Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Feb 2017 · 2 min read

विजेता

आज पृष्ठ संख्या तीन पढ़िए। विजेता उपन्यास को अगर आपने शुरू से नहीं पढ़ा तो आप इस अनूठी कहानी का लुत्फ नहीं उठा पाएँगे। इसलिए हर रोज पढ़िए।
“मैं ईब समझी असली मकसद। थाहम स्याणे-सपटों के धोरै जाओ सो। किसे बाबा ने बताया होगा के कन्या पै टूणा-टोटका कर दियो। थाहमनै सरम ना आती?अपणे भाई का सब कुछ लूट लिया और ईब गोलू की कोख भी लूटणा चाहो सो।”
यह सुनते ही शमशेर आत्म-ग्लानि से भर गया। अपनी भाभी की तरफ घृणित दृष्टि डालकर वह बोला,”थूकता हूँ मैं तेरी घटिया सोच पै।जो मन्नै न्यू बेरा होंदा के तूं भीतर तैं इतणी बेईमान और घटिया लुगाई सै, मैं अपणी भतीजी नै बुलावण ना आता।”
शमशेर ने यह सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी भाभी उस पर इतणा घटिया इल्जाम भी लगा सकती है।
अपनी नम आँखों को छुपाने की कोशिश करते हुए वह अपने भाई के घर से बाहर निकल गया।उसके जाते ही भाभी पहले से भी ऊँचे स्वर में बोलने लगी,”अपणी सगी भतीजी पै टूणे-टोटके करण चाल पड़्या यो पापी।इसे कसाई नै तो ऊपरवाला सात जलम भी ऊलाद ना देवै। हमनै तो वो इसे कसाई की परछाई तैं भी दूर—–।”
वह बोले जा रही थी और कुछ पड़ौसी उसकी बकवास को यूं ध्यान-कान लगाकर सुन रहे थे मानों किसी संत महात्मा के प्रवचन चल रहे हों।
शमशेर का घर अपने भाई से काफी दूर था। इसलिए बाला को झगड़े के बारे में कुछ भी पता नहीं था।वह मालपूए बनाते-बनाते सोच रही थी,”जो होग्या,सो होग्या।ईब हम दुराणी- जेठाणी मिलके रहवैंगे। वा बड्डी- स्याणी सै,मैं उसका कहा मानूंगी। वा दिल की बुरी ना सै। बस जुबान की थोड़ी कड़वी सै। उसकी आतमा साफ सै। वा म्हारा बुरा थोड़़ा चाहवैगी! जेठ जी भी अपणे छोटे भाई तैें कितणा प्यार करै सैं। ज्यब न्यारे होये थे तो क्यूकर बालक की तरियाँ रोवैं थे।न्यारा तो सारा देश होवै सै पर न्यारे होके भी एक होके रहा जा सकै सै, या बात हम दिखावैंगे गाम नै।भाई के तो भाई ही काम आया करै। मैं आज सकरांत के दिन मना ल्यूंगी अपणे जेठ-जेठाणी—–।”
“बाला!” अपणे पति के मुँह से अपना नाम सुनते ही बाला की विचार-श्रंखला टूट गई। हमेशा भाग्यवान नाम से पुकारने वाला पति उसे उसके असली नाम से पुकार बैठा! वह हैरान हो बोली,”थाहमनै मेरा नाम लिया?”
“मालपूड़े बणगे भाग्यवान?”
“हाँ बणगे। मन्नै घणे बणा दिये। गोलू के हाथ जेठ-जेठाणी खात्तर भी भेज दूँगी।”
अपनी पत्नी के मुँह से यह बात सुनकर शमशेर चुपचाप अंदर जाकर बैठ गया।

Language: Hindi
1 Like · 249 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नव वर्ष का आगाज़
नव वर्ष का आगाज़
Vandna Thakur
2687.*पूर्णिका*
2687.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
रुसवा हुए हम सदा उसकी गलियों में,
रुसवा हुए हम सदा उसकी गलियों में,
Vaishaligoel
सत्य साधना
सत्य साधना
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
*शिवे भक्तिः शिवे भक्तिः शिवे भक्ति  भर्वे भवे।*
*शिवे भक्तिः शिवे भक्तिः शिवे भक्ति भर्वे भवे।*
Shashi kala vyas
आँखों की दुनिया
आँखों की दुनिया
Sidhartha Mishra
जो बनना चाहते हो
जो बनना चाहते हो
dks.lhp
आइना अपने दिल का साफ़ किया
आइना अपने दिल का साफ़ किया
Anis Shah
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] भाग–7
[पुनर्जन्म एक ध्रुव सत्य] भाग–7
Pravesh Shinde
कुछ जवाब शांति से दो
कुछ जवाब शांति से दो
पूर्वार्थ
धर्म अधर्म की बाते करते, पूरी मनवता को सतायेगा
धर्म अधर्म की बाते करते, पूरी मनवता को सतायेगा
Anil chobisa
*इश्क़ न हो किसी को*
*इश्क़ न हो किसी को*
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
कहानी ( एक प्यार ऐसा भी )
कहानी ( एक प्यार ऐसा भी )
श्याम सिंह बिष्ट
"आधुनिक नारी"
Ekta chitrangini
"मोहब्बत में"
Dr. Kishan tandon kranti
हमारा देश
हमारा देश
Neeraj Agarwal
दिखा तू अपना जलवा
दिखा तू अपना जलवा
gurudeenverma198
एक कतरा प्यार
एक कतरा प्यार
Srishty Bansal
विषय तरंग
विषय तरंग
DR ARUN KUMAR SHASTRI
हृदय मे भरा अंधेरा घनघोर है,
हृदय मे भरा अंधेरा घनघोर है,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
दिवाकर उग गया देखो,नवल आकाश है हिंदी।
दिवाकर उग गया देखो,नवल आकाश है हिंदी।
Neelam Sharma
व्यक्ति को ह्रदय का अच्छा होना जरूरी है
व्यक्ति को ह्रदय का अच्छा होना जरूरी है
शेखर सिंह
खूबियाँ और खामियाँ सभी में होती हैं, पर अगर किसी को आपकी खूब
खूबियाँ और खामियाँ सभी में होती हैं, पर अगर किसी को आपकी खूब
Manisha Manjari
*शुभ विवाह की वर्षगॉंठ, बच्चों ने खूब मनाई (गीत)*
*शुभ विवाह की वर्षगॉंठ, बच्चों ने खूब मनाई (गीत)*
Ravi Prakash
VISHAL
VISHAL
Vishal Prajapati
9) “जीवन एक सफ़र”
9) “जीवन एक सफ़र”
Sapna Arora
तुम चंद्रछवि मृगनयनी हो, तुम ही तो स्वर्ग की रंभा हो,
तुम चंद्रछवि मृगनयनी हो, तुम ही तो स्वर्ग की रंभा हो,
SPK Sachin Lodhi
हर एक भाषण में दलीलें लाखों होती है
हर एक भाषण में दलीलें लाखों होती है
कवि दीपक बवेजा
😢नारकीय जीवन😢
😢नारकीय जीवन😢
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...