Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Aug 2018 · 4 min read

लेख

आधुनिक युग मे हिन्दी उपेक्षित क्यों ?
-राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित”
( कवि, साहित्यकार)
हिन्दी हमारी राजभाषा है। ये जन जन की भाषा बने इस हेतु हम सभी प्रयासरत हैं। आज़ादी के 72 वर्षों के बाद भी हिन्दी उपेक्षित है। आधुनिक युग की भाषा अंग्रेजी बन कर रह गई। पूरे राष्ट्र को एक करने के लिए जिस भाषा का आज़ादी की लड़ाई में प्रयोग किया वह हिन्दी थी। आज हम हिन्दी बोलना पसन्द नहीं करते। हम सब दोषी हैं हम अंग्रेजी माध्यमों के विद्यालयों में हमारे बच्चों को मोटी फीस देकर पढ़ने भेजते हैं। जब वही बच्चा अंग्रेजी कविता सुनाता है तो हमें गर्व होता है। हम प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाते हैं वक़्ता मंच पर जो विराजित रहते हैं उनके पुत्र भी अंग्रेजी माध्यमों के विद्यालयों में पढ़ते हैं । वही मंच पर बड़े बड़े भाषण देकर कहते हैं हिन्दी बोलो। अपने बच्चों को हिन्दी मे पढ़ाओ। अरे हम कहाँ तक झूँठ बोलेंगे। हिंदी उपेक्षित नहीं रहेगी तो क्या होगा।
“सबकी जुबान पर जब अंग्रेजी होगी।
फिर कैसे उनन्त हमारी हिंदी होगी।।”
आज हम पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण करने लगे हैं । जूते पहन कर खड़े खड़े भोजन करना। किट – पिट अंग्रेजी बोलना। किटी पार्टी,टी पार्टी । ये सब क्या है? इससे क्या हिंदी समान्नित होगी। आज विवाह होता है। निमंत्रण अंग्रेजी में छपे होते हैं। ऑनलाइन सभी काम हो रहे हैं। व्यक्ति डिजिटल युग मे जी रहा है। हिंदी कहाँ है अब। बोलबाला अंग्रेजी का चारों ओर दिखता है।
बड़े समारोहों में हिंदी भाषी को मंच नहीं दिया जाता। देश के नेता अभिनेता दूरदर्शन ,आकाशवाणी के साक्षात्कार में हिन्दी कम अंग्रेजी अधिक बोलते हैं। उन्हें गर्व होता है। लोग हमसे कितने प्रभावित होंगे हमें अंग्रेजी बोलना होगा ये उनकी सोच बन गई है।
हिन्दी आज भी राजभाषा है राष्ट्रभाषा नहीं। हिन्दी 150 विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई जाती है लेकिन हमारे देश मे हिंदी उपेक्षित हैं।भारतेंदु ने कहा था
“निज भाषा उन्नति अहै , सब उन्नति को मूल।
बिन निज भाषा के, मिटत न हिय को सूल ।।”
जिस देश की भाषा प्रगति पर है वह देश उन्नति करता है। हिन्दी राजभाषा संपर्क भाषा और राष्ट्रभाषा के तौर पट देश को एकता के सूत्र में बांध सकती है।
आज अहिन्दी राज्यों ने हिन्दी भाषा के आयोजन करना प्रारम्भ कर दिया है जो हम सब के लिए खुश खबरी है।हिंदी भाषा लोक भाषाओं की विशेषताओं से सम्पन्न होती है।हिंदी एक वैज्ञानिक भाषा है। मात्राएं,स्वर व्यंजन,अनुस्वार आदि देवनागरी में सम्मिलित हैं। हिंदी सीखना आसान है। भाषा मे वर्ण,शब्द, वाक्य संरचना आदि सरल तरीके से सीख सकते हैं।
आज कम्प्यूटर के युग मे हिंदी का प्रचलन समाप्त हो रहा है। हिंदी विदेशी सीखने लगे हैं लेकिन अपने देश के लोगों का रुझान कम होता जा रहा है। वार्तालाप के दौरान अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग देखा जा सकता है।
रोजमर्रा के काम में हम अंग्रेजी का प्रयोग करने लगे हैं। आज हिंदी दोयम दर्ज़े की भाषा बन गई है।14 सितंबर 1949 को संविधान ने हिंदी को राजभाषा घोषित की।आज हम सुबह उठते ही एक दूसरे से गुड़ मॉर्निंग बोलते हैं। सुप्रभात। शुभ प्रभात। ये शब्द अब सुनाई नहीं देते। जब दोपहर होती है गुड नून, शाम ढलते ही गुड इवनिंग रात होते ही गुड नाईट । ये सब हम ही बोलते हैं। हिन्दी की उपेक्षा का कारण हर वह व्यक्ति है जो भारत मे रहकर भी हिंदी नहीं बोलता नहीं हिंदी लिख पाता है। आज हमारे बच्चे न अंग्रेजी ठीक से बोल सकते है न हिन्दी का शुद्ध उच्चारण करते हैं।
हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि कबीर,तुलसी,सूरदास,रसखान, बिहारी के साथ ही सभी कवियों ने हिन्दी में ही साहित्य को जन जन तक पहुँचाया। हमारे शास्त्रों की भाषा हिंदी है। हम स्वयं की भाषा का कैसे त्याग कर सकते हैं। बच्चा जब छोटा होता है सबसे पहले माँ बोलता है। माँ हिंदी का शब्द है।
आज हिन्दी वैश्विक स्तर पर सम्मान पा रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रधानमंत्री जी हिंदी में भाषण देते हो। लेकिन आज भी हिंदी उपेक्षित है। हिंदी भाषा जन जन की भाषा तभी बनेगी जब हिंदी का प्रचार प्रसार होगा। हर क्षेत्र में हिंदी लिखना व बोलना सरकार अनिवार्य न कर देगी।
आज हिन्दी सीख कर विदेशी शोध कर रहे हैं। हमारे देश की सभ्यता व संस्कृति सीख रहे हैं । हिंदी से फायदा लेकर भारतीय संस्कृति के मुख्य विषय योग सीखने लगे है। लेकिन हम अपने ही घर मे अंग्रेजी के मोह में पड़े हैं। हिंदी अभी भी वीर विहीन और विचार विहीन नहीं हुई है बस इतना ध्यान रखें। हिन्दी का प्रचार प्रसार स्वामी दयानंद व महात्मा गांधी जी ने गुजरात मे किया था। सुभधचन्द्र बोस व रवींद्रनाथ टैगोर ने बंगाल में किया था। तिलक ने महाराष्ट्र में हिंदी का प्रचार किया। जब अंग्रेजों का शासन था। कड़ा पहरा था। अंग्रेज यातना देते थे। ऐसे समय मे हमारे क्रांतिकारियों ने हिंदी का प्रचार कर दिया था तो आज हम क्यों नहीं कर सकते। आज तो हम आजाद हैं। आइये हिंदी का प्रचार करें।स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में अपना भाषण दिया था। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा।
” आओ हिन्दी का, मिलकर हम सम्मान करें।
बोले हिन्दी ,लिखें हिंदी,हिंदी में ही हर काम करें।।”
98 पुरोहित कुटी श्रीराम कॉलोनी भवानीमंडी
जिला झालावाड़ राजस्थान

Language: Hindi
Tag: लेख
228 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दुनिया एक दुष्चक्र है । आप जहाँ से शुरू कर रहे हैं आप आखिर म
दुनिया एक दुष्चक्र है । आप जहाँ से शुरू कर रहे हैं आप आखिर म
पूर्वार्थ
।। जीवन प्रयोग मात्र ।।
।। जीवन प्रयोग मात्र ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
सर्द हवाएं
सर्द हवाएं
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
जन कल्याण कारिणी
जन कल्याण कारिणी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
मैं किताब हूँ
मैं किताब हूँ
Arti Bhadauria
"फ्रांस के हालात
*Author प्रणय प्रभात*
छू लेगा बुलंदी को तेरा वजूद अगर तुझमे जिंदा है
छू लेगा बुलंदी को तेरा वजूद अगर तुझमे जिंदा है
'अशांत' शेखर
* सुनो मास्क पहनो दूल्हे जी (बाल कविता)*
* सुनो मास्क पहनो दूल्हे जी (बाल कविता)*
Ravi Prakash
मन का महाभारत
मन का महाभारत
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
खुर्पेची
खुर्पेची
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"सनद"
Dr. Kishan tandon kranti
यह समय / MUSAFIR BAITHA
यह समय / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
करुणा का भाव
करुणा का भाव
shekhar kharadi
संस्कार
संस्कार
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
शब्द क्यूं गहे गए
शब्द क्यूं गहे गए
Shweta Soni
गौतम बुद्ध है बड़े महान
गौतम बुद्ध है बड़े महान
Buddha Prakash
मैं होता डी एम
मैं होता डी एम"
Satish Srijan
ये शास्वत है कि हम सभी ईश्वर अंश है। परंतु सबकी परिस्थितियां
ये शास्वत है कि हम सभी ईश्वर अंश है। परंतु सबकी परिस्थितियां
Sanjay ' शून्य'
ज़िंदगी में गीत खुशियों के ही गाना दोस्तो
ज़िंदगी में गीत खुशियों के ही गाना दोस्तो
Dr. Alpana Suhasini
दोस्तों के साथ धोखेबाजी करके
दोस्तों के साथ धोखेबाजी करके
ruby kumari
जन्नत चाहिए तो जान लगा दे
जन्नत चाहिए तो जान लगा दे
The_dk_poetry
श्रद्धावान बनें हम लेकिन, रहें अंधश्रद्धा से दूर।
श्रद्धावान बनें हम लेकिन, रहें अंधश्रद्धा से दूर।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बेटी के जीवन की विडंबना
बेटी के जीवन की विडंबना
Rajni kapoor
शादी की अंगूठी
शादी की अंगूठी
Sidhartha Mishra
दोहे-
दोहे-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
रात के अंँधेरे का सौंदर्य वही बता सकता है जिसमें बहुत सी रात
Neerja Sharma
International Camel Year
International Camel Year
Tushar Jagawat
जिंदगी और जीवन तो कोरा कागज़ होता हैं।
जिंदगी और जीवन तो कोरा कागज़ होता हैं।
Neeraj Agarwal
ज़िन्दगी
ज़िन्दगी
Santosh Shrivastava
उतरे हैं निगाह से वे लोग भी पुराने
उतरे हैं निगाह से वे लोग भी पुराने
सिद्धार्थ गोरखपुरी
Loading...