Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 May 2020 · 2 min read

हम 100 कलाम हैं

स्वाधीनता के नव विचारों का नया पैगाम है
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

1) हम नव विचारों की धरा, हममें खिले नित नव कमल,
प्रण जो करें संकल्प से, वह वास्तविकता में अटल,
ले ज्ञान कर सम्मान सबका, चल रहे निज राह पर,
नव भूमि प्रांगण में बने, कल के नए आयाम हैं,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

2) हम नव विचारों के धनी, हम पर ना आधिपत्य हैं,
किसी झूठ की शंका नहीं, हममें भरा बस सत्य है,
कर्तव्यनिष्ठ, कर्तव्य का पालन करें हम धर्म सा,
मर्यादा के पालक है हम, जैसे स्वयं श्री राम है,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

3) हम सर्वमुखी प्रतिभा धनी, कर्तव्य का पालन करें,
हम शांत, शील, प्रवाहमय, वाणी में कोमलता धरें,
अधिकार से पहले करें कर्तव्य का पालन सदा,
उत्कृष्ट भूमि में बने कल के नये परिणाम हैं,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

4) प्राचार्य की आशाओं का हम एक नवल सा रूप हैं,
जो हैं किये बलिदान उनका एकमेव स्वरुप हैं,
उत्साह ले, करते परिश्रम, प्रगति पथ पर बढ़ रहे,
पथ की तरफ है जोश, पर जीवन में ना आराम है,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

5) विद्यालय का गौरव हैं हम, ये शिक्षकों की देन है,
एकाग्रचित रहते सदा, बस लक्ष्य पर ही नैन हैं,
अब पूर्ण परिश्रम से बढ़ेंगे प्रगति पथ की ओर हम,
ये लेते हैं संकल्प और साक्षी सकल आवाम है,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

6) ऐसे करेंगे काम हम, हो नाम शाला का बड़ा,
हो राहें कितनी भी कठिन, पाओ सदा हर एक खड़ा,
मन में भरा उत्साह, चेहरे पर चमकता तेज है,
भारत ने खोया एक है, पाये नये 100 नाम हैं,
भारत के हम रंगीन सपने, हम ‘100 कलाम’ हैं l

:- राजकुमार “प्रेमी”

जय हिन्द-जय भारत

Language: Hindi
4 Likes · 2 Comments · 423 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बात उनकी क्या कहूँ...
बात उनकी क्या कहूँ...
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
सुरक्षा
सुरक्षा
Dr. Kishan tandon kranti
#लघुकथा / #एकता
#लघुकथा / #एकता
*Author प्रणय प्रभात*
Dr . Arun Kumar Shastri - ek abodh balak
Dr . Arun Kumar Shastri - ek abodh balak
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मतदान
मतदान
Anil chobisa
मंज़र
मंज़र
अखिलेश 'अखिल'
"कोशिशो के भी सपने होते हैं"
Ekta chitrangini
जाने कैसी इसकी फ़ितरत है
जाने कैसी इसकी फ़ितरत है
Shweta Soni
"शहीद साथी"
Lohit Tamta
हमको इतनी आस बहुत है
हमको इतनी आस बहुत है
Dr. Alpana Suhasini
तुम अपने धुन पर नाचो
तुम अपने धुन पर नाचो
DrLakshman Jha Parimal
13. पुष्पों की क्यारी
13. पुष्पों की क्यारी
Rajeev Dutta
तूं ऐसे बर्ताव करोगी यें आशा न थी
तूं ऐसे बर्ताव करोगी यें आशा न थी
Keshav kishor Kumar
*नासमझ*
*नासमझ*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
ग़ज़ल - ख़्वाब मेरा
ग़ज़ल - ख़्वाब मेरा
Mahendra Narayan
देश के खातिर दिया जिन्होंने, अपना बलिदान
देश के खातिर दिया जिन्होंने, अपना बलिदान
gurudeenverma198
उसी पथ से
उसी पथ से
Kavita Chouhan
भागमभाग( हिंदी गजल)
भागमभाग( हिंदी गजल)
Ravi Prakash
2865.*पूर्णिका*
2865.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कैसै कह दूं
कैसै कह दूं
Dr fauzia Naseem shad
💐प्रेम कौतुक-454💐
💐प्रेम कौतुक-454💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सौभाग्य मिले
सौभाग्य मिले
Pratibha Pandey
Love life
Love life
Buddha Prakash
*
*"माँ कात्यायनी'*
Shashi kala vyas
धन्य होता हर व्यक्ति
धन्य होता हर व्यक्ति
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
चिंता
चिंता
RAKESH RAKESH
सिन्धु घाटी की लिपि : क्यों अंग्रेज़ और कम्युनिस्ट इतिहासकार
सिन्धु घाटी की लिपि : क्यों अंग्रेज़ और कम्युनिस्ट इतिहासकार
बिमल तिवारी “आत्मबोध”
सीनाजोरी (व्यंग्य)
सीनाजोरी (व्यंग्य)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
ऐ दिल सम्हल जा जरा
ऐ दिल सम्हल जा जरा
Anjana Savi
पिता
पिता
Dr Manju Saini
Loading...