वर कन्या को रब है मिलाता—— विवाह गीत!!!
??विवाह गीत ??
वर कन्या को रब है मिलाता।
दो परिजन को एक बनाता।।
वही दिन आज है आया ,
वधु ने वर को पाया।।
वही दिन आज है आया , वधु ने वर को पाया ।।
(१)मंडप सजा है, बाजा बजा है ।
सूट-बूट में दूल्हा सजा है ।।
नाचे बाराती,सारे ही साथी।।
कि
जलसा द्वारे आया ,दुल्हन का मन हरसाया।
वहीं दिन आज है आया, वधू ने वर को पाया।।
(२ फेरे होंगे सुमन झरेंगे।
विप्र जी सारे वचन पड़ेंगे।।
प्रेम से दोनों मिलकर सुनेंगे।
जीवन भर वे उन्हीं पे चलेंगे।
कि
दुआएं हर कोई लाया, खुशी का पल जो आया ।
वही दिन आज है आया, वधु ने वर को पाया।।
वही दिन आज है आया, वधु ने वर को पाया।।
राजेश व्यास अनुनय