Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Sep 2018 · 3 min read

शरद संक्रांति

शरद संक्रांति

जीवन के तार फिर एक बार झंकृत हो उठे हैं। यह प्रकृति के परिवर्तन गति की सृजन लीला है। बारिशों में भीगकर नम हो चुकी धरा कल एक बार फिर असूज के महीने के खुले आसमान के तले सूरज का ताप लेगी। आकाश फिर उसी तरह धुला धुला, खिला खिला, निरभ्र नज़र आएगा। फिर वही नील पर्वत शिखर,फिर वही धुली धुली हवाएं, फिर वह विराट और वैविध्य रंगों वाला सूरज कण कण में भासमान होगा। एक और सावन बीत चला। उम्र के फलक पर एक और अंक बढा। परिवर्तन का यह क्षण मेरे विलास का काल है।

गर्म कपड़े छतों पर सूखते निकल आएंगे। सुबह मीठी नींद के झौंकों में ठंडी हवाएं हाथ-पैरों को सिकोड़ देंगीं। और सबसे बढ़कर तो वो धूप, जो पूरे साल में सिर्फ तीन महीने इतनी सुंदर लगती है, वो अलस धूप होगी। जगमगाता सूर्य होगा। और उन्मुक्त हृदय होगा। पशु पक्षी भी पर्व मनाएंगे और दूसरे मुल्कों के हमारे मेहमान (पक्षी) भी इस पर्व में साथ आएंगे।

सर्दियों का मौसम हवाओं में दशहरे की खुशबू लिए आयेगा। नवरात्रों की धूम होगी। प्रकृति के परावर्तन काल का प्रतीक – हरियाली, घर घर उगाई जाएगी। अगले नौ दिन सृष्टि की अदिरूपा, ज्योतिर्मय, शक्ति स्वरूपा, सृजन शक्ति का आह्वान होगा। उस विराट ईश्वरीय शक्ति के सृजन कर्म का उत्सव मनाया जायेगा।
इस पर्व में मिट्टी से जुड़ी हमारी ग्राम्य-संस्कृति सजीव हो उठेगी। बैलों के सींग ओंगाये जायेंगे और दशहरे का पर्व होगा – सृष्टि की नकारात्मक शक्तियों पर सृजनात्मक शक्तियों की विजय का प्रतीक। ऋतुओं का आवागमन यहां श्रद्धा से देखा जाता है। आखिर ‘ऋत’ ही तो धर्म का मूल है।

मौसम की यही खुमारी मेरे उत्सवधर्मी देश के आनन्द की वस्तु है। इसकी रग रग में त्यौहार बसे हैं।यहां प्रकृति के हर रंग में उत्सव का बहाना होता है।जीवन के पल पल को पूरी आत्मीयता के साथ जीना और प्रकृति के साथ सामंजस्य रखना ही हमारा जीवन दर्शन है जो इन पर्वों में झलकता है। जो बताता है कि कृषि, मिट्टी और मानव ही तो सभ्यता के आदि हैं, सूत्रधार हैं।इनकी पूजा ही धर्म है। और इस पर्याय में भी यदि #राम हों तो कहना ही क्या! राम – जो प्रकृति की विनाशक शक्ति के आगे मानवीय साहस और गरिमा की विजय का प्रतीक हैं। जो प्रकृति की अराजकतामूलक कदाचार के बरअक्स मानवीय मूल्यों की स्थापना करें। अर्थात सृष्टि की अराजकता में ‘ऋत’ अर्थात धर्म की स्थापना का यत्न करे और फिर उसे सम्पोषित भी करे। राम – मेरे देश की सूक्ष्म सांकेतिक भाषा है। राम – वह प्रतीक शब्द है जिसमे मेरे देश का जनमानस खुद को व्यक्त करता है। इसीलिए यह करोड़ों लोगों की जनवाणी है। इसीलिए तो राम इस कृषिधर्मी संस्कृति के उत्स हैं और सीता (खेती) उनकी सहधर्मिणी। दोनों एक दूसरे के पूरक।

कल एक बार फिर पूरा वातावरण राममय हो जाएगा। जगह जगह भगतों की टोलियां और कीर्तन मंडलियां रातभर गाएंगीं और ऐसा लगेगा मानो उत्सवधर्मी देश अपने सांस्कृतिक अतीत में पुनः जीवित हो उठा हो। आक्रमणों, सन्धियों और लूटपाट ने केवल उसका बाह्य कलेवर दूषित किया है, आत्मा का हनन नहीं कर सका। तभी तो आज भी जन जन के मन मे राम हैं। हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक पुरूष।

दशहरे की महक में हमारे जीवन और हमारी संस्कृति से जुड़ी भौतिकतायें पूरी आध्यात्मिकता के साथ निखर आएंगी। जन जन के राम होंगे और उनकी लीलाएँ होंगी। जनमानस की वाणी एक स्वर में बोलेगी -“राम, मेरे राम!” हवाएं गीत गाएंगीं। दिशाएँ पर्व मनायेंगीं। आकाश निथर जाएगा। पर्वत निखर जाएंगे। धानों की फसलें खिलखिला जायेंगीं।मिट्टी का कोष पूरे ठाठ पर हँस देगा। गेंदे के फूल राहों को महकाएँगे।

और पूरा मानस मण्डल बोल उठेगा – “जय!जय!

————————————————
मेरी डायरी से।
22 अगस्त 1998
©®#मिहिर

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 269 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सहसा यूं अचानक आंधियां उठती तो हैं अविरत,
सहसा यूं अचानक आंधियां उठती तो हैं अविरत,
Abhishek Soni
फ़लसफ़ा है जिंदगी का मुस्कुराते जाना।
फ़लसफ़ा है जिंदगी का मुस्कुराते जाना।
Manisha Manjari
ख़याल
ख़याल
नन्दलाल सुथार "राही"
दिल्ली चलअ
दिल्ली चलअ
Shekhar Chandra Mitra
बना है राम का मंदिर, करो जयकार - अभिनंदन
बना है राम का मंदिर, करो जयकार - अभिनंदन
Dr Archana Gupta
मेरा हैप्पी बर्थडे
मेरा हैप्पी बर्थडे
Satish Srijan
दिखाना ज़रूरी नहीं
दिखाना ज़रूरी नहीं
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
" तुम्हारे संग रहना है "
DrLakshman Jha Parimal
दुखद अंत 🐘
दुखद अंत 🐘
Rajni kapoor
अधूरी प्रीत से....
अधूरी प्रीत से....
sushil sarna
प्रकृति कि  प्रक्रिया
प्रकृति कि प्रक्रिया
Rituraj shivem verma
बाल विवाह
बाल विवाह
Mamta Rani
गद्दार है वह जिसके दिल में
गद्दार है वह जिसके दिल में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
#दीनदयाल_जयंती
#दीनदयाल_जयंती
*Author प्रणय प्रभात*
2366.पूर्णिका
2366.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
"ये कविता ही है"
Dr. Kishan tandon kranti
★किसान ★
★किसान ★
★ IPS KAMAL THAKUR ★
💐प्रेम कौतुक-407💐
💐प्रेम कौतुक-407💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
तेरे बिन घर जैसे एक मकां बन जाता है
तेरे बिन घर जैसे एक मकां बन जाता है
Bhupendra Rawat
ज़िंदगी हम भी
ज़िंदगी हम भी
Dr fauzia Naseem shad
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
तेरी तस्वीर को लफ़्ज़ों से संवारा मैंने ।
Phool gufran
खुल जाये यदि भेद तो,
खुल जाये यदि भेद तो,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
मेरे जज़्बात को चिराग कहने लगे
मेरे जज़्बात को चिराग कहने लगे
सिद्धार्थ गोरखपुरी
परिवर्तन की राह पकड़ो ।
परिवर्तन की राह पकड़ो ।
Buddha Prakash
बनारस की धारों में बसी एक ख़ुशबू है,
बनारस की धारों में बसी एक ख़ुशबू है,
Sahil Ahmad
ਧੱਕੇ
ਧੱਕੇ
Surinder blackpen
🙏श्याम 🙏
🙏श्याम 🙏
Vandna thakur
किसी ने सही ही कहा है कि आप जितनी आगे वाले कि इज्ज़त करोंगे व
किसी ने सही ही कहा है कि आप जितनी आगे वाले कि इज्ज़त करोंगे व
Shankar N aanjna
फागुन का बस नाम है, असली चैत महान (कुंडलिया)
फागुन का बस नाम है, असली चैत महान (कुंडलिया)
Ravi Prakash
उसकी हड्डियों का भंडार तो खत्म होना ही है, मगर ध्यान देना कह
उसकी हड्डियों का भंडार तो खत्म होना ही है, मगर ध्यान देना कह
Sanjay ' शून्य'
Loading...