***सारे के सारे हम इंसान***
सारे के सारे हम इंसान, किसी न किसी समस्या से हैं परेशान।
लबों पर फिर भी सजाए रखते ,मेरा देश सबसे महान।
लड़ेंगे समस्याओं से, न डरेंगे छोटी-मोटी घटनाओं से,
कभी न कभी तो मिलेगी सफलता, ईश्वर होगा मेहरबान ।।
अपने-अपने करते रहते काम, सबके अपने मुकाम।
सृजनशीलता लगन शीलता का, करते रहते दान ।।
न हारे हैं न हारेंगे, जब जब हमें पुकारेंगे।
श्रम साधना के बल पर ,बनाएंगे अपनी नई पहचान।।
समस्याओं से क्या घबराना, कुछ ना कुछ है करते जाना।
अनुनय एक दूजे का, करते रहेंगे हम जीवन भर सम्मान।।
राजेश व्यास अनुनय