Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Jan 2017 · 2 min read

सशक्त बेटियाँ

बहुत जी लिए दूसरों की खातिर
अब खुद के लिए जीना होगा।
बहुत जी लिए बनकर –
किसी की बेटी ,किसी की बहन,
किसी की पत्नी,किसी की माँ,.
अब तो मनुष्य बनकर ही,
जीवन बिताना होगा ।
स्वयं ही गढ़ना है अपना व्याक्तित्व,
अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से,
कर देना है मजबूर, जानने समझने को,
अपने सुदृढ़ इतिहास और वर्तमान को।।
त्याग की मूर्ति करूणामयी सीता,
नहीं थीं सिर्फ जग जननी,
वह भी कभी थी बाल स्वरूपा,
फिर क्यों सिर्फ बालकाण्ड में
राम गुण गाया जाता ?
हमारा भी होता है बचपन,
फिर क्यों बालिकाओं की अठ्खेलियाँ को,
नहीं सींचा जाता है बाल रस से?
क्या हम बनी हैं सिर्फ
श्रृंगार रस में भिगोने के लिए?
नहीं थी कैकेयी सिर्फ कुमाता,
वह भी कभी रण- भूमि में,
सारथी बन ,दशरथ की नईया तारी थी।।
बहुत बन चुके नींव की ईंट,
अब तो छप्पर बन दिखाना होगा।
मनु स्मृति पढ़ने के साथ,
अब सत् रूपा स्मृति रचना होगा।।
नहीं जानते सुषमा के जनक व जननी केा,
पर,बन विदेश मंत्री ,विश्व में परचम लहराती है।
किरण वेदी है किसकी पत्नी,
यह बतलाना है जरा मुश्किल,
फिर भी अपने दम पर
रचा है स्वर्णिम इतिहास।।
गीता बबीता हरियाणा में ही नहीं,
पूरे विश्व में अपनी शाक्ति दिखाती हैं।
फिर क्यों नहीं बेटियों को बचाकर
हरियाणा को अभिश्राप मुक्त बनाती हैं।
बहुत जी लिए दसरों के दम पर,
अब खुद का वज़ुद बनाना है,
बचा खुचा खाने से अच्छा,
खुद का भोजन बनाना है।
हम कोई मामूली चीज नहीं हैं,
हमें अपने को अमूल्य निधि बनाना है।
बहुत जी लिए दूसरों की खातिर
अब खुद के लिए जीवन बीताना होगा।।

Language: Hindi
1 Comment · 409 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
💐प्रेम कौतुक-190💐
💐प्रेम कौतुक-190💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अपनी-अपनी दिवाली
अपनी-अपनी दिवाली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दलाल ही दलाल (हास्य कविता)
दलाल ही दलाल (हास्य कविता)
Dr. Kishan Karigar
'Here's the tale of Aadhik maas..' (A gold winning poem)
'Here's the tale of Aadhik maas..' (A gold winning poem)
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
क्या लिखूँ....???
क्या लिखूँ....???
Kanchan Khanna
Moti ki bhi ajib kahani se , jisne bnaya isko uska koi mole
Moti ki bhi ajib kahani se , jisne bnaya isko uska koi mole
Sakshi Tripathi
जरासन्ध के पुत्रों ने
जरासन्ध के पुत्रों ने
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
चंद अशआर
चंद अशआर
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
*** सागर की लहरें....! ***
*** सागर की लहरें....! ***
VEDANTA PATEL
There are seasonal friends. We meet them for just a period o
There are seasonal friends. We meet them for just a period o
पूर्वार्थ
गुरू शिष्य का संबन्ध
गुरू शिष्य का संबन्ध
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
■ एहसास...
■ एहसास...
*Author प्रणय प्रभात*
Swami Vivekanand
Swami Vivekanand
Poonam Sharma
हर सांस का कर्ज़ बस
हर सांस का कर्ज़ बस
Dr fauzia Naseem shad
हनुमानजी
हनुमानजी
सत्यम प्रकाश 'ऋतुपर्ण'
बृद्धाश्रम विचार गलत नहीं है, यदि संस्कृति और वंश को विकसित
बृद्धाश्रम विचार गलत नहीं है, यदि संस्कृति और वंश को विकसित
Sanjay ' शून्य'
संस्कार संयुक्त परिवार के
संस्कार संयुक्त परिवार के
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
सुख दुःख मनुष्य का मानस पुत्र।
सुख दुःख मनुष्य का मानस पुत्र।
लक्ष्मी सिंह
सावन का महीना
सावन का महीना
Mukesh Kumar Sonkar
ब्रांड 'चमार' मचा रहा, चारों तरफ़ धमाल
ब्रांड 'चमार' मचा रहा, चारों तरफ़ धमाल
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तुझमें : मैं
तुझमें : मैं
Dr.Pratibha Prakash
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ओंकार मिश्र
"खुशी मत मना"
Dr. Kishan tandon kranti
बर्फ़ीली घाटियों में सिसकती हवाओं से पूछो ।
बर्फ़ीली घाटियों में सिसकती हवाओं से पूछो ।
Manisha Manjari
मिट गई गर फितरत मेरी, जीवन को तरस जाओगे।
मिट गई गर फितरत मेरी, जीवन को तरस जाओगे।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
चली जाऊं जब मैं इस जहां से.....
चली जाऊं जब मैं इस जहां से.....
Santosh Soni
प्रायश्चित
प्रायश्चित
Shyam Sundar Subramanian
संतुलित रखो जगदीश
संतुलित रखो जगदीश
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
लाल उठो!!
लाल उठो!!
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
Loading...