हम मिले तो गुल खिलेंगे देखना…..
अब हसी लम्हे बढेगे देखना,
हम मिले तो गुल खिलेंगे देखना।।
मुश्किलो के घन छटेंगे देखना,
जिंदगी के गम मिटेंगे देखना।।
आप की तस्वीर को बस देख के,
हुस्न की गजले कहेगे देखना।।
आशिको की जिंदगी के फ़लसफ़े,
सब के सब मकतब पढ़ेंगे देखना।।
देख ले परवाज अपने इश्क़ की,
हर तरफ पंछी उड़ेंगे देखना।।
जिंदगी में सिलसिले शह मात के,
उम्र भर चलते रहेगे देखना।।
गोविन्द शर्मा
लूणकरणसर,बीकानेर
राज…..