Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Sep 2017 · 3 min read

सरल की घनाक्षरियाँ

घनाक्षरी

1

बैठाता गोटी पे गोटी, चाहिये तुझे तो रोटी
कामी क्रोधी लालची को, चेतना धिक्कारती।।

गरीबों को हीरा मोती, आशाएं नहीं ही होती
फ़टे फूटे कटे पिटे, गरीबी स्वीकारती।।

जागो जागो सोओ नहीं, दौड़ते चले ही चलो।
जागो जागो जागो तुम्हे, मंजिल पुकारती।।

रीति नीति प्रीति क्षेम, धीरज धरम नेम
धारिये जहां में तो ही, बानगी निहारती।।

2

झूठे हैं इरादे वादे, पूरे नहीं किये जाते,
मत उलझाइयेगा, अच्छे दिन कहां हैं।।

महंगाई सर पर चढ़ कर बोलती है,
पता तो लगाइएगा, अच्छे दिन कहां हैं।।

गोली मारते हो अन्नदाताओं को तुम तो
हमको दिखाइयेगा, अच्छे दिन कहां हैं।।

ए टू जेड आपके ही देश में प्रणेता नेता
फिर भी बताइयेगा अच्छे दिन कहां हैं।।

3

घनाक्षरी छंद

पढ़ाई लिखाई दूध शेरनी का मान कर,
पढ़ाई लिखाई की ही कहो दरकार हो।।

शब्द से ही ज्ञान बने, ज्ञान से विज्ञान बने,
शब्द सत्य शिव बने, शब्द शब्द सार हो।।

विधि को विधान को ही, माने संविधान को ही,
जन गण मन तब, जागे सरकार हो।

लोगों का ही लोगों द्वारा लोगों के लिये ही रहे,
प्रजातंत्र में तो जनता की जयकार हो।।

4

मित्रता

मित्रता प्रगाढ़ता से होनेवाला भाव हुआ,
जानिये न तुम इसे, मामला है हालिया।।

मित्रता से जिंदगी है मित्रता से बन्दगी है,
मित्र मान वरदान भगवान ने दिया।।

भेदभाव ऊंचनीच, जाति दम्भ छोड़कर,
मित्रता किया ही नहीं, तो क्या मित्रता किया।।

मित्रता करो तो जैसे कृष्ण ने सुदामा से की,
दीनहीन मित्र को भी, गले से लगा लिया।

बिदाई की मनहरण

1

एक परिवार जैसे,
  रहते थे लोग सभी,
    पर नियति को यही
      नहीं मंजूर है।।

होता था ये, होता है ये,
  होता भी रहेगा यही
    इसीलिये हम अभी,
      सभी मजबूर है।।

जहाँ भी रहोगे आप,
  मिलते रहेंगे हम,
    आप हो हमारे यह
       हमको गुरूर है।।

दिल से दिलों की दूरी,
  नहीं कभी भी है रही,
    आगे भी ये दिली दूरी
      रहे नहीं दूर है।।

2

आपने जो काम किया,
  पाया भी मुकाम है
    आप की ही बात चली,
      अजी चहुंओर है।।

राजनेता साठ साल
  के ही बाद होते बड़े,
    भाव कहीं आये नहीं
      हुए कमजोर है।।

आपकी बिदाई लगे,
  लम्बी जुदाई लगे,
    दिल कहे मत जाओ,
      रुको यहाँ और है।।

सदियों जमाना सदा
  याद करेगा ही तुम्हें,
    चाहना हमारी बनो,
      आप सिरमौर है।।

3

लम्बी उम्र आपकी हो,
  दीर्घ आयु आप रहे,
    कामना हमारी जियो,
      शतक नाबाद है।।

नाती पोती संती देखे,
  खुशी के नगाड़े बजे,
    स्वस्थ रहे मस्त रहे,
      रहना आबाद है।।

हम भी तुम्हारे ही है,
  भूलना कभी भी नहीं,
    प्यार दिया आपने
      जो सदा रहे याद है।।

जाने अनजाने कोई,
  भूल हमसे भी हुई,
    माफ करो कभी हुआ,
      वाद प्रतिवाद है।।

रूपहरण घनाक्षरी

1.

सुनना जरूरी भी है
  सुनो गुनो फिर बुनो
    नहीं कहो बातें तेरी
      हमें नहीं है कबूल।।

देश में निवास है तो
  देश का निवासी है वो
    जातिपाति धरम की
      बातें करो न फिजूल।।

सच्चा राष्ट्रभक्त बन
  जन जन गण मन
    वसुधैव कुटुंब का
      पालो सदा ही उसूल।।

जानते नहीं हो तुम
  जानना जरूरी तुम्हे
    आम पाओ कहां जब
      बोते सदा ही बबूल।।

2.

मन में मगन सब
  अपने ही आप में है,
    कोई नहीं किसी की भी
      सुनने को है तैयार।।

      चिल्लापों में सभी लगे
    हुए मानों आजकल
  इसीलिये नहीं कोई
सुनता भी है पुकार।।

सही या तो नहीं सही
  सही कोई कहे नहीं
    उल्टे वाले खड़े सीधे
      होने लगी जै जै कार।।

      लीपापोती भर होती
    होती नहीं सही बात
  त्राहि त्राहि चारों ओर
होने लगी हाहाकार।।

-साहेबलाल दशरिये ‘सरल’

747 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
कहॉं दीखती अब वह मस्ती, बचपन वाली होली जी (गीत)
कहॉं दीखती अब वह मस्ती, बचपन वाली होली जी (गीत)
Ravi Prakash
रामचरितमानस (मुक्तक)
रामचरितमानस (मुक्तक)
नीरज कुमार ' सरल'
खूबसूरत, वो अहसास है,
खूबसूरत, वो अहसास है,
Dhriti Mishra
गौरवशाली भारत
गौरवशाली भारत
Shaily
नीला अम्बर नील सरोवर
नीला अम्बर नील सरोवर
डॉ. शिव लहरी
■ आज ऐतिहासिक दिन
■ आज ऐतिहासिक दिन
*Author प्रणय प्रभात*
सावन में घिर घिर घटाएं,
सावन में घिर घिर घटाएं,
Seema gupta,Alwar
"पहचान"
Dr. Kishan tandon kranti
//सुविचार//
//सुविचार//
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
भाषा
भाषा
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
दिल के इक कोने में तुम्हारी यादों को महफूज रक्खा है।
दिल के इक कोने में तुम्हारी यादों को महफूज रक्खा है।
शिव प्रताप लोधी
2236.
2236.
Dr.Khedu Bharti
You're going to realize one day :
You're going to realize one day :
पूर्वार्थ
अफसोस-कविता
अफसोस-कविता
Shyam Pandey
Laghukatha :-Kindness
Laghukatha :-Kindness
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
*
*"अवध के राम आये हैं"*
Shashi kala vyas
जीवन मे
जीवन मे
Dr fauzia Naseem shad
बहुत दोस्त मेरे बन गये हैं
बहुत दोस्त मेरे बन गये हैं
DrLakshman Jha Parimal
तुम जो आसमान से
तुम जो आसमान से
SHAMA PARVEEN
सुरसरि-सा निर्मल बहे, कर ले मन में गेह।
सुरसरि-सा निर्मल बहे, कर ले मन में गेह।
डॉ.सीमा अग्रवाल
मायके से दुआ लीजिए
मायके से दुआ लीजिए
Harminder Kaur
चल सतगुर के द्वार
चल सतगुर के द्वार
Satish Srijan
दिल चाहे कितने भी,
दिल चाहे कितने भी,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
खोटे सिक्कों के जोर से
खोटे सिक्कों के जोर से
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
मुझे तारे पसंद हैं
मुझे तारे पसंद हैं
ruby kumari
धरती का बेटा गया,
धरती का बेटा गया,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
त्यौहार
त्यौहार
Mukesh Kumar Sonkar
पास बुलाता सन्नाटा
पास बुलाता सन्नाटा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
आज बाजार बन्द है
आज बाजार बन्द है
gurudeenverma198
Loading...