Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
17 Jan 2018 · 2 min read

लोकतंत्र के लिए काला दिन

क्या हो गया है हमारे लोकतंत्र को आज जिधर नजर दौड़ाईयें बस बद्बूदार कीचड़ हीं कीचड़ है, इस लोकतंत्र की सबसे मजबूत धूरी, निश्पक्ष कही जाने वाली, इस लोकतंत्र को गलत मार्ग पर जाने से रोकने वाली वह धूरी जिसे हम सर्वोच्च न्यायालय के नाम से जानते हैं , अबतक जिसके लिए हमारे हृदय में श्रद्धा के भाव थे कि यहाँ सत्य बसता है, यहाँ न्याय की बात होती है यहाँ न्याय मिलता है , यहीं वह संस्था है हमारी न्यायपालिका जहाँ जिसके सानिध्य में अब भी लाख बुरे दौर देखने के बाद भी हमारा लोकतंत्र सुरक्षित है।

किन्तु आज जिस तरह से मीडिया के सामक्ष सर्वोच्च न्यायालय के चार न्यायधीशों ने अपना रोना रोया वह अंतरमन को वेधित कर गया। हम आम जन हैं हम नहीं जानते कौन सत्य बोल रहा है या कौन नाटक कर रहा है किन्तु इतना तो कह हीं सकते हैं कि ये जो कुछ भी हुआ हमारे लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं । वाकई आज का यह दिन इस लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा काला दिन माना जायेगा, जो न्यायाधीश हमारे लिए परमेश्वर का स्थान रखते हैं उनका अपने लिए मिडिया के समक्ष न्याय मांगते हुए इस तरह से विधवा विलाप अंदर तक हमें उद्विग्न कर गया। जिनसे हम अपने लिए न्याय की आशा रख जिनके समक्ष सर नवाये खड़े होते हैं अगर उनका यह हाल है तो आम जन का क्या होगा सोच कर भी तन वदन में सिहरन उत्पन्न होने लगता है।

सोशल मीडिया पे चर्चाएं चल रहीं हैं कोई इन्हें सही ठहरा मुख्य न्यायाधीश को गलत बता रहा है तो कोई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति को सही बता इन चारों को कांग्रेस का दल्ला चमचा और नजाने क्या क्या कह रहा है, कोई इन्हें बामपंथी विचारधारा का प्रवर्तक बताकर सिरे से खारिज कर रहा है किन्तु इन सभी मामलो में अबतक सरकार इसे न्यायपालिका का अंदरूनी मसला बता कर मौन धारण किये हुए है।

हमारे नजर में वह कोई भी मामला जो अंदर से निकल कर सबके समक्ष आ जाये वह आपसी या अन्दरूनी नहीं रहता । यह तो राष्ट्र के सबसे बड़े न्यायपालिका सर्वोच्च न्यायालय की बात है जबकि अदना सा किसी छोटे से परिवार में मियां बीवी का झगड़ा भी जब सड़क पे आ जाता है तो वह भी आपसी या अंदरूनी नहीं रह जाता तो भला जिस समस्या से राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची हो , राष्ट्र की अक्षुण्ण न्याय व्यवस्था आहत हुई हो वह समस्या आपसी या अंदरूनी कैसे हो सकती है।

जरूरत है इस संपूर्ण समस्या पर चिंतन करने की निश्पक्ष जांच कर राष्ट्र के गरिमा को लहूलुहान करनेवाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा देने की ताकि भविष्य में फिर से ऐसी प्रक्रिया फिर से ना दोहराई जाय। फिर कभी संपूर्ण विश्व के समक्ष हमारे राष्ट्र को शर्मसार न होना पड़े। फिर कभी ऐसी घटना घटित ना हो। राष्ट्र की गरिमा उसके सम्मान से बड़ा कोई नहीं… कोई भी नहीं।
जय हिन्द, जय भारत।
वन्दे मातरम्।
पं.संजीव शुक्ल “सचिन”

Language: Hindi
Tag: लेख
419 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from संजीव शुक्ल 'सचिन'
View all
You may also like:
Safar : Classmates to Soulmates
Safar : Classmates to Soulmates
Prathmesh Yelne
आज का नेता
आज का नेता
Shyam Sundar Subramanian
💐प्रेम कौतुक-291💐
💐प्रेम कौतुक-291💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
नज़र मिला के क्या नजरें झुका लिया तूने।
नज़र मिला के क्या नजरें झुका लिया तूने।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
उसकी सौंपी हुई हर निशानी याद है,
Vishal babu (vishu)
ये 'लोग' हैं!
ये 'लोग' हैं!
Srishty Bansal
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
मजदूर का बेटा हुआ I.A.S
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
■ गीत (दर्शन)
■ गीत (दर्शन)
*Author प्रणय प्रभात*
देशभक्ति जनसेवा
देशभक्ति जनसेवा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
भगिनि निवेदिता
भगिनि निवेदिता
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"कबड्डी"
Dr. Kishan tandon kranti
" कटु सत्य "
DrLakshman Jha Parimal
लिख दूं
लिख दूं
Vivek saswat Shukla
निर्धनता ऐश्वर्य क्या , जैसे हैं दिन - रात (कुंडलिया)
निर्धनता ऐश्वर्य क्या , जैसे हैं दिन - रात (कुंडलिया)
Ravi Prakash
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
ऐसे हंसते रहो(बाल दिवस पर)
ऐसे हंसते रहो(बाल दिवस पर)
gurudeenverma198
यदि आप सकारात्मक नजरिया रखते हैं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प
यदि आप सकारात्मक नजरिया रखते हैं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प
पूर्वार्थ
* करते कपट फरेब *
* करते कपट फरेब *
surenderpal vaidya
चाटुकारिता
चाटुकारिता
Radha shukla
2513.पूर्णिका
2513.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
रंगों का त्योहार होली
रंगों का त्योहार होली
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
लेख-भौतिकवाद, प्रकृतवाद और हमारी महत्वाकांक्षएँ
लेख-भौतिकवाद, प्रकृतवाद और हमारी महत्वाकांक्षएँ
Shyam Pandey
जन्म मृत्यु का विश्व में, प्रश्न सदा से यक्ष ।
जन्म मृत्यु का विश्व में, प्रश्न सदा से यक्ष ।
Arvind trivedi
Poem on
Poem on "Maa" by Vedaanshii
Vedaanshii Vijayvargi
क्या है उसके संवादों का सार?
क्या है उसके संवादों का सार?
Manisha Manjari
आओ कृष्णा !
आओ कृष्णा !
Om Prakash Nautiyal
आ रहे हैं बुद्ध
आ रहे हैं बुद्ध
Shekhar Chandra Mitra
मेरे भी थे कुछ ख्वाब,न जाने कैसे टूट गये।
मेरे भी थे कुछ ख्वाब,न जाने कैसे टूट गये।
Surinder blackpen
बुद्ध भक्त सुदत्त
बुद्ध भक्त सुदत्त
Buddha Prakash
हे कान्हा
हे कान्हा
Mukesh Kumar Sonkar
Loading...