Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Mar 2020 · 2 min read

वन्दे मातरम्

आस वन्दे मातरम् हर श्वाँस वन्दे मातरम्
करता हृदय के कम्पनों में वास वन्दे मातरम्
एहसास वन्दे मातरम्, विश्वास वन्दे मातरम्
बोलता है क्रान्ति का इतिहास वन्दे मातरम्
शत्रुओं के दर्प का है ह्रास वन्दे मातरम्

पंक्षियों के पंख की परवाज वन्दे मातरम्
है हवाओं में घुली आवाज वन्दे मातरम्
हर गीत के लय में पुकारे साज वन्दे मातरम्
कल को पकड़कर कह रहा है आज वन्दे मातरम्
हम भारतीयों को है तुझ पर नाज वन्दे मातरम्

कह रही है हर कली हर फूल वन्दे मातरम्
गा रहे धुन पर सभी स्कूल वन्दे मातरम्
बोलता शिव जी का है त्रिशूल वन्दे मातरम्
है हमारी संस्कृति का मूल वन्दे मातरम्
भूल जा सब कुछ मगर मत भूल वन्दे मातरम्

पहचान वन्दे मातरम् है जान वन्दे मातरम्
वो बोलता है जिसमें है ईमान वन्दे मातरम्
कह गए पुरखे कि है अभिमान वन्दे मातरम्
बाजू फड़क उठते सुनें जब कान वन्दे मातरम्
शत्रु के सीने पे बोले जवान वन्दे मातरम्

रहमान वन्दे मातरम् है राम वन्दे मातरम्
घंटियाँ कहती है चारो धाम वन्दे मातरम्
गुजरात वन्दे मातरम् आसाम वन्दे मातरम्
बोलती किरणें सुबह, हर शाम वन्दे मातरम्
है शहीदों ने दिया पैगाम वन्दे मातरम्

देखो फकीरों की फटी झोली में वन्दे मातरम्
मासूम से बच्चे की हर बोली में वन्दे मातरम्
कुमकुम में वन्दे मातरम् रोली में वन्दे मातरम्
ईद में, दीवाली में, होली में वन्दे मातरम्
बोली शेखर की वो अंतिम गोली वन्दे मातरम्

काबा में वन्दे मातरम् काशी में वन्दे मातरम्
गूँजता रानी के संग झाँसी में वन्दे मातरम्
देश की हर भाषा में, भाषी में वन्दे मातरम्
ज्योतिषी की बारहों राशी में वन्दे मातरम्
गर्दन पड़ी जो भगत की फाँसी में वन्दे मातरम्

कह रहा है पुष्प का मकरन्द वन्दे मातरम्
ले रहा अविरत भ्रमर आनन्द वन्दे मातरम्
बोलता कवि से सुसज्जित छन्द वन्दे मातरम्
धर्म के रथ पर हुआ जब द्वन्द वन्दे मातरम्
शून्य से बोले विवेकानन्द वन्दे मातरम्

कृष्ण के सुन्दर नयन आनन में वन्दे मातरम्
नीर, मरुथल, गिरि वृहद, कानन में वन्दे मातरम्
है द्वार वन्दे मातरम् आँगन में वन्दे मातरम्
बूँद वर्षा से कहे सावन में वन्दे मातरम्
गोपियाँ गाती हैं वृन्दावन में वन्दे मातरम्

बाहर है वन्दे मातरम् भीतर है वन्दे मातरम्
धरती है वन्दे मातरम् अम्बर है वन्दे मातरम्
नदियाँ हैं वन्दे मातरम् सागर है वन्दे मातरम्
शब्द ‘संजय’ के छुपा अक्षर है वन्दे मातरम्
भारत के कण-कण में बसा घर-घर है वन्दे मातरम्

Language: Hindi
305 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
धूमिल होती यादों का, आज भी इक ठिकाना है।
धूमिल होती यादों का, आज भी इक ठिकाना है।
Manisha Manjari
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
भाषा और बोली में वहीं अंतर है जितना कि समन्दर और तालाब में ह
Rj Anand Prajapati
दुखता बहुत है, जब कोई छोड़ के जाता है
दुखता बहुत है, जब कोई छोड़ के जाता है
Kumar lalit
मैं
मैं "लूनी" नही जो "रवि" का ताप न सह पाऊं
ruby kumari
हर दुआ में
हर दुआ में
Dr fauzia Naseem shad
मुझसे  नज़रें  मिलाओगे  क्या ।
मुझसे नज़रें मिलाओगे क्या ।
Shah Alam Hindustani
*णमोकार मंत्र (बाल कविता)*
*णमोकार मंत्र (बाल कविता)*
Ravi Prakash
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
कुछ तो लॉयर हैं चंडुल
AJAY AMITABH SUMAN
*हुई हम से खता,फ़ांसी नहीं*
*हुई हम से खता,फ़ांसी नहीं*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
ज़माना
ज़माना
अखिलेश 'अखिल'
मुझे किसी को रंग लगाने की जरूरत नहीं
मुझे किसी को रंग लगाने की जरूरत नहीं
Ranjeet kumar patre
विध्वंस का शैतान
विध्वंस का शैतान
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
"मुक्तिपथ"
Dr. Kishan tandon kranti
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
प्रेमदास वसु सुरेखा
🦋 *आज की प्रेरणा🦋
🦋 *आज की प्रेरणा🦋
Tarun Singh Pawar
"ताले चाबी सा रखो,
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
हिन्दी दोहे- सलाह
हिन्दी दोहे- सलाह
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
साथ अगर उनका होता
साथ अगर उनका होता
gurudeenverma198
डॉ. अम्बेडकर ने ऐसे लड़ा प्रथम चुनाव
डॉ. अम्बेडकर ने ऐसे लड़ा प्रथम चुनाव
कवि रमेशराज
पूछा किसी ने  इश्क में हासिल है क्या
पूछा किसी ने इश्क में हासिल है क्या
sushil sarna
🌷साथ देते है कौन यहाँ 🌷
🌷साथ देते है कौन यहाँ 🌷
Dr.Khedu Bharti
■ दूसरा पहलू...
■ दूसरा पहलू...
*Author प्रणय प्रभात*
तेरी मिट्टी के लिए अपने कुएँ से पानी बहाया है
तेरी मिट्टी के लिए अपने कुएँ से पानी बहाया है
'अशांत' शेखर
बलिदानी सिपाही
बलिदानी सिपाही
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
सारी रोशनी को अपना बना कर बैठ गए
सारी रोशनी को अपना बना कर बैठ गए
कवि दीपक बवेजा
बदल गयो सांवरिया
बदल गयो सांवरिया
Khaimsingh Saini
अनेकों पंथ लोगों के, अनेकों धाम हैं सबके।
अनेकों पंथ लोगों के, अनेकों धाम हैं सबके।
जगदीश शर्मा सहज
💐प्रेम कौतुक-412💐
💐प्रेम कौतुक-412💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
बाल चुभे तो पत्नी बरसेगी बन गोला/आकर्षण से मार कांच का दिल है भामा
बाल चुभे तो पत्नी बरसेगी बन गोला/आकर्षण से मार कांच का दिल है भामा
Pt. Brajesh Kumar Nayak
हैवानियत के पाँव नहीं होते!
हैवानियत के पाँव नहीं होते!
Atul "Krishn"
Loading...