समस्याएं आती जाती है ———– !!!!
समस्याएं आती जाती है,कभी कभी सबको तडफाती है।
कुछ जल्दी तो यारों कुछ विलम्ब से चली जाती है।
राहों में न घबराना ,चलते ही चले जाना।
एक न एक दिन तो हमको ,मंजिल ही दिलाती है।।
समय कहां एक सा रहता,यह तो पानी सा बहता है।
गुजर जाएंगी वह घड़ियां,जो तुमको खूब सताती है।।
अडिग रहकर ही सबने तो, मुकां अपना बनाया है।
डिगना न डगर से तुम, डगर जो मंजिल तक जाती है।।
निराशा और हताशा में,निर्णय सोच कर लेना।
जल्दबाजी की गलतियां तो, हमे जीवन भर रुलाती है।।
ध्यान हो लक्ष्य पर अपना,मन को एकाग्र ही रखना।
सफलता दूर नहीं तुमसे,जो सबके मन को भाती है।।
** राजेश व्यास अनुनय **
“”यह मेरी दो सौ वी रचना है,सभी पाठको को शत शत प्रणाम “”