Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Feb 2021 · 2 min read

श्री राम स्तुति

विधा:- गीत (मात्रा भार – १६/१२) सादर समीक्षार्थ

श्रीराम स्तुति
——————————–*————————————
जिनकी कृपा होते हृदय से, हो सदा भय का गमन।
हे मन! करो श्रीराम का ही, नित भजन हरपल नमन।।

वे जन्म अरु निर्वाण का ही, एक साश्वत रूप हैं।
मुख हस्त पग रक्तिम कमल सम, चक्षु अब्ज स्वरूप है।
अगणित छटा सुंदर सुशोभित, वर्ण अम्बुद आपका।
है गात मदन मनोज रघुवर, नाश करते ताप का।।

हे! जानकी के कंत कर दो, दुर्विचारो का शमन।
हे मन! करो श्रीराम का ही, नित भजन हरपल नमन।।

कंचन मुकुट है शीश शोभित, कर्ण कुण्डल है पड़ा।
हर अंग भूषण से अलंकृत, हेन जिसमें है जड़ा।।
है भाल चंदन तिलक राजे, चंद्र को सिर धारते।
प्रभु दलन करते दुष्टता का, आप ही तो तारते।।

भुजमूल पर रखते शरासन, दानवों का हो दमन।
हे मन! करो श्रीराम का ही, नित भजन हरपल नमन।।

हे दीनबंधु! आनन्दराशि, मनुज रूप शिरोमणि।
हे! दनुज वंश समूल हन्ता, आप ही अंबरमणि।।
शिव शेष मुनि मन रंजना प्रभु, एक तुम चिन्तामणि।
रघुनाथ जी हिय में विराजो, वैदेही चूणामणि।।

कौशल नयन दशरथ ललन हे!, चक्षुजल से आचमन।
हे मन! करो प्रभु राम का ही, नित भजन हरपल नमन।।

अनुरक्ति जब से आपका प्रभु, सिय हृदय में हो गया।
उस जानकी का मन तभी से, आप में ही खो गया।।
यह साँवले सुंदर सुघर वर, राम हों बस कामना।
पूरित करो अभिलाष भगवन, आप ही कर थामना।।

हे जानकीवल्लभ! रमापति, प्रेम के सुप्रस्फुटन।
हे मन! करो श्रीराम का ही, नीत भजन, हरपल नमन।।

जप तप न जानू योग भगवन, है न सात्विक आचरण।
प्रभु हे दयानिधि! हो कृपा बस, ध्यान हो पावन चरण।।
प्रभु मूढ़ हूँ मन भी निराशा, के गहन तम से घिरा।
अब थाम लो पतवार जीवन, दास चरणों में गिरा।।

बनकर उपासक मैं रहूं अरु, हो सदा ही शुद्ध मन।
हे मन! करो श्रीराम का ही, नित भजन हरपल नमन।।

✍️पं.संजीव शुक्ल ‘सचिन’
मुसहरवा (मंशानगर), पश्चिमी चम्पारण
बिहार

Language: Hindi
Tag: गीत
3 Likes · 3 Comments · 1541 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
#हाँसो_र_मुस्कान
#हाँसो_र_मुस्कान
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
💐अज्ञात के प्रति-126💐
💐अज्ञात के प्रति-126💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
स्वयं से तकदीर बदलेगी समय पर
स्वयं से तकदीर बदलेगी समय पर
महेश चन्द्र त्रिपाठी
तेवर
तेवर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
2362.पूर्णिका
2362.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
कभी कभी ये पलकें भी
कभी कभी ये पलकें भी
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
■ जयंती पर नमन्
■ जयंती पर नमन्
*Author प्रणय प्रभात*
दोहा -
दोहा -
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सत्यं शिवम सुंदरम!!
सत्यं शिवम सुंदरम!!
ओनिका सेतिया 'अनु '
रात सुरमई ढूंढे तुझे
रात सुरमई ढूंढे तुझे
Rashmi Ratn
गाछ सभक लेल
गाछ सभक लेल
DrLakshman Jha Parimal
ज़हर क्यों पी लिया
ज़हर क्यों पी लिया
Surinder blackpen
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
मधुर-मधुर मेरे दीपक जल
Pratibha Pandey
खुद से रूठा तो खुद ही मनाना पड़ा
खुद से रूठा तो खुद ही मनाना पड़ा
सिद्धार्थ गोरखपुरी
सारी जिंदगी कुछ लोगों
सारी जिंदगी कुछ लोगों
shabina. Naaz
दाम रिश्तों के
दाम रिश्तों के
Dr fauzia Naseem shad
जस गीत
जस गीत
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
आक्रोश - कहानी
आक्रोश - कहानी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
Neelam Sharma
हमारा देश
हमारा देश
Neeraj Agarwal
मार   बेरोजगारी   की   सहते  रहे
मार बेरोजगारी की सहते रहे
अभिनव अदम्य
पैसा
पैसा
Sanjay ' शून्य'
आश पराई छोड़ दो,
आश पराई छोड़ दो,
Satish Srijan
Qata
Qata
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
राम काव्य मन्दिर बना,
राम काव्य मन्दिर बना,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
i always ask myself to be worthy of things, of the things th
i always ask myself to be worthy of things, of the things th
पूर्वार्थ
कम्बखत वक्त
कम्बखत वक्त
Aman Sinha
रंग भरी एकादशी
रंग भरी एकादशी
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
.
.
Ragini Kumari
शिक्षक (कुंडलिया )
शिक्षक (कुंडलिया )
Ravi Prakash
Loading...