Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jan 2017 · 1 min read

समय बड़ा बलवान हुआ है

समय बड़ा बलवान हुआ है समय समय पर भारी।
समय रहा जी सबका राजा जिससे दुनिया हारी।।

पलक झपकते सुबह हुई है पलक झपकते शाम।
पलक झपकते जख्म मिले हैं पलक झपकते वाम।।
समय समय की बलिहारी है समय समय पर होता।
कभी कोई तो बहुत दुखी हो दिल से हर्षित होता।।
समय समय की ताकत ऐसी देखे दुनिया सारी।
समय बड़ा बलवान हुआ है समय समय पर भारी।

समय जो बदला हरिश्चन्द्र का चला गया धनधाम।
राजा मोरध्वज भी हारे समय रहा बलवान।।
समय जो बदला रामचन्द्र का जंगल जंगल भटके।
सिया चली गईं भाई गया जब प्रान अधर में अटके।।
समय समय के समय चक्र को न टाल सके नरनारी।
समय बड़ा बलवान हुआ है समय समय पर भारी।।

पर वही समय जो कृष्ण मित्र पर आकर ऐसा चमका।
तीन लोक की मिली सम्पदा समय का दामन दमका।
सुदामा जैसे दीन हीन का इक नया किरदार दिखा।
तीन लोक का मालिक अब तो समय का हकदार दिखा।।
रीते हुए इंसान को जिसने बना दिया हजारी।
समय बड़ा बलवान हुआ है समय समय पर भारी।।

कवि देवेन्द्र शर्मा “देव”

Language: Hindi
Tag: गीत
4 Likes · 3273 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मियाद
मियाद
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
मुस्कराओ तो फूलों की तरह
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
चिंटू चला बाज़ार | बाल कविता
चिंटू चला बाज़ार | बाल कविता
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
23)”बसंत पंचमी दिवस”
23)”बसंत पंचमी दिवस”
Sapna Arora
कृपया सावधान रहें !
कृपया सावधान रहें !
Anand Kumar
कविता- घर घर आएंगे राम
कविता- घर घर आएंगे राम
Anand Sharma
2757. *पूर्णिका*
2757. *पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
🌺प्रेम कौतुक-196🌺
🌺प्रेम कौतुक-196🌺
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
ऑनलाईन शॉपिंग।
ऑनलाईन शॉपिंग।
लक्ष्मी सिंह
"चंदा मामा, चंदा मामा"
राकेश चौरसिया
आत्मरक्षा
आत्मरक्षा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जीवन से पलायन का
जीवन से पलायन का
Dr fauzia Naseem shad
__________________
__________________
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
तन्हाई
तन्हाई
नवीन जोशी 'नवल'
इतना तो आना चाहिए
इतना तो आना चाहिए
Anil Mishra Prahari
तुम्हें
तुम्हें
Dr.Pratibha Prakash
जिसमें सच का बल भरा ,कहाँ सताती आँच(कुंडलिया)
जिसमें सच का बल भरा ,कहाँ सताती आँच(कुंडलिया)
Ravi Prakash
बाट का बटोही ?
बाट का बटोही ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
गीत।। रूमाल
गीत।। रूमाल
Shiva Awasthi
वक्त एक हकीकत
वक्त एक हकीकत
umesh mehra
I've learned the best way to end something is to let it star
I've learned the best way to end something is to let it star
पूर्वार्थ
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
"शतरंज"
Dr. Kishan tandon kranti
शब्दों की रखवाली है
शब्दों की रखवाली है
Suryakant Dwivedi
आसमां से आई
आसमां से आई
Punam Pande
लहर-लहर दीखे बम लहरी, बम लहरी
लहर-लहर दीखे बम लहरी, बम लहरी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
जब घर से दूर गया था,
जब घर से दूर गया था,
भवेश
■ वक़्त का हर सबक़ एक सौगात।👍
■ वक़्त का हर सबक़ एक सौगात।👍
*Author प्रणय प्रभात*
देश जल रहा है
देश जल रहा है
gurudeenverma198
एक व्यथा
एक व्यथा
Shweta Soni
Loading...