Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
11 Oct 2017 · 2 min read

लड़की नहीं है कोई चीज़

एक नाज़ुक सी कोमल सी इतराती लड़की.
अनजान इस बात से कि अपने ही बैठे हैं तैयार
करने उसकी ईज़्ज़त को तार तार
संकुचाती,घबराती,डरती सी लड़की

अपने को बचाती या कभी जाल में फंस जाती
इस बात से अनजान की नज़र गड़ाये बैठे हैं शैतान
कि कुछ ही पल में बिखर जायेंगे अरमान
अपने को बचाती,संकुचाती, सहमी सी लड़की

प्रश्न उसके माता पिता से..
क्यों हैं वो बेटी की व्यथा से अनजान
क्यों नहीं बता पाती वो बातें वो तुमको
जो करती हैं उसे परेशान

एक प्रश्न उन वहशी दरिंदों से
क्या एक बार भी नहीं आया मन में
अपने होने का ज़रा भी ख्याल
क्या एक बार भी नहीं उमड़ा मन में
अपने ही रिश्ते के लिये थोड़ा सा भी प्यार

क्यों इंसान बन बैठा अपनी हवस में
यूं अपनी ही बहन बेटी के लिये शैतान
क्या कभी भूल पायेगी लड़की
ये घिनौनी बातें..वो कड़वी यादें
क्या निकल पाती होगी कभी वो
आत्मग्लानि के गहरे दलदल से

यूं मन में कुढती सी घुटन भरी सी
ज़िन्दगी जीने को मज़बूर वो प्यारी सी लड़की

मन में कडवे अतीत को लेकर
जीवन में आगे बढ़ती हुई लड़की
देखो तो फिर भी हिम्मत वे वहशी
किस हक से कह पायेंगें उसे अब फिर से बेटी

रिश्तो की मर्यादा तार तार हुई
तब ज़रा भी शर्म नहीं आयी
क्या क्षमा मांगने की कभी मन में भी आयी ?
कैसे अब उनको रिश्तो की याद है आयी ?

काश ! उनके भी घर में जन्म ले एक लड़की
ईज़्ज़त क्या होती है..समझाये उन्हें खुद की ही बेटी
सच्चा प्यार क्या होता है महसूस कराये
उन्हें अब खुद की ही बेटी
उनको उनका अपराध बोध कराये
उनकी अपनी ही बेटी
यही है बदला..यही है उनका प्रायश्चित्
सोचती, खुद को समझाती..घुटती मरती..त्याग की वो मूरत सी लड़की

नहीं होती है लड़की कोई चीज़
समझ लो ए दुनिया वालों
होती है वो भी इंसान..मत करो यूं परेशान
मत समझो उसे कमज़ोर
त्याग की गर वो मूरत है तो दुर्गा का भी रूप है वो
नारी से ही जन्म लिया है..नारी ने ही दिये संस्कार
नारी का ही करते हो अपमान
ये कैसा है मान सम्मान
ऐसे नहीं बन सकता मेरा भारत महान
©® अनुजा कौशिक

Language: Hindi
354 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
टूट कर भी
टूट कर भी
Dr fauzia Naseem shad
** बहुत दूर **
** बहुत दूर **
surenderpal vaidya
मेरी बेटी मेरा अभिमान
मेरी बेटी मेरा अभिमान
Dr. Pradeep Kumar Sharma
लघुकथा - एक रुपया
लघुकथा - एक रुपया
अशोक कुमार ढोरिया
I love to vanish like that shooting star.
I love to vanish like that shooting star.
Manisha Manjari
تہذیب بھلا بیٹھے
تہذیب بھلا بیٹھے
Ahtesham Ahmad
अनचाहे अपराध व प्रायश्चित
अनचाहे अपराध व प्रायश्चित
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
"पँछियोँ मेँ भी, अमिट है प्यार..!"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*नारी कब पीछे रही, नर से लेती होड़ (कुंडलिया)*
*नारी कब पीछे रही, नर से लेती होड़ (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
*मन का समंदर*
*मन का समंदर*
Sûrëkhâ Rãthí
💐प्रेम कौतुक-222💐
💐प्रेम कौतुक-222💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
शिक्षक जब बालक को शिक्षा देता है।
शिक्षक जब बालक को शिक्षा देता है।
Kr. Praval Pratap Singh Rana
2646.पूर्णिका
2646.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दिखावा कि कुछ हुआ ही नहीं
दिखावा कि कुछ हुआ ही नहीं
पूर्वार्थ
"लालटेन"
Dr. Kishan tandon kranti
मैं और दर्पण
मैं और दर्पण
Seema gupta,Alwar
जनरेशन गैप / पीढ़ी अंतराल
जनरेशन गैप / पीढ़ी अंतराल
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
*हिंदी दिवस*
*हिंदी दिवस*
Atul Mishra
बम बम भोले
बम बम भोले
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
सच नहीं है कुछ भी, मैने किया है
सच नहीं है कुछ भी, मैने किया है
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
कुछ तो नशा जरूर है उनकी आँखो में,
कुछ तो नशा जरूर है उनकी आँखो में,
Vishal babu (vishu)
সেই আপেল
সেই আপেল
Otteri Selvakumar
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
जब जब ……
जब जब ……
Rekha Drolia
शोकहर छंद विधान (शुभांगी)
शोकहर छंद विधान (शुभांगी)
Subhash Singhai
एक ज़िद थी
एक ज़िद थी
हिमांशु Kulshrestha
मारी थी कभी कुल्हाड़ी अपने ही पांव पर ,
मारी थी कभी कुल्हाड़ी अपने ही पांव पर ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
इस जीवन के मधुर क्षणों का
इस जीवन के मधुर क्षणों का
Shweta Soni
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
"कुछ जगह ऐसी होती हैं
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...