संकल्प (आरक्षण)
संकल्प………
……………………..
आओ मिलकर साथ करें हम
एकजुट भी हो जाना है
अपने भारत की भूमि से
आरक्षण को मिटाना है।
साथ जो सबका रहा अगर
हर लक्ष्य आसान हो जायेगा
फिर ना कोई विघ्न या बाधा
अपने पथ में आयेगा,
प्रण साधलो अब ना फिर
इस विघ्न को गले लगाना है
अपने भारत की भूमि से
आरक्षण को मिटाना है।
कितने साथी अबतक अपने
आरक्षण के भेंट चढे
प्रतिभा के धनी रहे पर
कहा कभी आगे वो बढ़े,
बहुत हुआ अब और नहीं
अपनों का बली चढाना है
अपने भारत की भूमि से
आरक्षण को मिटाना है।
साथ सभी मील लड़े अगर
हर लक्ष्य आसान हो जायेगा
फिर से इस धरती पे कहीं
कोई प्रतिभा न कुचला जायेगा
संकल्प करो दुश्मन को सभी
मिलजुल कर धूल चटाना है,
अपने भारत की भूमि से
आरक्षण को मिटाना है।
……..
©®पं.संजीव शुक्ल “सचिन”