Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
14 Jan 2018 · 1 min read

हंसीन स्वप्न (गीतिका)

‘हंसीन स्वप्न’
***********

साथ मिला होता जीवन में ,
खुशबू सरसाती आँगन में।

उदित भानु की लाली लेकर,
सिंदूरी माँग सजाता मैं।
भोर की रश्मि की रोली से,
भाल की बिंदी लगाता मैं।
सतरंगी बूटे धारण कर-
आँचल तेरा उड़ा पवन में।
साथ मिला होता जीवन में ,
खुशबू सरसाती आँगन में।

केश लटें बिखरा काँधे पर,
वीणा की झनकार सुनाती।
छेड़ राग की मृदु सरगम तू,
कोकिल कंठी मुझे रिझाती।
मोर बना मैं नर्तन करता-
तेरे सुर सुन कर सावन में।
साथ मिला होता जीवन में ,
खुशबू सरसाती आँगन में।

आल्हा गीत प्रीत मन भरता,
अकुलाती उर आहें भरती।
साँझ द्वार पर दीप जला कर,
सुख-वैभव अभिलाषा करती।
देख लता मैं कामुक होता-
तरु से लिपटाता उपवन में।
साथ मिला होता जीवन में ,
खुशबू सरसाती आँगन में।

थका थकाया जब घर आता,
रुनझुन करती नेह लुटाती।
कजरारे प्यासे नयनों को,
चूम अधर से लाड़ लड़ाती।
तुझको जीवन साथी पाकर-
भर लेता निज आलिंगन में।
साथ मिला होता जीवन में ,
खुशबू सरसाती आँगन में।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’
संपादिका-साहित्य धरोहर
महमूरगंज, वाराणसी।

515 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
नारी सम्मान
नारी सम्मान
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
*पानी केरा बुदबुदा*
*पानी केरा बुदबुदा*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मेरा मन उड़ चला पंख लगा के बादलों के
मेरा मन उड़ चला पंख लगा के बादलों के
shabina. Naaz
*खुद को  खुदा  समझते लोग हैँ*
*खुद को खुदा समझते लोग हैँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
माँ शारदे
माँ शारदे
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
भारत हमारा
भारत हमारा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
युगों की नींद से झकझोर कर जगा दो मुझे
युगों की नींद से झकझोर कर जगा दो मुझे
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
आवश्यक मतदान है
आवश्यक मतदान है
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
Vishal babu (vishu)
2963.*पूर्णिका*
2963.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ब्राह्मण
ब्राह्मण
Sanjay ' शून्य'
मैं तो महज वक्त हूँ
मैं तो महज वक्त हूँ
VINOD CHAUHAN
प्रकृति के फितरत के संग चलो
प्रकृति के फितरत के संग चलो
Dr. Kishan Karigar
*जब एक ही वस्तु कभी प्रीति प्रदान करने वाली होती है और कभी द
*जब एक ही वस्तु कभी प्रीति प्रदान करने वाली होती है और कभी द
Shashi kala vyas
कितने बड़े हैवान हो तुम
कितने बड़े हैवान हो तुम
मानक लाल मनु
संघर्षी वृक्ष
संघर्षी वृक्ष
Vikram soni
नये साल में
नये साल में
Mahetaru madhukar
"ब्रेजा संग पंजाब"
Dr Meenu Poonia
■ आज का मुक्तक
■ आज का मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
*लगा है रोग घोटालों का (हिंदी गजल/गीतिका)*
*लगा है रोग घोटालों का (हिंदी गजल/गीतिका)*
Ravi Prakash
मन में रख विश्वास,
मन में रख विश्वास,
Anant Yadav
एक खाली बर्तन,
एक खाली बर्तन,
नेताम आर सी
Yash Mehra
Yash Mehra
Yash mehra
* जिसने किए प्रयास *
* जिसने किए प्रयास *
surenderpal vaidya
पिता मेंरे प्राण
पिता मेंरे प्राण
Arti Bhadauria
दिन भर जाने कहाँ वो जाता
दिन भर जाने कहाँ वो जाता
डॉ.सीमा अग्रवाल
“निर्जीव हम बनल छी”
“निर्जीव हम बनल छी”
DrLakshman Jha Parimal
ज़िंदगी तेरी हद
ज़िंदगी तेरी हद
Dr fauzia Naseem shad
मैं जीना सकूंगा कभी उनके बिन
मैं जीना सकूंगा कभी उनके बिन
कृष्णकांत गुर्जर
बोलो क्या कहना है बोलो !!
बोलो क्या कहना है बोलो !!
Ramswaroop Dinkar
Loading...