डूबे सब घर //30.//

कठिन सभी के काज सँवारे
राम दया की दृष्टि सहारे //31.//

बल दो हमको हे बलशाली
अर्ज आपसे जाय न टाली //32.//

भक्तों के रक्षक बजरंगी
दुष्टों के भक्षक बजरंगी //33.//

शत्रु आगे टिके ना कोई
इनका तेज सहे ना कोई //34.//

तुमसा नाथ कोई न दूजा
सकल विश्व में तेरी पूजा //35.//

राम भक्तों पे कृपा तेरी
कही न जाये महिमा तेरी //36.//

अष्ट सिद्धि नौ निधि के स्वामी
महाबली तुम, अन्तर्यामी //37.//

हर संकट से आप बचाएँ
भक्तों के सब कष्ट मिटाएँ //38.//

मनचाहे फल सब वो पावें
जो निशदिन हनुमत को ध्यावें //39.//

महावीर कवि, दास तुम्हारा
जन्म-जन्म प्रभु, आप सहारा //40.//

दोहा:

हर लेना संकट सभी, मंगल भक्त स्वरूप
तेरी महिमा क्या कहें, तेरे रूप अनूप

***

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 4 Comments · 430 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
आज हालत है कैसी ये संसार की।
आज हालत है कैसी ये संसार की।
सत्य कुमार प्रेमी
शिक्षा एवं धर्म
शिक्षा एवं धर्म
Abhineet Mittal
प्रेम.....
प्रेम.....
हिमांशु Kulshrestha
दूसरों को देते हैं ज्ञान
दूसरों को देते हैं ज्ञान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
दीवारों में दीवारे न देख
दीवारों में दीवारे न देख
Dr. Sunita Singh
काशी
काशी
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
क़ायम कुछ इस तरह से
क़ायम कुछ इस तरह से
Dr fauzia Naseem shad
बुद्ध भक्त सुदत्त
बुद्ध भक्त सुदत्त
Buddha Prakash
*गलतफहमी*
*गलतफहमी*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
आगे बढ़ना है जिन्हें, सीखें चमचा-ज्ञान (कुंडलिया )
आगे बढ़ना है जिन्हें, सीखें चमचा-ज्ञान (कुंडलिया )
Ravi Prakash
मुझे तरक्की की तरफ मुड़ने दो,
मुझे तरक्की की तरफ मुड़ने दो,
Satish Srijan
सर्वश्रेष्ठ गीत - जीवन के उस पार मिलेंगे
सर्वश्रेष्ठ गीत - जीवन के उस पार मिलेंगे
Shivkumar Bilagrami
"चांदनी के प्रेम में"
Dr. Kishan tandon kranti
सुबह की चाय है इश्क,
सुबह की चाय है इश्क,
Aniruddh Pandey
23/169.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/169.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ग़ज़ल
ग़ज़ल
प्रीतम श्रावस्तवी
💐प्रेम कौतुक-371💐
💐प्रेम कौतुक-371💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
#सामयिक_आलेख
#सामयिक_आलेख
*Author प्रणय प्रभात*
कलियों  से बनते फूल हैँ
कलियों से बनते फूल हैँ
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
सत्याग्रह और उग्रता
सत्याग्रह और उग्रता
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
दुकान वाली बुढ़िया
दुकान वाली बुढ़िया
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
घर आ जाओ अब महारानी (उपालंभ गीत)
घर आ जाओ अब महारानी (उपालंभ गीत)
दुष्यन्त 'बाबा'
मुझे कृष्ण बनना है मां
मुझे कृष्ण बनना है मां
Surinder blackpen
4. गुलिस्तान
4. गुलिस्तान
Rajeev Dutta
तेरे शब्दों के हर गूंज से, जीवन ख़ुशबू देता है…
तेरे शब्दों के हर गूंज से, जीवन ख़ुशबू देता है…
Anand Kumar
नित नए संघर्ष करो (मजदूर दिवस)
नित नए संघर्ष करो (मजदूर दिवस)
डॉ. श्री रमण 'श्रीपद्'
ఉగాది
ఉగాది
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
मरने से पहले ख्वाहिश जो पूछे कोई
मरने से पहले ख्वाहिश जो पूछे कोई
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
फूल सूखी डाल पर  खिलते  नहीं  कचनार  के
फूल सूखी डाल पर खिलते नहीं कचनार के
Anil Mishra Prahari
Loading...