शुभ घड़ी आई (घनाक्षरी छंद)
मनहरण — शुभ घड़ी आई ——
शुभ घड़ी आई अब, कब से था इंतजार।
अवधपुरी में अब, राजाराम आएंगे।।
मंदिर बनेगा भव्य, अभिनव और नव्य।
करने दर्शन सारे,जन वहां जाएंगे।।
अभिलाषा पूरी होगी,साथ मोदी,योगी।
दिल सभी के अब तो ,खुशियां मनाएंगे।।
राम ही सहारा यारो, जानो समझो प्यारो।
अनूदिन अनुनय,गुणगान गाएंगे।।
राजेश व्यास अनुनय