Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
31 Mar 2017 · 1 min read

लघुकथा– अनुत्तरित प्रश्न

लघुकथा– अनुत्तरित प्रश्न

टेबल लैंप के सामने पुस्तक रखते हुए पुत्र ने कहा , ” पापाजी ! सर कल यह चित्रवाला पाठ पढ़ाएंगे. आप समझा दीजिए.”

” लाओ ! यह तो बहुत सरल है. मैं समझा देता हूं.”

फिर बारीबारी से चित्र पर हाथ रखते हुए बताया, ” यह बीज है . इसे जमीन में बोया जाता है. यह अंकुरित होता है . पौधा बनता है . बड़ा होता है. पेड़ बनता है. इस में फूल आते हैं फिर फल लगते हैं.” इस तरह पापा ने पाठ समझा दिया.

पुत्र की जिज्ञासा बढ़ी, “पापाजी ! पेड़ के बीज से पेड़ पैदा होता है ?”

” हां.”

” मुर्गी अंडे देती है . उस से मुर्गी के बच्चे निकलते हैं,” उसने मासूमसा सवाल पूछा.

” हां.”

” तो पापाजी, यह बताइए कि हम कैसे पैदा होते हैं ?”

यह प्रश्न सुन कर पापाजी चकरा गए. कुछ नहीं सुझा . क्या कहूं ? क्या जवाब दूं ? कैसे जवाब दूं ?

बस दिमाग में यह प्रश्न घूम ने लगा, ” हम कैसे पैदा होते है ?”

पुत्र के सवाल ने पापाजी को बगलें झाँकने पर विवश कर दिया. पुत्र ने पापाजी को मौन देख कर अपना प्रश्न पुन: दोहराया दिया. पापाजी ने सामने बैठी पत्नी की ओर देखा और आँखों ही आँखों में उस से पूछा, “अब इस को क्या कहूँ?”

पत्नी ने भी कंधे उचका कर उत्तर दिया, “अब मैं क्या कहूँ?”
———————

Language: Hindi
543 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
बेशक हम गरीब हैं लेकिन दिल बड़ा अमीर है कभी आना हमारे छोटा स
बेशक हम गरीब हैं लेकिन दिल बड़ा अमीर है कभी आना हमारे छोटा स
Ranjeet kumar patre
अब किसका है तुमको इंतजार
अब किसका है तुमको इंतजार
gurudeenverma198
Neet aspirant suicide in Kota.....
Neet aspirant suicide in Kota.....
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
आ गई रंग रंगीली, पंचमी आ गई रंग रंगीली
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
तेरी चेहरा जब याद आती है तो मन ही मन मैं मुस्कुराने लगता।🥀🌹
जय लगन कुमार हैप्पी
"बताओ"
Dr. Kishan tandon kranti
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
জীবনের অর্থ এক এক জনের কাছে এক এক রকম। জীবনের অর্থ হল আপনার
Sakhawat Jisan
#दोहा
#दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा
Sanjay ' शून्य'
वजह ऐसी बन जाऊ
वजह ऐसी बन जाऊ
Basant Bhagawan Roy
हिन्दी दोहा बिषय-ठसक
हिन्दी दोहा बिषय-ठसक
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
गांव का दृश्य
गांव का दृश्य
Mukesh Kumar Sonkar
गरिमामय प्रतिफल
गरिमामय प्रतिफल
Shyam Sundar Subramanian
कलेजा फटता भी है
कलेजा फटता भी है
Paras Nath Jha
चन्द्रयान 3
चन्द्रयान 3
Jatashankar Prajapati
ना जाने कैसी मोहब्बत कर बैठे है?
ना जाने कैसी मोहब्बत कर बैठे है?
Kanchan Alok Malu
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
16)”अनेक रूप माँ स्वरूप”
Sapna Arora
आरुष का गिटार
आरुष का गिटार
shivanshi2011
चली ⛈️सावन की डोर➰
चली ⛈️सावन की डोर➰
डॉ० रोहित कौशिक
#शीर्षक- 55 वर्ष, बचपन का पंखा
#शीर्षक- 55 वर्ष, बचपन का पंखा
Anil chobisa
आप हँसते हैं तो हँसते क्यूँ है
आप हँसते हैं तो हँसते क्यूँ है
Shweta Soni
दोहा-
दोहा-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
*मंत्री जी भी कभी किसी दिन, ई-रिक्शा पर बैठें तो (हिंदी गजल-
Ravi Prakash
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Pratibha Pandey
होटल में......
होटल में......
A🇨🇭maanush
2601.पूर्णिका
2601.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
भाग्य पर अपने
भाग्य पर अपने
Dr fauzia Naseem shad
!! कोई आप सा !!
!! कोई आप सा !!
Chunnu Lal Gupta
सेहत बढ़ी चीज़ है (तंदरुस्ती हज़ार नेमत )
सेहत बढ़ी चीज़ है (तंदरुस्ती हज़ार नेमत )
shabina. Naaz
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
निरन्तरता ही जीवन है चलते रहिए
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
Loading...