शान्ति
शान्ति
——-
कहते हैं शान्ति से
किया हुआ कार्य
सफलता के अवसर लाता है।
क्योंकि
शान्ति से कार्य के दौरान
हमारे अंदर अधिक आत्मविश्वास
अत्यधिक आत्मबल मौजूद होता है।
यही आत्मविश्वास
और आत्मबल
हमारी ताकत है।
जो हमारे लिये
हमारी सफलता का
मार्ग सुनिश्चित करता है।
क्रोध में किया गया कार्य
हमें नुकसान पहुँँचाता है
और हमारी शारीरिक मानसिक
क्षमता पर भी
सवालिया निशान भी
लगा देता है।
क्रोध जहाँ हमें भटका देता है,
वहीं शान्ति
हमें शान्ति और संयम का
बल प्रदान करती है।
®सुधीर श्रीवास्तव