Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
8 Oct 2019 · 2 min read

रावण से राम तक

आइए आज दशहरे पर दो बातों पर ध्यान देते हैं:

पहली, दशमलव प्रणाली में मूलभूत संख्याएँ दस ही हैं – शून्य से लेकर नौ तक। इतने ही महापंडित ज्ञानी रावण के मुख भी हैं। बाकी सारी संख्याएँ इन्हीं दस संख्याओं से बनी हैं। संख्याएँ जहाँ तक जा सकती हैं वहां तक रावण के मुख मिलकर जा सकते हैं। इस का भावार्थ समझा जाए तो सकल जगत में रावण के मुख जा सकते हैं और अब यह एक सत्य भी है। प्राणी चाहे मानव हो या जानवर कहीं न कहीं रावण से प्रभावित दिखाई देते हैं। रावण में गुण भी थे और अवगुण भी। जो सबसे बड़ा अवगुण था वो था – अहंकार। बड़े साम्राज्य के स्वामी, अद्वितीय इंजीनियर, महापंडित जैसे व्यक्ति को अहंकार हो जाना स्वाभाविक तो नहीं है क्योंकि अहंकार पर भी रावण को पूरा ज्ञान होगा। खैर, हम बात कर रहे हैं आज के जगत की। रावण का सबसे बड़ा अवगुण आज लगभग प्रत्येक प्राणी में है। इसके अलावा भी रावण के गुण और अवगुण हम प्राणियों में कहीं न कहीं दृष्टिगोचर हो ही जाते हैं।

वहीँ दूसरी तरफ राम के लिए कहा गया है:
नाम चतुर्गन पंचयुग कृत द्वौ गुनी बसु भेखि।
सकल चराचर जगत में राम हि देखी।।
इसका भावार्थ यह निकलता है कि “पूरी दुनिया कोई भी नाम हो, चाहे वह जीव हो या निर्जीव, उस नाम में राम नाम छुपा हुआ है।”

इसे सिद्ध करने का प्रयास करते हैं।

एक गणितीय सूत्र है – ((((n x 4) + 5) x 2 ) / 8 )) इसका शेषफल हमेशा 2 ही रहता है। राम नाम में भी दो ही अक्षर हैं। n को शून्य से लेकर कुछ भी रख दीजिये यहाँ दो ही आएगा। ऐसे और भी कई सूत्र हैं, लेकिन इस सूत्र की खास बात शेषफल का दो होना है। दो ही अक्षर राम के हैं। तो गणित के ही ऐसे सूत्र हैं जो गणित को उलझा देते हैं। एक ही जगह आकर ठहर जाते हैं।

यह दो बातें मेरे अनुसार यह दर्शाती हैं कि रावण के कई गुण और अवगुण हम सभी में हैं। इन्हीं गुणों/अवगुणों का सही तरह मंथन करें तो राम तक पहुंचा जा सकता है। हमें करना क्या है – केवल एक ही सूत्र स्थापित करना है। वही एक सूत्र सारे गुणों – सारे अवगुणों को नष्ट कर राम तक पहुंचा देगा।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 298 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
आज की जेनरेशन
आज की जेनरेशन
ruby kumari
*......सबको लड़ना पड़ता है.......*
*......सबको लड़ना पड़ता है.......*
Naushaba Suriya
▫️ मेरी मोहब्बत ▫️
▫️ मेरी मोहब्बत ▫️
Nanki Patre
Kavita
Kavita
shahab uddin shah kannauji
"नवसंवत्सर सबको शुभ हो..!"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
लिव-इन रिलेशनशिप
लिव-इन रिलेशनशिप
लक्ष्मी सिंह
तेवर
तेवर
Dr. Pradeep Kumar Sharma
"नहीं देखने हैं"
Dr. Kishan tandon kranti
स्वयं से सवाल
स्वयं से सवाल
आनन्द मिश्र
2956.*पूर्णिका*
2956.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
पानी
पानी
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Ham tum aur waqt jab teeno qismat se mil gye.....
Ham tum aur waqt jab teeno qismat se mil gye.....
shabina. Naaz
*लम्हा  प्यारा सा पल में  गुजर जाएगा*
*लम्हा प्यारा सा पल में गुजर जाएगा*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
क़ीमती लिबास(Dress) पहन कर शख़्सियत(Personality) अच्छी बनाने स
क़ीमती लिबास(Dress) पहन कर शख़्सियत(Personality) अच्छी बनाने स
Trishika S Dhara
संयुक्त परिवार
संयुक्त परिवार
विजय कुमार अग्रवाल
कान्हा मन किससे कहे, अपने ग़म की बात ।
कान्हा मन किससे कहे, अपने ग़म की बात ।
Suryakant Dwivedi
रक्षक या भक्षक
रक्षक या भक्षक
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
मुक्तक-विन्यास में रमेशराज की तेवरी
मुक्तक-विन्यास में रमेशराज की तेवरी
कवि रमेशराज
दूर मजदूर
दूर मजदूर
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
शेखर सिंह
शेखर सिंह
शेखर सिंह
बच्चा बूढ़ा हो गया , यौवन पीछे छोड़ (कुंडलिया )
बच्चा बूढ़ा हो गया , यौवन पीछे छोड़ (कुंडलिया )
Ravi Prakash
गुरु मेरा मान अभिमान है
गुरु मेरा मान अभिमान है
Harminder Kaur
लिखना है मुझे वह सब कुछ
लिखना है मुझे वह सब कुछ
पूनम कुमारी (आगाज ए दिल)
सफर
सफर
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
कभी फौजी भाइयों पर दुश्मनों के
कभी फौजी भाइयों पर दुश्मनों के
ओनिका सेतिया 'अनु '
हम
हम
Ankit Kumar
गाँव सहर मे कोन तीत कोन मीठ! / MUSAFIR BAITHA
गाँव सहर मे कोन तीत कोन मीठ! / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
लोग जाम पीना सीखते हैं
लोग जाम पीना सीखते हैं
Satish Srijan
बढ़ चुकी दुश्वारियों से
बढ़ चुकी दुश्वारियों से
Rashmi Sanjay
माँ तेरी याद
माँ तेरी याद
Dr fauzia Naseem shad
Loading...