Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Apr 2017 · 2 min read

शब्द-विद्रोह-सुकमा नक्सली हमला…..

?सुकमा (छत्तीसगढ़) में नक्सलवादियों द्वारा किये गए हमले में हुई सैन्य-क्षति का विरोध करने हेतु उपजा शब्द-विद्रोह!!!)

हिन्द धरा के इतिहासों में जुड़ गयी नई कहानी है।
नक्सलवाद हुआ दुखदाई खून बहा ज्यों पानी है।

सुकमा की धरती फिर दहली टूटा फूलों का गमला।
भारत माता की छाती पर वज्र प्रहार बना हमला।

कब तक हिन्द सहेगा अपने घर की पत्थरबाजी को।
कोशिश करके दूर करो इस नादानी-नाराजी को।

नीति-नियंता नियम बनाकर कुछ तो यहाँ सुधार करें।
तलवारों में धार लगाकर रणभेरी तैयार करें।

कौरवदल में कृष्ण गए ज्यों शांतिदूत कहला भेजो!
जो अपने हैं मौका देकर उनको पास बुला भेजो!

फिर सेना को कूच करादो शंखनाद करवा करके।
चुन-चुन फिर कुत्तों को मारो जंगल में दौड़ा करके।

सत्ता की लाचारी मत गौरव पर भारी बनने दो।
शेरों की जंजीरें खोलो मुक्त शिकारी बनने दो!

रक्त बहाते जो पानी-सा उनको पाठ पढ़ा दो तुम।
लाश बिछाते जो वीरों की उनकी लाश बिछा दो तुम।

तुष्टिकरण की राजनीति या अंधभक्ति की यारी हैं।
मुट्ठी भर नक्सलवादी क्योंकर सेना पर भारी हैं।

स्यार लोमड़ी और कुतियों को नहीं नक्सली जनने दो।
शेरों को स्वच्छन्द करो जंगल का राजा बनने दो!

चीन-पाक भी देख रहे हैं नामर्दी – लाचारी को।
मुहर लगाकर पक्का कर दो भारत की खुद्दारी को।

शकुनी और जयचन्दों को गिन-गिनकर सबक सिखाने हैं।
ढूंढ़-ढूंढ़कर घर के भेदी सूली पर लटकाने हैं।

बंद करो शांति की भाषा सेना को मत क्रुद्ध करो!
जंगल में दावानल फूँको खान-पान अवरुद्ध करो!

द्वि-परिवेशीय भारत में अब राजसूय का अश्व चले!
असुर दुराचारी नीचों का यज्ञवेदि में हव्य डले।

तब भारत में रामचन्द्र की तेज-पताका फहराए!
अक्षुण और अखण्ड हिन्द का स्वप्न सूर्य-सा उग आए!

क्रय-विक्रय भण्डारण-वितरण नष्ट नक्सली मण्डी का!
रक्तबीज वध को आवाहन करना होगा चण्डी का!

??????????
©तेजवीर सिंह ‘तेज’ 25/4/17

Language: Hindi
266 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मैं प्यार के सरोवर मे पतवार हो गया।
मैं प्यार के सरोवर मे पतवार हो गया।
Anil chobisa
"इच्छा"
Dr. Kishan tandon kranti
अंतिम क्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
अंतिम क्षण में अपना सर्वश्रेष्ठ दें।
Bimal Rajak
हम अभी ज़िंदगी को
हम अभी ज़िंदगी को
Dr fauzia Naseem shad
बाल कविता: तोता
बाल कविता: तोता
Rajesh Kumar Arjun
गुलदस्ता नहीं
गुलदस्ता नहीं
Mahendra Narayan
हम तो कवि है
हम तो कवि है
नन्दलाल सुथार "राही"
पितृपक्ष
पितृपक्ष
Neeraj Agarwal
#शेर-
#शेर-
*Author प्रणय प्रभात*
सहमी -सहमी सी है नज़र तो नहीं
सहमी -सहमी सी है नज़र तो नहीं
Shweta Soni
मन राम हो जाना ( 2 of 25 )
मन राम हो जाना ( 2 of 25 )
Kshma Urmila
सावन बीत गया
सावन बीत गया
Suryakant Dwivedi
जाते-जाते भी नहीं, जाता फागुन माह
जाते-जाते भी नहीं, जाता फागुन माह
Ravi Prakash
1
1
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
मन की कामना
मन की कामना
Basant Bhagawan Roy
मेरा सुकून
मेरा सुकून
Umesh Kumar Sharma
मौन में भी शोर है।
मौन में भी शोर है।
लक्ष्मी सिंह
सफ़र आसान हो जाए मिले दोस्त ज़बर कोई
सफ़र आसान हो जाए मिले दोस्त ज़बर कोई
आर.एस. 'प्रीतम'
वैसे थका हुआ खुद है इंसान
वैसे थका हुआ खुद है इंसान
शेखर सिंह
21 उम्र ढ़ल गई
21 उम्र ढ़ल गई
Dr Shweta sood
आत्म  चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो
आत्म चिंतन करो दोस्तों,देश का नेता अच्छा हो
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
पतझड़ की कैद में हूं जरा मौसम बदलने दो
पतझड़ की कैद में हूं जरा मौसम बदलने दो
Ram Krishan Rastogi
जीवन भी एक विदाई है,
जीवन भी एक विदाई है,
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
इंसान दुनिया जमाने से भले झूठ कहे
इंसान दुनिया जमाने से भले झूठ कहे
ruby kumari
हे देश मेरे
हे देश मेरे
Satish Srijan
सपना है आँखों में मगर नीद कही और है
सपना है आँखों में मगर नीद कही और है
Rituraj shivem verma
गांधीजी का भारत
गांधीजी का भारत
विजय कुमार अग्रवाल
कुछ समझ में ही नहीं आता कि मैं अब क्या करूँ ।
कुछ समझ में ही नहीं आता कि मैं अब क्या करूँ ।
Neelam Sharma
सुखम् दुखम
सुखम् दुखम
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
आपस में अब द्वंद है, मिलते नहीं स्वभाव।
Manoj Mahato
Loading...