शेरो वाली शेरो वाली,ऐसी है मां शेरो वाली !!!
मां की महिमा बड़ी निराली,दर पे आते लाखो सवाली।
मुरादे सब की पूरी होती , दर से कहां जाता कोई मां खाली।
शेरो वाली शेरो वाली ,ऐसी है मां शेरो वाली।।
ऊंचे ऊंचे डूंगर मैया,जाके आप विराजी।
पौड़ी पोड़ी चड़कर आते, हम सब राज़ी राज़ी।
भक्त नाचते झूमते गाते,बजा बजाकर ताली।।
शेरो वाली शेरो वाली ,ऐसी है मां शेरो वाली।।
भक्ति भाव में सब खो जाते, जय जयकारे लगाते।
लाता कोई हलवा पूरी,कोई ध्वज लहराते।
आशा अनुनय पूरी करती,करती सब की रखवाली।
शेरो वाली शेरो वाली,ऐसी है मां शेरो वाली।।
राजेश व्यास अनुनय