Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Sep 2017 · 2 min read

सारोकार:-“शिक्षक दिवस”—प्राचीन शिक्षा

सारोकार:———“शिक्षक दिवस”
————————-
“प्राचीन शिक्षा पद्धति-गुरुकुल”—भाग-(१)
——————————
भारत विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से है।यहाँ की परम्परायें भी उतनी ही पुरानी हैं।हमारी शिक्षा व्यवस्था भी परंपरा और संस्कृति से गहरे जुड़ी है।गुरुकुल व्यवस्था शिक्षा का प्राचीनतम रूप है।प्राचीनकाल से ही हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के महत्व को समझा और गुरूकुलों की स्थापना की।गुरुकुल व्यवस्था बड़ी सोच समझ कर स्थापित की गई व्यवस्था थी।गुरुकुल की स्थापना नगर से दूर एकांत स्थान पर की जाती थी।जहाँ सारे विद्यार्थी बिना किसी भेदभाव के शिक्षा ग्रहण करते थे।क्या राजकुमार और क्या आमजन सभी एक स्थान पर ही रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे।
——————-
हम आज यह समझते हैं कि प्राचीन काल में
गुरुकुल में सिर्फ वेद और पुराण पढ़ाये जाते होंगे।
गुरूकुल आज की शिक्षा व्यवस्था के विपरीत समग्र शिक्षा देते थे।वेद,उपनिषद् का अध्ययन का अर्थ ही गहन चिंतन है।शास्त्र और शस्त्र दोनों ही की शिक्षा एक साथ चलती थी।इसके अलावा विद्यार्थी की रुचि अनुसार उसकी पसंद के विषय में पारंगत किया जाता था।मैं गुरुकुल को ऋषिकुल कहना ज्यादा उचित समझता हूँ क्योंकि वे उनदिनों में एक जैसी सोच वाले ऋषियों के समूह में रहते थे।इसका स्पष्ट उदाहरण हम रामायण काल में देख सकते हैं जिसमें ऋषि वशिष्ठ श्रीराम को राजा दशरथ से शिक्षा देने के उद्देश्य से ले जाते हैं और राजा दशरथ थोड़ा असमंजस में रह कर कि वन के उस भाग में राक्षसों का आना जाना है।ऋषि कहते हैं कि वहाँ पर ऋषियों की तपस्या और यज्ञ में विघ्न डालते हैं राक्षस।यह द्रष्टांत ही स्पष्ट कर देता है कि ऋषि और गुरु समूह में विशेषज्ञता के अनुसार शिक्षा देते थे।
—————————
अपनी समृद्ध परंपरा पर हमें इसलिये भी गर्व होना चाहिये कि उस समय की गई खोजें आज भी ज्यों की त्यों प्रयोग में लायी जाती हैं।इसका सबसे बड़ा उदाहरण है आयुर्वेद और योग।जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है।ॠषि कण्व द्वारा परमाणु की खोज को बाद में पश्चिमी देशों ने विकसित किया।
आर्यभट्ट और स्वामी कृष्ण भारती रामतीर्थ ने गणित को जो सूत्र दिये हैं वे आज सामयिक हैं।
इसी तरह महार्षि चरक और महार्षि सुश्रुत का आयुर्वेद और शल्य चिकित्सा संसार ऋणी है।महार्षि सुश्रुत द्वारा अपनाये गये विद्यार्थियों के लिये तरीके आज के शल्य चिकित्सकों के लिये भी ग्रहणीय हैं।आचार्य चाण्क्य का अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र का एक अध्याय भी यदि कोई सीख ले तो सफल नेता बन जाये।आज भी कूटनीतिज्ञ को “चाणक्य नीति” ही कहा जाता है।भारतीय इतिहास ऐसे अनेकों विभूतियों से भरा हुआ है जिन्होंने मानवता के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर दिया परंतु नाम की लालसा नहीं की।ऐसी भारतीय गौरवशाली परंपरा को नमन।
———————-
राजेश”ललित”शर्मा

———————–
कैसा लगा लेख?

Language: Hindi
Tag: लेख
4 Likes · 303 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अनजान लड़का
अनजान लड़का
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
कैसा हो रामराज्य
कैसा हो रामराज्य
Rajesh Tiwari
*समझौता*
*समझौता*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
2275.
2275.
Dr.Khedu Bharti
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
जिंदगी जी कुछ अपनों में...
Umender kumar
💐प्रेम कौतुक-475💐
💐प्रेम कौतुक-475💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सीख ना पाए पढ़के उन्हें हम
सीख ना पाए पढ़के उन्हें हम
The_dk_poetry
"मुश्किल है मिलना"
Dr. Kishan tandon kranti
इन तन्हाइयो में तुम्हारी याद आयेगी
इन तन्हाइयो में तुम्हारी याद आयेगी
Ram Krishan Rastogi
हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास हैl
हमारी समस्या का समाधान केवल हमारे पास हैl
Ranjeet kumar patre
ऐ मां वो गुज़रा जमाना याद आता है।
ऐ मां वो गुज़रा जमाना याद आता है।
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
संपूर्ण कर्म प्रकृति के गुणों के द्वारा किये जाते हैं तथापि
संपूर्ण कर्म प्रकृति के गुणों के द्वारा किये जाते हैं तथापि
Raju Gajbhiye
आदमी के हालात कहां किसी के बस में होते हैं ।
आदमी के हालात कहां किसी के बस में होते हैं ।
sushil sarna
ज़ख्म शायरी
ज़ख्म शायरी
मनोज कर्ण
परमेश्वर दूत पैगम्बर💐🙏
परमेश्वर दूत पैगम्बर💐🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
To improve your mood, exercise
To improve your mood, exercise
पूर्वार्थ
चुनाव चालीसा
चुनाव चालीसा
विजय कुमार अग्रवाल
*****श्राद्ध कर्म*****
*****श्राद्ध कर्म*****
Kavita Chouhan
झरना का संघर्ष
झरना का संघर्ष
Buddha Prakash
क्या ऐसी स्त्री से…
क्या ऐसी स्त्री से…
Rekha Drolia
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
मैं जानता हूॅ॑ उनको और उनके इरादों को
VINOD CHAUHAN
राह भटके हुए राही को, सही राह, राहगीर ही बता सकता है, राही न
राह भटके हुए राही को, सही राह, राहगीर ही बता सकता है, राही न
जय लगन कुमार हैप्पी
जग अंधियारा मिट रहा, उम्मीदों के संग l
जग अंधियारा मिट रहा, उम्मीदों के संग l
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
मैं और मेरे उत्प्रेरक : श्री शिव अवतार रस्तोगी सरस जी की जीवन यात्रा
मैं और मेरे उत्प्रेरक : श्री शिव अवतार रस्तोगी सरस जी की जीवन यात्रा
Ravi Prakash
24, *ईक्सवी- सदी*
24, *ईक्सवी- सदी*
Dr Shweta sood
आवारापन एक अमरबेल जैसा जब धीरे धीरे परिवार, समाज और देश रूपी
आवारापन एक अमरबेल जैसा जब धीरे धीरे परिवार, समाज और देश रूपी
Sanjay ' शून्य'
आधुनिक बचपन
आधुनिक बचपन
लक्ष्मी सिंह
।। आरती श्री सत्यनारायण जी की।।
।। आरती श्री सत्यनारायण जी की।।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
वो नेमतों की अदाबत है ज़माने की गुलाम है ।
वो नेमतों की अदाबत है ज़माने की गुलाम है ।
Phool gufran
चांद बिना
चांद बिना
Surinder blackpen
Loading...