Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Apr 2021 · 2 min read

सुबह सवेरे

सुबह -सवेरे,
घर में मेरे।
चहकीं चिड़ियां ,
कलरव गया।
देखि मनोरम दृश्य-
मनुआ मेरा हर्षाया।
खिले फूल,कलियाँ मुस्कायीं,
पाकर किरणों का आलिंगन।
खुशबू से भर आया ,
मेरा घर -आँगन।।
बहुरंगी तितलियाँ दौड़ीं ,
पाने को फूलों का चुम्बन।
भोरें झूम उठे मस्ती में –
पाने को फूलों से अभिनन्दन।।
“अटल मुरादाबादी ”
Posted 25th March 2016 by vinod gupta

0 Add a comment
MAR
22

“सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें ”

होरी खेलें रे ब्रज -बाला।
संग में नन्द के लाला।।
होरी ——————
संग —————–

भरी पिचकारी,अंगना पे मारी।
भिगोये दई चुनरी म्हा री।
भयो ये खेल निराला।
होरी खेलें रे ब्रज -बाला।।
संग में नन्द के लाला।
होरी खेलें रे ब्रज -बाला।।

कोई पीवे भांग को प्याला।
धरे कोई भेष निराला।।
होरी खेलें रे ब्रज -बाला।
संग में नन्द के लाला।।

काहू की पहिचान न पड़िबो ,
काहू को मुँह पीलाऔर काला।
होरी खेलें रे ब्रज -बाला।
संग में नन्द के लाला।।

लठ -मार कोई खेलवो होली ,
लागे कोई सबुन में आला।
होरी खेलें रे ब्रज -बाला।
संग में नन्द के लाला।।

“अटल मुरादाबादी ”
Posted 22nd March 2016 by vinod gupta

0 Add a comment
JAN
26
नमन उन शहीदों को हम करे,जिनके कारण ही महफूज़ हमआज हैं।
खड़े वो रहे शरहदोँ पर निडर ,मिट गए देश पर वो जांबाज़ हैं।

कियें हैं विफल दुश्मनो के ब्यूह,बचाया है संसद को देकर के जां।
उतारा है मौत के घाट उनको, जो गद्दार और दगा-बाज हैं।

कभी कारगिल में लड़े वो, गुरदासपुर में दी हैं कुर्बानियां।
परवाह नहीं की शरद-ताप की ,सरहदे-हिन्द के वो सरताज़ हैं।

जान कुर्बान कर दी पठानकोट में, सुरक्षा की खातिर,एयरबेस की।
जब तक जिए बेख़ौफ़ वो रहे,आसमां में उड़ते वो अरवाज हैं।

सिर कटाया भले, सिर झुकाया नहीं ,न ही झुकने दिया तिरंगा कभी,
उरी हो या घटना हो पुलवामा की, दुश्मनों पर झपटते वो शह-बाज़ हैं।

आगे बढे हैं वो रण -वांकुरें,खाकर के सीने पर गोलियां –
हो गए वो वतन पर निछावर मगर,हिंदोस्तां की वो आवाज़ हैं।

“अटल मुरादाबादी”
Posted 26th January 2016 by vinod gupta

JAN
26

कभी कासिम ,कभी नावेद ;
कभी बनकर वो आते है कसाब।
देश का हर नागरिक यह पूछता –
कब देंगे हम उनको जबाब।।

वतन पर मिटने वालों की ,
नहीं जायगी कुर्बानी ख़राब।
वतन का हर खैरख्वाह –
मांगता है अब हिसाब।।

इन्तहां हो गयी ,खूं खोलता है;
नहीं होता सहन अब कोई दबाब।
गर्जना करते थे जो कभी शेरों की –
आज क्यों चुप हैं ज़नाब।

Posted 26th January 2016
NOV
17
छाता रहा आफ़ाक़ पे,
बादलों का –
सावनी हंसी समां।
कुछ बंधा -बंधा सा।
एक प्रेयसी –
लिये पथराए नयन –
गुम -सुम सरनिगू,
बेतहासा, बैठी है;
किसी के इंतज़ार पे –
जज़्बी एतमाद पे।
आँखों में बेकरारी ,बेबसी का इज़हार ,
पेशानी पे हार का इकरार।
अभी तक बैठी है –
हसरत की तुरबत पे,
चरागाँ ए-शाद जलाने को।
बीते लम्हात पाने को।
लेकिन ,क्या कभी –
पहचान पायेगा वो बेवफा प्रेमी –
उसके इंतज़ार को।
जज़्बी एतवार को।
सरापा -नियाज़ ,छुपी दामने -यकीं ,
बैठी है ,आज तक लेकिन –
किसको खबर थी ;
वो नहीं आएगा।
सावन का हंसी समां –
यूं ही गुज़र जायेगा।

“अटल मुरादाबादी “

Language: Hindi
268 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
అమ్మా తల్లి బతుకమ్మ
అమ్మా తల్లి బతుకమ్మ
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
2619.पूर्णिका
2619.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दिवाली मुबारक नई ग़ज़ल विनीत सिंह शायर
दिवाली मुबारक नई ग़ज़ल विनीत सिंह शायर
Vinit kumar
रक़्श करतें हैं ख़यालात मेरे जब भी कभी..
रक़्श करतें हैं ख़यालात मेरे जब भी कभी..
Mahendra Narayan
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
..........लहजा........
..........लहजा........
Naushaba Suriya
छोड़ दिया किनारा
छोड़ दिया किनारा
Kshma Urmila
बिल्ली
बिल्ली
SHAMA PARVEEN
महाभारत एक अलग पहलू
महाभारत एक अलग पहलू
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
!! निरीह !!
!! निरीह !!
Chunnu Lal Gupta
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
पूनम की चांदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो
पूनम की चांदनी रात हो,पिया मेरे साथ हो
Ram Krishan Rastogi
सरस्वती माँ ज्ञान का, सबको देना दान ।
सरस्वती माँ ज्ञान का, सबको देना दान ।
जगदीश शर्मा सहज
माँ तेरे दर्शन की अँखिया ये प्यासी है
माँ तेरे दर्शन की अँखिया ये प्यासी है
Basant Bhagawan Roy
"जियो जिन्दगी"
Dr. Kishan tandon kranti
कभी अपने लिए खुशियों के गुलदस्ते नहीं चुनते,
कभी अपने लिए खुशियों के गुलदस्ते नहीं चुनते,
Shweta Soni
#Dr Arun Kumar shastri
#Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
शुरुआत
शुरुआत
Er. Sanjay Shrivastava
इस दरिया के पानी में जब मिला,
इस दरिया के पानी में जब मिला,
Sahil Ahmad
बे-असर
बे-असर
Sameer Kaul Sagar
बदली-बदली सी तश्वीरें...
बदली-बदली सी तश्वीरें...
Dr Rajendra Singh kavi
Mera wajud bus itna hai ,
Mera wajud bus itna hai ,
Sakshi Tripathi
गुजरा पिछला साल *(गीत)*
गुजरा पिछला साल *(गीत)*
Ravi Prakash
औरों की खुशी के लिए ।
औरों की खुशी के लिए ।
Buddha Prakash
कुछ समझ में ही नहीं आता कि मैं अब क्या करूँ ।
कुछ समझ में ही नहीं आता कि मैं अब क्या करूँ ।
Neelam Sharma
आओ नया निर्माण करें
आओ नया निर्माण करें
Vishnu Prasad 'panchotiya'
धड़कनो की रफ़्तार यूँ तेज न होती, अगर तेरी आँखों में इतनी दी
धड़कनो की रफ़्तार यूँ तेज न होती, अगर तेरी आँखों में इतनी दी
Vivek Pandey
"चालाक आदमी की दास्तान"
Pushpraj Anant
हम ये कैसा मलाल कर बैठे
हम ये कैसा मलाल कर बैठे
Dr fauzia Naseem shad
जिंदगी न जाने किस राह में खडी हो गयीं
जिंदगी न जाने किस राह में खडी हो गयीं
Sonu sugandh
Loading...