Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Oct 2018 · 2 min read

श्री कृष्ण कथा सार

!!श्री कृष्ण !!
श्री‌ कृष्ण कथा सार
द्वितीय सोपान
अंक – २०
०००
शिव आगमन
०००
कथा कृष्ण की बड़ी अलौकिक , सरस सुहानी रे ।
मधुर कथा से भवसागर तर, जाये प्राणी रे ।।
जय गोविन्दे…जय गोविन्दे …!
*
(घनाक्षरी)
हरि अवतार हुआ, शिव ने ये जान लिया,
छवि के दरश हित , अति अकुलाये हैं ।
जोगी का बनाया रूप, साधु दिव्य अवधूत,
दरश की प्यास लिये , गोकुल में आये हैं ।।
नंद जी के द्वार आय, अलख दियौ जगाय ,
शंख को बजाया हरी, हर ने जगाये हैं ।
पलना में झूल रहे , रमापति नारायण,
आये शिव जान मंद -मंद मुसकाये हैं ।।
*
(लोक गीत)
चढ़ौ कान्हाँ कौ ऐसौ रंग ।
चल दिये भोलेनाथ , नादिया लै कै अपने संग ।।
*
भस्म ‌मल कै ब्रज मंडल आय,
नाथ नै दीयौ अलख जगाय,
जसोदा ठाड़ी भिक्षा लाय ,
कहै मेरौ लाला जग ना जाय,
मत ना अलख जगावै जोगी, सोवै गोकुल चंद ।
चढ़ौ कान्हाँ कौ ऐसौ रंग ।।(१)
*
अरी तू सुन लै मेरी बात ,
न चहियै मोकूँ रोटी भात,
मान लै मैया मेरी बात ,
दिखाय दै मोकूँ अपनौ तात
बहुत दूर ते आयौ मैंनै करी समाधी भंग ।
चढ़ौ कान्हाँ कौ ऐसौ रंग ।।(२)
*
अरे जा जोगी अपने धाम,
तोय मेरे लल्ला ते कहा काम,
देख तोय डरपै मेरौ श्याम ,
मचायौ रुदन कृष्ण अविराम,
जोगी ठाड़ौ हँसै देख कै मैया है रही तंग ।
चढ़ौ कान्हा कौ ऐसौ रंग ।।(३)
*
लाल कूँ लाई बाहर हार ,
करी जोगी नै जै- जैकार
रूप लख जाय रहे बलिहार,
मंद मुसकायौ कृष्ण मुरार ,
चले दरश कर चरन सीस धर, जिन सिर सोहै गंग ।
चढौ कान्हाँ कौ ऐसौ रंग ।।(४)
*
दोहा-
दरशन पा नँदलाल के , चरन छिवाये माथ ।
अलख जगा कैलाश कूँ, लौटे भोले नाथ ।।
*
जय जय गोवर्धन गिरिधारी ।
जय जय माधव मदन मुरारी ।।
जय जय राधा रमण बिहारी ।
जय जय चक्र सुदर्शन धारी ।।
*
क्रमशः…!
-महेश जैन ‘ज्योति’
***

Language: Hindi
Tag: गीत
2 Likes · 1 Comment · 322 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Mahesh Jain 'Jyoti'
View all
You may also like:
তুমি এলে না
তুমি এলে না
goutam shaw
2444.पूर्णिका
2444.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
बुद्ध की राह में चलने लगे ।
बुद्ध की राह में चलने लगे ।
Buddha Prakash
कुछ लोग प्रेम देते हैं..
कुछ लोग प्रेम देते हैं..
पूर्वार्थ
आज फिर हाथों में गुलाल रह गया
आज फिर हाथों में गुलाल रह गया
Rekha khichi
मिली जिस काल आजादी, हुआ दिल चाक भारत का।
मिली जिस काल आजादी, हुआ दिल चाक भारत का।
डॉ.सीमा अग्रवाल
छुपा सच
छुपा सच
Mahender Singh
देखिए मायका चाहे अमीर हो या गरीब
देखिए मायका चाहे अमीर हो या गरीब
शेखर सिंह
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
वक्त हालत कुछ भी ठीक नहीं है अभी।
वक्त हालत कुछ भी ठीक नहीं है अभी।
Manoj Mahato
सात जन्मों की शपथ
सात जन्मों की शपथ
Bodhisatva kastooriya
हम न रोएंगे अब किसी के लिए।
हम न रोएंगे अब किसी के लिए।
सत्य कुमार प्रेमी
तीखा सूरज : उमेश शुक्ल के हाइकु
तीखा सूरज : उमेश शुक्ल के हाइकु
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
हर प्रेम कहानी का यही अंत होता है,
हर प्रेम कहानी का यही अंत होता है,
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
किस बात का गुमान है यारो
किस बात का गुमान है यारो
Anil Mishra Prahari
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Neelam Sharma
अभी सत्य की खोज जारी है...
अभी सत्य की खोज जारी है...
Vishnu Prasad 'panchotiya'
*जिंदगी में साथ जब तक, प्रिय तुम्हारा मिल रहा (हिंदी गजल)*
*जिंदगी में साथ जब तक, प्रिय तुम्हारा मिल रहा (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
//एक सवाल//
//एक सवाल//
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
🎊🎉चलो आज पतंग उड़ाने
🎊🎉चलो आज पतंग उड़ाने
Shashi kala vyas
कोई मंझधार में पड़ा है
कोई मंझधार में पड़ा है
VINOD CHAUHAN
ख़ामोश निगाहें
ख़ामोश निगाहें
Surinder blackpen
स्वयं छुरी से चीर गल, परखें पैनी धार ।
स्वयं छुरी से चीर गल, परखें पैनी धार ।
Arvind trivedi
"सच का टुकड़ा"
Dr. Kishan tandon kranti
फिर मिलेंगें
फिर मिलेंगें
साहित्य गौरव
गुरु मेरा मान अभिमान है
गुरु मेरा मान अभिमान है
Harminder Kaur
पैर धरा पर हो, मगर नजर आसमां पर भी रखना।
पैर धरा पर हो, मगर नजर आसमां पर भी रखना।
Seema gupta,Alwar
हार मानूंगा नही।
हार मानूंगा नही।
Rj Anand Prajapati
मुझको उनसे क्या मतलब है
मुझको उनसे क्या मतलब है
gurudeenverma198
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
Shashi Dhar Kumar
Loading...