विश्वास नही होता
विश्वास नही होता,लोग ऐसे भी बदलते हैं।
मुङ कर देखते नही,मुँह फेर चलते है।
किसी के आँसू की कोई कीमत नही होती,
ख्वाब बह जाते है,जो आँखों में पलते हैं।
लोग जो वक्त पे ,हाथ नही हिला पाते
वो ही आखिर मे बैठ कर हाथ मलते है।
दिल की धङकन कभी होते है जो लोग
बदलने पे वो ही अक्सर दिल को खलते है।
दुआओ का दामन ,कभी तू छोङना नही।
सुना है इन दुआओ से पत्थर भी पिघलते है।
सुरिंदर कौर