लुटेरों से जनता हिंदुस्तान की परेशान है।
लुटेरों से जनता हिंदुस्तान की परेशान है
देख मेरा मन पसीज जाता है,,,
दिनरात मेहनत करने वाले गरीब का जब कोई पैसा हजम कर डकार जाता है।
पेट को मार मार पाई पाई जोड़ एकत्र करते जो रुपया पैसा है,,,
कैसे एक लुटेरा लूट बैंको को विदेश भाग जाता है।
गरीबी से लाचार जनता रोते बिलखते रह जाती है,,,
राज सिंहासन पर बैठ नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते और अपना राग आलापते है।
अरबो खरबो रुपयो को कोई अकेले चपत लगाता नही है,,
कुछ गद्दार अंदर ही अंदर साथ देते और रफुचक्कर करवाते है।
एक लुटरा विजय माल्या गरीबों का धन ले गया,,,
फिर दूसरा लुटेरा नीरव मोदी गरीबो को तबाह कर गया।
सरकार हमारी क्यूँ सोती तमासा अपना बनाती है
क्यों इन लुटेरों धोखेबाजो से गरीबो का रुपया पैसा बचा नही पाती है।
ऐसे लुटेरों से जनता हिंदुस्तान की बहुत परेशान है,,,
ऐसे चोर चोर मौसेरे भाइयो पर सरकार क्यों शिकंजा कसती नही है
गायत्री सोनु जैन