Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
26 Dec 2016 · 2 min read

लकीर

इन गलियों में रमन ने पहली बार कदम रखा था। मेकअप लगाये झरोखों से झांकते चहरे जो हाव भाव से उसे अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे थे। संभावित ग्राहक को देख कर उसके पीछे भागते दलाल। किन्तु उसका दोस्त जो इन गलियों से वाकिफ था इन सब को नज़र अंदाज़ कर आगे बढ़ता जा रहा था। रमन भी उसके पीछे पीछे चल रहा था। सीढियां चढ़ कर दोनों एक कमरे में पहुंचे। उसका दोस्त किसी मैडम जो एक स्थूलकाय महिला थी से बात करने लगा। उस महिला ने उन्हें उसके पीछे पीछे चलने का इशारा किया। रमन को एक कमरे में बिठा कर वो मैडम और उसका दोस्त चले गए।
दस माह पूर्व पारिवारिक जिम्मेदारियां उसे शहर ले आयीं। पत्नी दो बच्चों और एक बूढी माँ का गाँव में रह कर पालन कर पाना कठिन था। अतः वह शहर चला आया। रमन एक मार्बल फैक्ट्री में काम करता था। दिन भर कड़ी मेहनत के बाद देर शाम जब वह लौटता तो घर के नाम पर एक छोटी सी कोठरी में अकेले रहना बहुत खलता था।। रोज़ की यही दिनचर्या थी। जीवन बहुत उबाऊ हो गया था। फिर जिस्म ने भी अपनी ज़रूरतें बताना शुरू कर दिया था। बहुत दिन हो भी गए थे। इसी कारण अपने दोस्त के कहने पर वह यहाँ आने को तैयार हो गया।
वह कमरे में बैठा इंतज़ार कर रहा था। कुछ ही समय में बीस बाईस वर्ष की एक लड़की कमरे में आई और उसके सामने पड़े बिस्तर पर बैठ गयी। बिना उससे कुछ कहे वह बड़ी बेशर्मी के साथ अपने शरीर को उघाड़ रही थी। रमन के मन में भी वासना जोर मार रही थी। उसके हाथ उस लड़की की तरफ बढे। किन्तु तभी जाने क्या हुआ। जैसे उसकी आँखों से कोई पर्दा उठा हो। उस परदे के पीछे से उसे अपनी पत्नी का चेहरा झांकता दिखाई पड़ा। जिसने भीगी आँखों से विदा देते हुए कहा था ” अपना ख़याल रखना। शरीर को ज्यादा कष्ट न देना। हम थोड़े में भी गुज़र कर लेंगे।”
रमन जैसे किसी बेहोशी से जगा हो और उसने खुद को किसी अवांछित जगह पर पाया हो। वह उठा और तेज़ी से भागता हुआ गली के बाहर आ गया। शरीर की भूख उसे यहाँ खीच लायी थी किन्तु सही समय पर उसके कदम लकीर पर थम गए।

Language: Hindi
296 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Thought
Thought
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
सत्य कभी निरभ्र नभ-सा
सत्य कभी निरभ्र नभ-सा
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
रंगों का नाम जीवन की राह,
रंगों का नाम जीवन की राह,
Neeraj Agarwal
प्रेम पर्याप्त है प्यार अधूरा
प्रेम पर्याप्त है प्यार अधूरा
Amit Pandey
छुड़ा नहीं सकती मुझसे दामन कभी तू
छुड़ा नहीं सकती मुझसे दामन कभी तू
gurudeenverma198
"सफलता"
Dr. Kishan tandon kranti
*बूढ़ा दरख्त गाँव का *
*बूढ़ा दरख्त गाँव का *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
उफ़ ये अदा
उफ़ ये अदा
Surinder blackpen
छोटी सी बात
छोटी सी बात
Kanchan Khanna
"हर रास्ते में फूलों से ना होगा सामना
कवि दीपक बवेजा
💐अज्ञात के प्रति-135💐
💐अज्ञात के प्रति-135💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*धरती की आभा बढ़ी,, बूँदों से अभिषेक* (कुंडलिया)
*धरती की आभा बढ़ी,, बूँदों से अभिषेक* (कुंडलिया)
Ravi Prakash
भीड़ के साथ
भीड़ के साथ
Paras Nath Jha
कहां गए तुम
कहां गए तुम
Satish Srijan
हिन्दी
हिन्दी
manjula chauhan
!! एक चिरईया‌ !!
!! एक चिरईया‌ !!
Chunnu Lal Gupta
खारे पानी ने भी प्यास मिटा दी है,मोहब्बत में मिला इतना गम ,
खारे पानी ने भी प्यास मिटा दी है,मोहब्बत में मिला इतना गम ,
goutam shaw
हिन्दी दोहा-पत्नी
हिन्दी दोहा-पत्नी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
#आज_ऐतिहासिक_दिन
#आज_ऐतिहासिक_दिन
*Author प्रणय प्रभात*
" सुप्रभात "
Yogendra Chaturwedi
बरखा
बरखा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
ग़ज़ल-हलाहल से भरे हैं ज़ाम मेरे
ग़ज़ल-हलाहल से भरे हैं ज़ाम मेरे
अरविन्द राजपूत 'कल्प'
*
*"शिक्षक"*
Shashi kala vyas
कवि
कवि
Pt. Brajesh Kumar Nayak
बोलते हैं जैसे सारी सृष्टि भगवान चलाते हैं ना वैसे एक पूरा प
बोलते हैं जैसे सारी सृष्टि भगवान चलाते हैं ना वैसे एक पूरा प
Vandna thakur
गांव
गांव
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
थक गया दिल
थक गया दिल
Dr fauzia Naseem shad
मतिभ्रष्ट
मतिभ्रष्ट
Shyam Sundar Subramanian
मुद्रा नियमित शिक्षण
मुद्रा नियमित शिक्षण
AJAY AMITABH SUMAN
भगवान ने जब सबको इस धरती पर समान अधिकारों का अधिकारी बनाकर भ
भगवान ने जब सबको इस धरती पर समान अधिकारों का अधिकारी बनाकर भ
Sukoon
Loading...