Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Sep 2020 · 5 min read

श्रृद्धा सुमन : महान कवयित्री , गद्य लेखिका डा.महादेवी वर्मा

छायावादी कवयित्री, गद्य लेखिका और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महादेवी वर्मा की आज यानी 11 सितंबर 2020 को 23वीं पुण्यतिथि है।
महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में हुआ था।
वह पढ़ाई में काफी निपुण थीं। उन्होंने 1921 में 8वीं कक्षा में प्रांत में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने 7 साल की उम्र से ही कविता लिखनी शुरू कर दी थी।
उन्होंने 1932 में प्रयाग विश्वविद्यालय से संस्कृत में एमए किया। यह वह समय था, जब ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ देश में आजादी का बिगुल बजा रहा था। दूसरी ओर महादेवी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। वह विदेश जाने को लेकर असमंजस में थीं।
वह महात्मा गांधी से मार्गदर्शन लेने अहमदाबाद गईं। गांधीजी से पूछा, ‘बापू मैं विदेश जाऊं या नहीं?’ गांधीजी कुछ देर चुप रहने के बाद बोले, ‘अंग्रेजों से हमारी लड़ाई चल रही है और तू विदेश जाएगी? अपनी मातृभाषा के लिए काम करो और बहनों को शिक्षा दो।’ यहीं से महादेवी के जीवन की राह बदल गई। महादेवी वर्मा ने महिलाओं की शिक्षा और उनकी आर्थिक निर्भरता के लिए बहुत काम किया।
महादेवी वर्मा का सबसे क्रांतिकारी कदम था महिला-शिक्षा को बढ़ावा देना। उन्होंने इलाहाबाद में प्रयाग महिला विद्यापीठ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंडित इला चंद्र जोशी की मदद से संस्था के मुखपत्र साहित्यकार के संपादक का पद संभाला।
15 अप्रैल 1933 को सुभद्रा कुमारी चौहान की अध्यक्षता में प्रयाग महिला विद्यापीठ में पहला अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हुआ।
1952 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद की सदस्य चुनी गईं।
उन्होंने 1955 में इलाहाबाद में साहित्यकार संसद की स्थापना की।
1956 में भारत सरकार ने उनकी साहित्यिक सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। 1969 में विक्रम विश्वविद्यालय ने उन्हें डी लिट की उपाधि दी। नीरजा के 1934 में सक्सेरिया पुरस्कार और 1942 में स्मृति की रेखाओं के लिए द्विवेदी पदक मिला। 1943 में उन्हें मंगला प्रसाद पुरस्कार और उत्तर प्रदेश के भारत भारती पुरस्कार से भी नवाजा गया। यामा नामक काव्य संकलन के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी फ़ेलोशिप भी मिली।

हिंदी कविता के छायावादी युग के 4 प्रमुख स्तंभ में सुमित्रानंदन पंत, जयशंकर प्रसाद और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के साथ महादेवी भी प्रमुखता के साथ शामिल की जाती हैं। उन्होंने बाल कविताएं भी लिखीं हैं, जो काफी पसंद करने के साथ सराही भी गईं। उनकी बाल कविताओं के दो संकलन भी प्रकाशित हुए, जिनमें ‘ठाकुर जी भोले हैं’ और ‘आज खरीदेंगे हम ज्वाला’ शामिल हैं। कहने को महादेवी वर्मा को कवयित्री के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होंने जबरदस्त कहानियां और संस्करण लिखे हैं, जो साहित्य जगत को समृद्ध करते हैं। महादेवी के काव्य संग्रहों में शुमार ‘नीहार’, ‘रश्मि’, ‘नीरजा’, ‘सांध्य गीत’, ‘दीपशिखा’, ‘यामा’ और ‘सप्तपर्णा’ शामिल हैं, जिसका रसा स्वादन आज भी पाठक करते हैं। कवयित्री होने के साथ-साथ गद्यकार के रूप में भी उन्होंने अलग पहचान बनाई थी। गद्य में रूप उन्होंने ‘अतीत के चलचित्र’, ‘स्मृति की रेखाएं’, ‘पथ के साथी’ और ‘मेरा परिवार’ लाजवाब कृतियां हिंदी साहित्य जगत को दीं। इसी के साथ ‘गिल्लू’ उनका कहानी संग्रह है, जो पाठकों के दिलों में अमिट छाप बना चुका है।

हिंदी की महान लेखिका महादेवी वर्मा के बारे में सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने बड़े ही रोचक अंदाज में कहा था- ‘शब्‍दों की कुशल चितेरी और भावों को भाषा की सहेली बनाने वाली एक मात्र सर्वश्रेष्‍ठ सूत्रधार महादेवी वर्मा साहित्य की वह उपलब्‍धि हैं जो युगों-युगों में केवल एक ही होती हैं; जैसे स्‍वाति की एक बूंद से सहस्त्रों वर्षों में बनने वाला मोती’।

छायावादी युग की चर्चित कवयित्री महादेवी वर्मा की कविताएं, कहानियां और संस्मरण आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो पहले थे। दशकों पुरानी उनकी कविताएं और संस्मरण आज भी हमें उसी सादगी भरी दुनिया में ले जाते हैं, जहां एक युवती गुंगिया का दर्द जानने के लिए उसके बोलने का इंतजार नहीं करना पड़ता, बल्कि बस पढ़ने के दौरान बरबस ही गुंगिया का दर्द पाठक महसूस करने लगता है। उनका संस्मरण ‘स्मृति की रेखाएं’ पढ़ने के दौरान महादेवी वर्मा एक चिट्ठी लिखने वाली लेखिका के तौर पर पाठक की आंखों के सामने तैर जाती हैं।

बेशक लेखक अपनी कृतियां दिखता, लगता और कभी-कभी तो हूबहू उतर जाता है। यह महादेवी की कृतियों में झलकता है और इसमें कुछ नया भी नहीं है। सच बात तो यह है कि उनका यह दर्द उनके काव्य का मूल स्वर दुख और पीड़ा है।

महादेवी ने लिखा है- ‘मां से पूजा और आरती के समय सुने सुर, तुलसी तथा मीरा आदि के गीत मुझे गीत रचना की प्रेरणा देते थे। मां से सुनी एक करुण कथा को मैंने प्राय: सौ छंदों में लिपिबद्ध किया था। पड़ोस की एक विधवा वधु के जीवन से प्रभावित होकर मैंने विधवा, अबला शीर्षकों से शब्द चित्र लिखे थे, जो उस समय की पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए थे। व्यक्तिगत दुख समष्टिगत गंभीर वेदना का रूप ग्रहण करने लगा। करुणा बाहुल होने के कारण बौद्ध साहित्य भी मुझे प्रिय रहा है।

महादेवी वर्मा ने संवेदनशील लेखन के जरिए महिलाओं के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण रवैए पर गहरी चोट की थी। यही वजह थी कि उनको ‘मॉडर्न मीरा’ के नाम से जाना जाता है।
उनकी काव्य प्रस्तुति के शब्द जो हमें सीख दे जाते हैं, शब्‍द जो हमें पढ़ने के बाद एक टीस दे जाते हैं,

जो तुम आ जाते एक बार

कितनी करुणा कितने संदेश

पथ में बिछ जाते बन पराग

गाता प्राणों का तार तार

अनुराग भरा उन्माद राग

आँसू लेते वे पथ पखार

जो तुम आ जाते एक बार …..

******************

मैं नीर भरी दुख की बदली

विस्तृत नभ का कोई कोना

मेरा कभी न अपना होना

परिचय इतना इतिहास यही

उमड़ी थी कल मिट आज चली

////////////

निजी जीवन

महादेवी वर्मा की शादी तो हुई थी, लेकिन सच्चाई तो यह है कि उन्होंने सफल विवाहिता का जीवन नहीं जिया। उनका विवाह 1916 में बरेली के पास नवाबगंज कस्बे के निवासी वरुण नारायण वर्मा से हुआ, लेकिन यह सफल नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने जाने-अनजाने खुद को एक संन्यासिनी का जीवन में ढाल लिया। इसके बाद उन्होंने पूरी जिंदगी सफेद कपड़े पहने। वह तख्त पर सोईं। यहां तक कि कभी श्रृंगार तक नहीं किया। विवाह सफल नहीं हुआ, लेकिन संबंध विच्छेद भी नहीं हुआ। ऐसे में 1966 में पति की मौत के बाद वह स्थाई रूप से इलाहाबाद में रहने लगीं। 11 सितंबर, 1987 को प्रयाग में उनका निधन हुआ।

Language: Hindi
Tag: लेख
11 Likes · 19 Comments · 599 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Shyam Sundar Subramanian
View all
You may also like:
संतोष धन
संतोष धन
Sanjay ' शून्य'
मोबाइल फोन
मोबाइल फोन
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
I got forever addicted.
I got forever addicted.
Manisha Manjari
राष्ट्र निर्माता गुरु
राष्ट्र निर्माता गुरु
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko!
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko!
Srishty Bansal
महान जन नायक, क्रांति सूर्य,
महान जन नायक, क्रांति सूर्य, "शहीद बिरसा मुंडा" जी को उनकी श
नेताम आर सी
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
हुस्न और खूबसूरती से भरे हुए बाजार मिलेंगे
शेखर सिंह
💐प्रेम कौतुक-498💐
💐प्रेम कौतुक-498💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
दोहे... चापलूस
दोहे... चापलूस
लक्ष्मीकान्त शर्मा 'रुद्र'
कोशिस करो कि दोगले लोगों से
कोशिस करो कि दोगले लोगों से
Shankar N aanjna
केवट का भाग्य
केवट का भाग्य
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
स्वदेशी के नाम पर
स्वदेशी के नाम पर
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
पथ प्रदर्शक पिता
पथ प्रदर्शक पिता
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
*सुबह-सुबह अच्छा लगता है, रोजाना अखबार (गीत)*
*सुबह-सुबह अच्छा लगता है, रोजाना अखबार (गीत)*
Ravi Prakash
कश्ती औऱ जीवन
कश्ती औऱ जीवन
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
चलते-फिरते लिखी गई है,ग़ज़ल
चलते-फिरते लिखी गई है,ग़ज़ल
Shweta Soni
वह मुस्कुराते हुए पल मुस्कुराते
वह मुस्कुराते हुए पल मुस्कुराते
goutam shaw
खुद के प्रति प्रतिबद्धता
खुद के प्रति प्रतिबद्धता
लक्ष्मी सिंह
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
समंदर में नदी की तरह ये मिलने नहीं जाता
Johnny Ahmed 'क़ैस'
कौन कहता है की ,
कौन कहता है की ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
दौर कागजी था पर देर तक खतों में जज्बात महफूज रहते थे, आज उम्
दौर कागजी था पर देर तक खतों में जज्बात महफूज रहते थे, आज उम्
Radhakishan R. Mundhra
23/159.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/159.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
किसी को फर्क भी नही पड़ता
किसी को फर्क भी नही पड़ता
पूर्वार्थ
स्वाधीनता संग्राम
स्वाधीनता संग्राम
Prakash Chandra
■ किसी की चाल या ख़ुद की चालबाज़ी...?
■ किसी की चाल या ख़ुद की चालबाज़ी...?
*Author प्रणय प्रभात*
कुंडलिया - होली
कुंडलिया - होली
sushil sarna
"आशिकी ने"
Dr. Kishan tandon kranti
ये नोनी के दाई
ये नोनी के दाई
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
পৃথিবীর সবচেয়ে সুন্দর মেয়েদের
পৃথিবীর সবচেয়ে সুন্দর মেয়েদের
Sakhawat Jisan
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
Ranjeet kumar patre
Loading...