Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Sep 2017 · 2 min read

सारोकार:-“शिक्षक दिवस”—प्राचीन शिक्षा

सारोकार:———“शिक्षक दिवस”
————————-
“प्राचीन शिक्षा पद्धति-गुरुकुल”—भाग-(१)
——————————
भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से है।यहाँ की परम्परायें भी उतनी ही पुरानी हैं।हमारी शिक्षा व्यवस्था भी परंपरा और संस्कृति से गहरे जुड़ी है।गुरुकुल व्यवस्था शिक्षा का प्राचीनतम रूप है।प्राचीनकाल से ही हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के महत्व को समझा और गुरूकुलों की स्थापना की।गुरुकुल व्यवस्था बड़ी सोच समझ कर स्थापित की गई व्यवस्था थी।गुरुकुल की स्थापना नगर से दूर एकांत स्थान पर की जाती थी।जहाँ सारे विद्यार्थी बिना किसी भेदभाव के शिक्षा ग्रहण करते थे।क्या राजकुमार और क्या आमजन सभी एक स्थान पर ही रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे।
——————-
हम आज यह समझते हैं कि प्राचीन काल में
गुरुकुल में सिर्फ वेद और पुराण पढ़ाये जाते होंगे।
गुरूकुल आज की शिक्षा व्यवस्था के विपरीत समग्र शिक्षा देते थे।वेद,उपनिषद् का अध्ययन का अर्थ ही गहन चिंतन है।शास्त्र और शस्त्र दोनों ही की शिक्षा एक साथ चलती थी।इसके अलावा विद्यार्थी की रुचि अनुसार उसकी पसंद के विषय में पारंगत किया जाता था।मैं गुरुकुल को ऋषिकुल कहना ज्यादा उचित समझता हूँ क्योंकि वे उनदिनों में एक जैसी सोच वाले ऋषियों के समूह में रहते थे।इसका स्पष्ट उदाहरण हम रामायण काल में देख सकते हैं जिसमें ऋषि वशिष्ठ श्रीराम को राजा दशरथ से शिक्षा देने के उद्देश्य से ले जाते हैं और राजा दशरथ थोड़ा असमंजस में रह कर कि वन के उस भाग में राक्षसों का आना जाना है।ऋषि कहते हैं कि वहाँ पर ऋषियों की तपस्या और यज्ञ में विघ्न डालते हैं राक्षस।यह द्रष्टांत ही स्पष्ट कर देता है कि ऋषि और गुरु समूह में विशेषज्ञता के अनुसार शिक्षा देते थे।
—————————
अपनी समृद्ध परंपरा पर हमें इसलिये भी गर्व होना चाहिये कि उस समय की गई खोजें आज भी ज्यों की त्यों प्रयोग में लायी जाती हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण है आयुर्वेद और योग।जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।ॠषि कण्व द्वारा परमाणु की खोज को बाद में पश्चिमी देशों ने विकसित किया।
आर्यभट्ट और स्वामी कृष्ण भारती रामतीर्थ ने गणित को जो सूत्र दिये हैं वे आज सामयिक हैं।
इसी तरह महार्षि चरक और महार्षि सुश्रुत का आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा संसार ऋणी है।महार्षि सुश्रुत द्वारा अपनाये गये विद्यार्थियों के लिये तरीके आज के शल्य चिकित्सकों के लिये भी ग्रहणीय हैं।आचार्य चाण्क्य का अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र का एक अध्याय भी यदि कोई सीख ले तो सफल नेता बन जाये।आज भी कूटनीतिज्ञ को “चाणक्य नीति” ही कहा जाता है।भारतीय इतिहास ऐसे अनेकों विभूतियों से भरा हुआ है जिन्होंने मानवता के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दिया परंतु नाम की लालसा नहीं की।ऐसी भारतीय गौरवशाली परंपरा को नमन।
———————-
राजेश”ललित”शर्मा

———————–
कैसा लगा लेख?

Language: Hindi
Tag: लेख
4 Likes · 319 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बाकी है...!!
बाकी है...!!
Srishty Bansal
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Dr Archana Gupta
"लाभ का लोभ”
पंकज कुमार कर्ण
मैं तो महज पहचान हूँ
मैं तो महज पहचान हूँ
VINOD CHAUHAN
फिसल गए खिलौने
फिसल गए खिलौने
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
सरहद
सरहद
लक्ष्मी सिंह
" मैं तन्हा हूँ "
Aarti sirsat
"प्यार"
Dr. Kishan tandon kranti
कविता: घर घर तिरंगा हो।
कविता: घर घर तिरंगा हो।
Rajesh Kumar Arjun
पत्नी की खोज
पत्नी की खोज
सुरेश अजगल्ले 'इन्द्र '
दोलत - शोरत कर रहे, हम सब दिनों - रात।
दोलत - शोरत कर रहे, हम सब दिनों - रात।
Anil chobisa
The unknown road.
The unknown road.
Manisha Manjari
अपनी क़ीमत
अपनी क़ीमत
Dr fauzia Naseem shad
गरीब हैं लापरवाह नहीं
गरीब हैं लापरवाह नहीं
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शरद पूर्णिमा का चांद
शरद पूर्णिमा का चांद
Mukesh Kumar Sonkar
*ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (हिंदी गजल)*
*ए.पी. जे. अब्दुल कलाम (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
प्रेस कांफ्रेंस
प्रेस कांफ्रेंस
Harish Chandra Pande
वादा
वादा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Ahsas tujhe bhi hai
Ahsas tujhe bhi hai
Sakshi Tripathi
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह ✍️
शेखर सिंह
नेह ( प्रेम, प्रीति, ).
नेह ( प्रेम, प्रीति, ).
Sonam Puneet Dubey
मूहूर्त
मूहूर्त
Neeraj Agarwal
होली, नौराते, गणगौर,
होली, नौराते, गणगौर,
*Author प्रणय प्रभात*
!! पलकें भीगो रहा हूँ !!
!! पलकें भीगो रहा हूँ !!
Chunnu Lal Gupta
चिड़िया रानी
चिड़िया रानी
नन्दलाल सुथार "राही"
दोहा त्रयी. . . .
दोहा त्रयी. . . .
sushil sarna
इस्लामिक देश को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी देश के विश्वविद्या
इस्लामिक देश को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी देश के विश्वविद्या
Rj Anand Prajapati
यार ब - नाम - अय्यार
यार ब - नाम - अय्यार
Ramswaroop Dinkar
कड़वा सच
कड़वा सच
Sanjeev Kumar mishra
विषय मेरा आदर्श शिक्षक
विषय मेरा आदर्श शिक्षक
कार्तिक नितिन शर्मा
Loading...