Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Mar 2021 · 2 min read

शहीदे आजम भगत सिंह

********शहीदे आज़म भगत सिंह********
************************************

आओ याद करें कुर्बानी,भगत सिंह महान की,
देश के ऊपर जान वार दी,वीर सुत महान की।

बंगा में जन्म लिया, किशन सिंह का लाल था,
विद्यावती कोख से जन्मा, भारत वर्ष लाल था,
जन जन गाथा गाएगा,शहीदे आज़म कुर्बान की।
देश के ऊपर जान वार दी,वीर सुत महान की।

जलियांवाला कांंड खबर सुन मन हुआ व्यथित,
बारह वर्ष अल्पायु में,देश सेवा में हुआ समर्पित,
देश खातिर निज खुशियाँ वारी,सपूत महान की।
देश के ऊपर जान वार दी ,वीर सुत महान की।

नौजवान भारत सभा बना, ली थी नई अंगड़ाई,
काकोरी कांड से कुंठित हो,कर दी शुरू लड़ाई,
चंद्रशेखर संग लड़ी लड़ाई,भारतवर्ष महान की।
देश के ऊपर जान वार दी ,वीर सुत महान की।

आजादी संग प्रीत लगाई,फांसी का चूमा फंदा,
देश आजाद कराने में हँसते हुए झूला था फंदा,
अमर सदा यदा रहेगी गाथा,सच्चे बलिदान की।
देश के ऊपर जान वार दी, वीर सुत महान की।

सुखदेव,राजगुरु संग जब फांसी सजा सुनाई,
भगत सिंह की आँखों में चमक आजादी आई,
आजादी अलख जगाती,भगत सिंह कुर्बान की।
देश के ऊपर जान वार दी,वीर सुत महान की।

बटुकेश्वर दत्त संग बम फैंकने की योजना बनाई,
असेंबली में बम फैंक अंग्रेजों में दशहत फैलाई,
भागे नहीं समर्पण किया ,सलामी सूझवान की।
देश के ऊपर जान वार दी, वीर सुत महान की।

23 मार्च 1931को जब फाँसी पर लटकाया था,
मेरा रंग दे बंसती चोला ,भगत सिंह ने गाया था,
सतलुज नदी अमर हूई निशानी पा बलिदान की।
देश के ऊपर जान वार दी, वीर सुत महान की।

मनसीरत कभी मत भूलिए शहीदों की शहादत,
आजादी है हमारे लिए उनकी दी हुई अमानत,
हिंदुस्तान गीत गाते रहें स्वतन्त्रता के दरबान की
देश के ऊपर जान वार दी,वीर सपूत महान की।

आओ याद करें कुर्बानी, भगत सिंह महान की।
देश के ऊपर जान वार दी, वीर सुत महान की।
*************************************
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
खेड़ी राओ वाली (कैथल)

Language: Hindi
1 Comment · 178 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
ऐसी भी होगी एक सुबह, सूरज भी हो जाएगा नतमस्तक देख कर तेरी ये
ऐसी भी होगी एक सुबह, सूरज भी हो जाएगा नतमस्तक देख कर तेरी ये
Vaishaligoel
पृथ्वीराज
पृथ्वीराज
Sandeep Pande
जब दिल ही उससे जा लगा..!
जब दिल ही उससे जा लगा..!
SPK Sachin Lodhi
हमारी चाहत तो चाँद पे जाने की थी!!
हमारी चाहत तो चाँद पे जाने की थी!!
SUNIL kumar
हम मोहब्बत की निशानियाँ छोड़ जाएंगे
हम मोहब्बत की निशानियाँ छोड़ जाएंगे
Dr Tabassum Jahan
भावक की नीयत भी किसी रचना को छोटी बड़ी तो करती ही है, कविता
भावक की नीयत भी किसी रचना को छोटी बड़ी तो करती ही है, कविता
Dr MusafiR BaithA
*** सफलता की चाह में......! ***
*** सफलता की चाह में......! ***
VEDANTA PATEL
थोड़ा  ठहर   ऐ  ज़िन्दगी
थोड़ा ठहर ऐ ज़िन्दगी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
भरी महफिल
भरी महफिल
Vandna thakur
हौसले हो अगर बुलंद तो मुट्ठि में हर मुकाम हैं,
हौसले हो अगर बुलंद तो मुट्ठि में हर मुकाम हैं,
Jay Dewangan
रोला छंद :-
रोला छंद :-
sushil sarna
"सदा से"
Dr. Kishan tandon kranti
कितने पन्ने
कितने पन्ने
Satish Srijan
💐प्रेम कौतुक-509💐
💐प्रेम कौतुक-509💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
" बिछड़े हुए प्यार की कहानी"
Pushpraj Anant
ऐ ज़िंदगी।
ऐ ज़िंदगी।
Taj Mohammad
मोहब्बत शायरी
मोहब्बत शायरी
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga
Tushar Jagawat
वीर रस की कविता (दुर्मिल सवैया)
वीर रस की कविता (दुर्मिल सवैया)
नाथ सोनांचली
खुद की तलाश
खुद की तलाश
Madhavi Srivastava
।। निरर्थक शिकायतें ।।
।। निरर्थक शिकायतें ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (1)
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (1)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
2981.*पूर्णिका*
2981.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
क्या कहें?
क्या कहें?
Srishty Bansal
#फ़र्ज़ी_उपाधि
#फ़र्ज़ी_उपाधि
*Author प्रणय प्रभात*
सावन आया
सावन आया
Neeraj Agarwal
*तपसी वेश सिया का पाया (कुछ चौपाइयॉं)*
*तपसी वेश सिया का पाया (कुछ चौपाइयॉं)*
Ravi Prakash
बच्चे पढ़े-लिखे आज के , माँग रहे रोजगार ।
बच्चे पढ़े-लिखे आज के , माँग रहे रोजगार ।
Anil chobisa
कि हम हुआ करते थे इश्क वालों के वाक़िल कभी,
कि हम हुआ करते थे इश्क वालों के वाक़िल कभी,
Vishal babu (vishu)
अब ना होली रंगीन होती है...
अब ना होली रंगीन होती है...
Keshav kishor Kumar
Loading...