संविधान के निर्माता को —-
सामाजिक समरसता के प्रणेता।
संविधान के निर्माता को,
शत शत नमन मै करता हूं।।
अधिकार मिला सबको समता का,
लोकतंत्र की नींव रखी,
महामना भीमराव को,
श्रद्धा समर्पित करता हूं।।
देश की ह्रदय स्थली,
महू नगर में जन्म लिया।
संघर्षों से लड़ते लड़ते,
जन हित का हर काम किया।
ऐसी पुण्य आत्मा का ,
अभिनन्दन दिल से करता हूं।।
पदचिन्हों पर उनके चलकर,
आओ हम सब साथ चले।
दीन हीन अपने रहते तो,
मायूसी में न हाथ मले।।
एक थे हम एक रहेंगे,
संकल्प आज यह करता हूं।।
संविधान के निर्माता को,
शत शत नमन मै करता हूं।।
??***भारत माता की जय***??
राजेश व्यास अनुनय