Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Apr 2018 · 3 min read

रोग में मिला जोग…

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जैना गर्भावस्था में ली कुछ महीनों की छुट्टी के बाद हॉस्पिटल काम पर लौटी थीं। रोज़ के काम के बीच कुछ कागज़ों ने जैना का ध्यान खींचा। शाम तक उन कागज़ों की बात जैना के मन में गोते लगा रही थी। आखिरकार उसने विभाग की नर्स से अपनी शंका का समाधान करना उचित समझा।

“ये रिटायर्ड मेजर उत्कर्ष और मिस कोमल कैसे गायब हो गये? दोनों की मानसिक हालत दयनीय थी। मुझे तो लगा था…अभी कम से कम मेरे प्रसव के कई महीनों बाद तक इनका इलाज चलेगा।”

नर्स को ज़्यादा जानकारी नहीं थी, उसने इतना ही बताया – “डॉक्टर, उन दोनों ने शादी कर ली। उसके कुछ समय बाद दोनों का ट्रीटमेंट बंद हो गया।”

जवाब में जैना विस्मित सी केवल “क्या!” बोल पायी।

अब तो इन दोनों में उसकी जिज्ञासा और बढ़ गयी थी। अन्य डॉक्टर एवम कर्मचारियों से संतोषजनक जानकारी ना मिल पाने की वजह से पूरी बात जानने के लिए जैना ने उनके घर जाने का फैसला किया। कोमल सालों तक घरेलु हिंसा की शिकार तलाकशुदा औरत थी और उत्कर्ष पड़ोसी देश से युद्ध की विभीषिका झेल चुका पूर्व-सैनिक था। इतने मानसिक और शारीरिक शोषण के बाद कोमल टूटकर गंभीर अवसाद में रहा करती थी। वहीं उत्कर्ष जंग में खून की नदियों में नहाकर पी.टी.एस.डी. (पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से पीड़ित होकर अवसाद, घुटन से जूझ रहा था। दोनों के उपचार में जैना ने न जाने कितने जतन किये थे पर उसे अधिक सफलता नहीं मिल पायी थी। अब ऐसा क्या हो गया जो इतने कम वक़्त में ना सिर्फ दोनों ठीक हो गये बल्कि दो से एक हो गये। जैना नवदंपत्ति के घर पहुँची। दोनों ने अपने दुख की घड़ियों के एक पुराने साथी का स्वागत किया। औचारिकताओं के बाद जैना मुद्दे पर आयी।

“…तो जो काम इतने टाइम मैं और मेरी टीम नहीं कर सकी वो प्यार ने कर दिया? जबसे आप दोनों के बारे में सुना है तबसे ये सवाल परेशान कर रहा है।”

कोमल चहक कर बोली – “हाँ डॉक्टर, प्यार ने भी और नफरत ने भी।”

जैना की उलझन और बढ़ गयी – “नफरत? मैं समझी नहीं। हॉस्पिटल में मानसिक रोगियों को ऐसे नकारात्मक शब्द तो हम लोग बोलने भी नहीं देते थे। तो फिर इस से इलाज कैसे हो गया?”

उत्कर्ष ने मुस्कान देते हुए समझाया – “डरिये मत, हम दोनों ने आपकी कही हर बात पर अमल किया है। कहते हैं किसी एक बात के लिए प्यार होना…दो लोगो को करीब ला सकता है। जैसे घूमने के शौक में, कला के शौक में या किसी एक विषय के पागलपन में पड़े दो लोग कब एक दूसरे की तरफ आकर्षित हो जाएं पता भी नहीं चलता। हम लोग हॉस्पिटल में मिले और एक चीज़ के लिए दोनों की नफरत हमें पास ले आयी।”

जैना की जिज्ञासा के शांत होते ज्वालामुखी में से आख़री भभका निकला – “कौनसी चीज़?”

उत्कर्ष – “हिंसा!….हिंसा के प्रति हम दोनों का गुस्सा, उस से जन्मी घुटन से दोनों की दुश्मनी में कब हम एक-दूजे का दर्द समझने लगे…और मरहम लगाने लगे पता ही नहीं चला। कुछ ही हफ़्तों में जैसे पूरी ज़िन्दगी का लदा बोझ उतर गया और हम सामान्य जीवन जीने लगे। डॉक्टर, कभी-कभी दो दर्द एक-दूसरे का ध्यान बँटाकर ख़त्म हो जाते हैं।

समाप्त!
=========

Language: Hindi
270 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
दवा और दुआ में इतना फर्क है कि-
दवा और दुआ में इतना फर्क है कि-
Santosh Barmaiya #jay
माशूका नहीं बना सकते, तो कम से कम कोठे पर तो मत बिठाओ
माशूका नहीं बना सकते, तो कम से कम कोठे पर तो मत बिठाओ
Anand Kumar
"गमलों में पौधे लगाते हैं,पेड़ नहीं".…. पौधों को हमेशा अतिरि
पूर्वार्थ
दिल को एक बहाना होगा - Desert Fellow Rakesh Yadav
दिल को एक बहाना होगा - Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
"सन्देशा भेजने हैं मुझे"
Dr. Kishan tandon kranti
बेटियां
बेटियां
Madhavi Srivastava
वन  मोर  नचे  घन  शोर  करे, जब  चातक दादुर  गीत सुनावत।
वन मोर नचे घन शोर करे, जब चातक दादुर गीत सुनावत।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
* गीत मनभावन सुनाकर *
* गीत मनभावन सुनाकर *
surenderpal vaidya
वर्तमान गठबंधन राजनीति के समीकरण - एक मंथन
वर्तमान गठबंधन राजनीति के समीकरण - एक मंथन
Shyam Sundar Subramanian
If life is a dice,
If life is a dice,
DrChandan Medatwal
Jo Apna Nahin 💔💔
Jo Apna Nahin 💔💔
Yash mehra
पयसी
पयसी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
आँखों से नींदे
आँखों से नींदे
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
फिर से आयेंगे
फिर से आयेंगे
प्रेमदास वसु सुरेखा
अपनी चाह में सब जन ने
अपनी चाह में सब जन ने
Buddha Prakash
मुहब्बत सचमें ही थी।
मुहब्बत सचमें ही थी।
Taj Mohammad
अहा! लखनऊ के क्या कहने!
अहा! लखनऊ के क्या कहने!
Rashmi Sanjay
समय पर संकल्प करना...
समय पर संकल्प करना...
Manoj Kushwaha PS
मोबाइल
मोबाइल
लक्ष्मी सिंह
जी रही हूँ
जी रही हूँ
Pratibha Pandey
☄️💤 यादें 💤☄️
☄️💤 यादें 💤☄️
Dr Manju Saini
बचपन
बचपन
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
विश्वकप-2023
विश्वकप-2023
World Cup-2023 Top story (विश्वकप-2023, भारत)
*चलती का नाम गाड़ी* 【 _कुंडलिया_ 】
*चलती का नाम गाड़ी* 【 _कुंडलिया_ 】
Ravi Prakash
नारी हूँ मैं
नारी हूँ मैं
Kavi praveen charan
नाम हमने लिखा था आंखों में
नाम हमने लिखा था आंखों में
Surinder blackpen
माँ तुम्हारे रूप से
माँ तुम्हारे रूप से
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
2678.*पूर्णिका*
2678.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
Saso ke dayre khuch is kadar simat kr rah gye
Saso ke dayre khuch is kadar simat kr rah gye
Sakshi Tripathi
हंसी मुस्कान
हंसी मुस्कान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Loading...