लड़का नही , काश मैं एक लड़का होती !!
रात को निकलती ,खाना खाने अच्छा ,,
ढीली t शर्ट और घुटने तक का कच्चा ।
साला किसी की घूरने की नीयत नही होती ,,
लड़की नही ,काश मैं एक लड़का होती ।।
हाथ में बियर होती तो भी कोई कुछ नही कहता ,
सिगरेट के छल्ले देख हर कोई cool dude कहता ।
कभी शिमला कभी कशोल चली जाती,,
लड़की नही ,काश मैं एक लड़का होती ।।
फोन पे लगी रहती , पापा कुछ नही कहते ,,
ले ले बेटे मौज सारी , मन ही मन कहते ।
घर मे आती late , मम्मी टेंशन नही लेती ,,
लड़की नही , काश मैं एक लड़का होती ।।
अब तो तीसरी चौथी गर्लफ्रैंड , माहौल ऐसा हो गया है,
कोई नही कहता लड़का characterless हो गया है,,
periods varginity की भी टेंशन नही होती,,
लड़की नही , काश मैं एक लड़का होती ।।
नहर पे नहाने के अपने मजे आते ,,
3-4 दिन junior के पास रुक जाते ,
झुकती कुछ उठाने को तो तुमारी नजरें नही रुकती,,
फिर मुझको भी इस दुप्पटे की जरूरत नही होती ,,
लड़की नही ,, काश मैं एक लड़का होती ।
लड़की नही ,, काश मैं एक लड़का होती ।।