Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Jan 2018 · 2 min read

लाली का सपना

सोलह साल की उम्र में सपनो को भी पर लग जाते हैं I वह सपने जिनका जीवन की आपा धापी से कुछ लेना देना नहीं I एक बार देखने लग जाओ तो अफीम जैसा चस्का लगा देतें हैं यह सपने I बस देखते ही रहो, सोते जागते देखते ही रहो I लाली भी नवयौवन के उन सपनो में अपना संसार बसा सकती थी। वह सपने जो उसके जीवन में कभी भी पूरे नहीं हो सकते थे I पर वह देखती थी क्यूंकि उसके पास जीवित रहने के लिए सपनों के सिवाय कुछ भी तो नहीं था I सपने ही उसको ज़िंदा रखे हुई थे I सपने अगर उसके साथी नहीं होते तो शायद वह कब का इस दुनिया को छोड़ कर चली जाती, अपनी माँ की तरह I पर सपनो में वह ताकत है जो पूरे होने लगे तो मरते हुए इंसान में भी एक बार जान फूंक दे I अपने सपनो को पूरा करने का सपना। ज़िंदगी को भरपूर जीने का सपना I अपने प्यार के साथ रहने का सपना। कुछ बनने का सपना। कुछ कर गुजरने का सपना। सपने तब सपने नहीं रह जाते। एक उद्देश्य पूर्ती का साधन बन, तीव्र इच्छा का रूप धारण कर लेते हैं। सपनो में अगर किसी मनुष्य में निष्क्रयता की भावना लाने का सामर्थ्य है तो किसी में उन सपनो को साकार करने का मन्त्र एक हताश हुए इंसान में जान फूंकने का कार्य भी करते हैं। सपनो की इस ताकत को बड़े से बड़े वैज्ञानिकों ने, दर्शन शास्त्रियों ने स्वीकारा है। लाली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लाली ने केवल एक ही सपना देखा था I माँ की इच्छा पूर्ण करने का I जब सपने इच्छा का रूप धारण कर लेतें हैं तो दृढ इरादे वाले, दृढ इच्छा शक्ति वाले उन सपनो को पूरा करने में एड़ी चोटी का ज़ोर लगा देते हैं I लाली की मां का सपना उसको पढ़ा लिखा कर उसे ज़िंदगी की उन ऊंचाइयों को प्राप्त कराना था जहां लाली किसी भी सुख सुविधा से वंचित ना रह सके I उसका लक्ष्य एक ही था लाली को स्कूल भेजना। यही उसका सपना भी था
मां के उसी सपने को लाली पूरा करने में लगी थी। लाली एक कुशल , बुद्धिमान, और स्वाभिमानी लड़की थी। शीघ्र ही उसने स्कूल में वह मुकाम हासिल कर लिया जो किसी भी स्कूल के लिए गर्व की बात हो सकती थी I उसने 12 क्लास में उच्च्तम श्रेणी में सफलता हासिल कर ना केवल स्कूल का नाम रोशन किया अपितु आगे की शिक्षा दीक्षा के लिए सरकार से वजीफा भी प्राप्त किया।
दस बरस बीत गए. आज लाली भारत सरकार के एक प्रतिष्ठित संस्थान में एक ऊंचे पद पर भारत का नाम रोशन कर रही है I
जो केवल सपने ही देखतें रह जाते हैं, सपने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ते और उनके सपने सपने ही रह जातें हैं। पर जो सपनों को साकार करने में जुट जातें हैं उनके सपने तो पूरे होते ही हैं अन्य सपनो को साकार करने की वजह भी मिल जाती है I
=============================================
सर्वाधिकार सुरक्षित/त्रिभवन कौल

Language: Hindi
390 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
💐अज्ञात के प्रति-83💐
💐अज्ञात के प्रति-83💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*****आज़ादी*****
*****आज़ादी*****
Kavita Chouhan
पितर
पितर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
पर्वत 🏔️⛰️
पर्वत 🏔️⛰️
डॉ० रोहित कौशिक
बेहिचक बिना नजरे झुकाए वही बात कर सकता है जो निर्दोष है अक्स
बेहिचक बिना नजरे झुकाए वही बात कर सकता है जो निर्दोष है अक्स
Rj Anand Prajapati
* जिन्दगी में *
* जिन्दगी में *
surenderpal vaidya
परीक्षा है सर पर..!
परीक्षा है सर पर..!
भवेश
*मुख पर गजब पर्दा पड़ा है क्या करें【मुक्तक 】*
*मुख पर गजब पर्दा पड़ा है क्या करें【मुक्तक 】*
Ravi Prakash
बिहार में दलित–पिछड़ा के बीच विरोध-अंतर्विरोध की एक पड़ताल : DR. MUSAFIR BAITHA
बिहार में दलित–पिछड़ा के बीच विरोध-अंतर्विरोध की एक पड़ताल : DR. MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
In the end
In the end
Vandana maurya
जिंदगी
जिंदगी
विजय कुमार अग्रवाल
"खबर"
Dr. Kishan tandon kranti
इतनी महंगी हो गई है रिश्तो की चुंबक
इतनी महंगी हो गई है रिश्तो की चुंबक
कवि दीपक बवेजा
आई आंधी ले गई, सबके यहां मचान।
आई आंधी ले गई, सबके यहां मचान।
Suryakant Dwivedi
जब तक हो तन में प्राण
जब तक हो तन में प्राण
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अनेक मौसम
अनेक मौसम
Seema gupta,Alwar
चार दिनों की जिंदगी है, यूँ हीं गुज़र के रह जानी है...!!
चार दिनों की जिंदगी है, यूँ हीं गुज़र के रह जानी है...!!
Ravi Betulwala
गंवई गांव के गोठ
गंवई गांव के गोठ
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्थिता
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारुपेण संस्थिता
Sandeep Kumar
छोड़ऽ बिहार में शिक्षक बने के सपना।
छोड़ऽ बिहार में शिक्षक बने के सपना।
जय लगन कुमार हैप्पी
ना होगी खता ऐसी फिर
ना होगी खता ऐसी फिर
gurudeenverma198
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
गजब गांव
गजब गांव
Sanjay ' शून्य'
*कालरात्रि महाकाली
*कालरात्रि महाकाली"*
Shashi kala vyas
Today i am thinker
Today i am thinker
Ms.Ankit Halke jha
नेम प्रेम का कर ले बंधु
नेम प्रेम का कर ले बंधु
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Dear myself,
Dear myself,
पूर्वार्थ
प्रिय भतीजी के लिए...
प्रिय भतीजी के लिए...
डॉ.सीमा अग्रवाल
*एक चूहा*
*एक चूहा*
Ghanshyam Poddar
"ईश्वर की गति"
Ashokatv
Loading...